Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज मार्च के आखिरी दिन चमकने वाली है इन 3 राशियों की किस्मत जानें अपना आज का भविष्य…
    ज्योतिष

    आज मार्च के आखिरी दिन चमकने वाली है इन 3 राशियों की किस्मत जानें अपना आज का भविष्य…

    By Tv36 HindustanMarch 31, 2026No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– चैत्र शुक्ल त्रयोदशी और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव के साथ 31 मार्च 2026 मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। मार्च महीने का यह अंतिम दिन कुछ राशियों के लिए करियर में छलांग लगाने वाला होगा तो कुछ के लिए संभलकर चलने का संकेत दे रहा है। आइए जानते हैं आपकी राशि के सितारों की आज क्या स्थिति है।

    मेष राशि (Aries)
    मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कड़ी मेहनत का है। आपके द्वारा किए गए पुराने प्रयासों के सकारात्मक परिणाम अब मिलने शुरू होंगे। सेहत के लिहाज से खान-पान पर विशेष ध्यान देना आपके लिए हितकर रहेगा। यदि कोई पत्राचार या कागजी काम कर रहे हैं तो सावधानी बरतें। किसी धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।

    वृषभ राशि (Taurus)
    वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। आपको नए भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति हो सकती है। लंबे समय बाद प्रियजनों और मित्रों से भेंट का अवसर मिलेगा जो मन को सुकून देगा। निजी दायित्वों की पूर्ति समय पर होगी और मित्र वर्ग आपकी सहायता के लिए तत्पर रहेगा।

    मिथुन राशि (Gemini)
    मिथुन राशि के जातक आज जो भी काम हाथ में लेंगे, उसे समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। आपकी दिनचर्या में नियमितता बनी रहेगी जिससे पुराने रुके हुए कार्य भी गति पकड़ेंगे। हालांकि आज किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करना आपके लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है इसलिए सतर्क रहें।

    कर्क राशि (Cancer)
    कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक और मांगलिक कार्यों के नाम रहेगा। घर में किसी उत्सव की रूपरेखा बन सकती है जिस पर आपका धन खर्च होगा। मित्रों की मदद से आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।

    सिंह राशि (Leo)
    सिंह राशि वालों के घर आज किसी खास अतिथि का आगमन हो सकता है। दोस्तों के साथ मिलने-जुलने से पुरानी यादें ताजा होंगी। आज आपको अपने बड़ों या पूज्य व्यक्तियों से जो सलाह मिलेगी वह आपके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है। धैर्य के साथ अपने पुरुषार्थ पर भरोसा रखें।

    कन्या राशि (Virgo)
    कन्या राशि के जातकों का समय आज लेखनादि और रचनात्मक कार्यों में अधिक व्यतीत होगा। कोई भाग्यवर्धक समाचार मिलने से घर में उत्साह का माहौल रहेगा। हालांकि शुभ कार्यों और विलासिता पर खर्च बढ़ने से व्ययभार बढ़ सकता है। संयम के साथ काम करें और आवेश में आने से बचें।
    तुला राशि (Libra)
    तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मानसिक शांति और प्रसन्नता लेकर आया है। यदि आप समय पर सही निर्णय लेते हैं तो सफलता निश्चित है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी लेकिन आपका साहस और ऊर्जा का स्तर ऊंचा बना रहेगा जिससे आप हर बाधा को पार कर लेंगे।

    वृश्चिक राशि (Scorpio)
    वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से थोड़ा असंतुलित रह सकता है। आय की तुलना में व्यय अधिक होने के योग हैं लेकिन अच्छी बात यह है कि आपके काम नहीं रुकेंगे। साहस और पुरुषार्थ के बल पर आप कठिन परिस्थितियों को भी अपने पक्ष में कर लेंगे। कोई नया मांगलिक योग बन रहा है।

