Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज पुष्‍य नक्षत्र में बना है शुक्‍ल योग, कारोबार में खूब पैसा कमाएंगे कर्क और तुला सहित इन राशियों के लोग…
    समाचार

    आज पुष्‍य नक्षत्र में बना है शुक्‍ल योग, कारोबार में खूब पैसा कमाएंगे कर्क और तुला सहित इन राशियों के लोग…

    By Tv 36 HindustanNovember 20, 2024No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आज पुष्‍य नक्षत्र में कर्क और तुला सहित 5 राशियों के लोग खूब पैसा कमाएंगे। आपके धन में वृद्धि होगी और भाग्‍य का भरपूर साथ मिलेगा। आपकी कमाई में जबर्दस्‍त इजाफा होगा और मान सम्‍मान में वृद्धि होगी। आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे और काम धंधा बहुत शानदार चलेगा। आइए देखते हैं मेष से मीन तक रुपये-पैसे के मामले में कैसा होगा बुधवार।

    मेष राशि वालों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपका हर रुका कार्य संपन्‍न होने से मन में प्रसन्‍नता बनी रहेगी। आपके कोष में वृद्धि होगी और आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। आपकी योजनाएं सफल होंगी और भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा। संतान पक्ष को लेकर आपकी जो भी चिंताएं थीं वे आज दूर हो सकती हैं और आपको खुशी होगी। सावधान रहें और अपने काम पर ध्‍यान दें।

    वृष राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा और करियर के मामले में आपको शुभ समाचार प्राप्‍त होने से आपको खुशी होगी। आपको फिजूल के खर्च और विवादों से दूर रहने की सलाह है। अपने काम पर फोकस करें और जरूरतमंद लोगों की मदद करें। आपके घर में कोई मेहमान आ सकता है और उसकी वजह से आपके खर्च और व्‍यस्‍तता दोनों बढ़ सकते हैं। आपको परिजनों के साथ यात्रा करने का सुख प्राप्‍त होगा।

    मिथुन राश‍ि के लोगों के लिए दिन करियर में बाधा उत्‍पन्‍न करेगा और आपके बनते कार्य‍ बिगड़ सकते हैं। हर कार्य को बेहद सावधानी से करें। मौसम की मार आपको झेलनी पड़ सकती है। आपको बड़ी मात्रा में धन हाथ में आने से गिरा हुआ मनोबल कम सही होगा और परिवार के मामले में आपके लिए लाभ के योग बन रहे हैं। आपकी तरक्‍की होगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे।

    कर्क राशि के लेागों को भाग्‍य का साथ मिलेगा और आपकी मान प्रतिष्‍ठा में वृद्धि होने से मन प्रसन्‍न होगा। शत्रुओं का मनोबल गिरेगा। घरेलू एवं अच्छे गुण वाले लोगों से मेल मिलाप बढ़ेगा। व्यवसाय में भी नौकरों व भागीदारों से अच्छा वातावरण मिलेगा। शाम को आपके घर में अचानक से किसी मेहमान का आगमन होने से आपका खर्च और व्‍यस्‍तता दोनों बढ़ सकते हैं।

    सिंह राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा और आपकी तरक्‍की होगी। आपके धन में वृद्धि होगी और भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा। भाग्य का उदय होने से आपको धन की प्राप्ति होगी। शत्रु चिंताओं का दमन होगा और आपकी तरक्‍की होगी। प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी आपके कार्य बिना बाधा के पूर्ण होते जाएंगे। कारोबार में आपकी अच्‍छी कमाई होगी और मुनाफा भी काफी शानदार होगा

    कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको रुकी हुई संपत्ति मिलने के योग हैं और आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी काम में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। ज़िम्मेदारियां बढ़ने से थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन घबराएं नहीं और अपने काम पर ध्यान दें। शाम को पुराने दोस्तों से मुलाक़ात होगी और आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने से आपका मन प्रसन्‍न होगा।

    तुला राशि वालों को आज भाग्य का साथ मिलेगा और आपके सुख-साधनों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग आपको हर काम में मिलेगा और ऑफिस के मामले में आपके कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार में किए गए प्रयास सफल होंगे और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शाम से लेकर रात तक कोई कीमती वस्तु होने की आशंका है, इसलिए सतर्क रहें

    वृश्चिक राशि वालों को करियर में लाभ होगा और आपका दिन दूसरों की मदद करने में बीतेगा। दूसरों की मदद करने से आपको जो संतुष्टि मिलेगी, उसकी तुलना किसी और चीज़ से नहीं की जा सकती। ऑफिस में आपके अधिकार बढ़ने से कुछ सहकर्मी आपसे जलन महसूस कर सकते हैं। शाम का समय परिवार के साथ आनंद और सफलता में बीतेगा।

    धनु राशि के जातक