    धनु राशि (Sagittarius)
    धनु राशि के जातकों के लिए आज लाभ के बेहतरीन अवसर बन रहे हैं। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आज आप समाज के प्रतिष्ठित और उच्च व्यक्तियों के संपर्क में आएंगे जिससे आपकी कई पुरानी समस्याओं का समाधान हो जाएगा।

    मकर राशि (Capricorn)
    मकर राशि वालों को आज आर्थिक मामलों में बहुत सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत है। निवेश या बड़े लेन-देन में सावधानी बर्तनी है। मित्रों का साथ आपके लिए उपयोगी साबित होगा। काम की व्यस्तता के बावजूद समाज में आपका मान-सम्मान और यश बना रहेगा।

    कुंभ राशि (Aquarius)
    कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी और सभी कार्य समय पर संपन्न होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी जिससे पदोन्नति या वेतन वृद्धि की संभावना है। स्वास्थ्य भी आज आपका पूरा साथ देगा।

    मीन राशि (Pisces)
    मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सैर-सपाटे और मनोरंजन का है। आप अपने मित्रों और परिजनों के साथ किसी खूबसूरत स्थल की यात्रा कर सकते हैं। कानूनी कामकाज में चल रही रुकावटें दूर होंगी और पारिवारिक प्रयासों में सफलता मिलेगी। आपका मनोबल आज सातवें आसमान पर रहेगा।

    व्यापार भविष्य
    पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव के चलते व्यापार जगत में आज कुछ नरमी देखने को मिल सकती है। गुड़, खांड, रूई, कपास और जूट जैसे जिंसों में मंदी की चाल रहने की संभावना है। खाद्यान्न बाजार में गेहूं, जौ और चना के भाव गिर सकते हैं। मसालों की बात करें तो जीरा, धनिया, लाल मिर्च और अजवाइन में शुरुआती दौर में नरमी रहेगी, लेकिन उसके बाद बाजार में तेजी का रुख बन सकता है। आज का विशेष भाग्यांक 3,5,6,4 है।

    Post Views: 410

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleहवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके’ प्रधानमंत्री का यह सपना प्रदेश में भी हो रहा है साकार सीएम साय…
    Next Article “रूट्स टू विंग्स एजुकेशनल सोसाइटी और साईं श्रद्धा हायर सेकेंडरी स्कूल: कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, गढ़ रहे जिम्मेदार भविष्य”
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    आखिरी दिन मौसम का बड़ा पलटवार, कहीं बारिश की फुहार तो कहीं लू के थपेड़े, मौसम विभाग का अलर्ट जारी…

    March 31, 2026

    आधुनिक तकनीक के साथ संवेदनशीलता ही नई पुलिसिंग की पहचान है सीएम सायं…

    March 31, 2026

    ‘नक्सलियों पर विपक्ष को दर्द, हमें देश की चिंता’ संसद में गृह मंत्री का तीखा हमला…

    March 31, 2026

    “रूट्स टू विंग्स एजुकेशनल सोसाइटी और साईं श्रद्धा हायर सेकेंडरी स्कूल: कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, गढ़ रहे जिम्मेदार भविष्य”

    March 31, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आखिरी दिन मौसम का बड़ा पलटवार, कहीं बारिश की फुहार तो कहीं लू के थपेड़े, मौसम विभाग का अलर्ट जारी…
    • आधुनिक तकनीक के साथ संवेदनशीलता ही नई पुलिसिंग की पहचान है सीएम सायं…
    • ‘नक्सलियों पर विपक्ष को दर्द, हमें देश की चिंता’ संसद में गृह मंत्री का तीखा हमला…
    • “रूट्स टू विंग्स एजुकेशनल सोसाइटी और साईं श्रद्धा हायर सेकेंडरी स्कूल: कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, गढ़ रहे जिम्मेदार भविष्य”
    • आज मार्च के आखिरी दिन चमकने वाली है इन 3 राशियों की किस्मत जानें अपना आज का भविष्य…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?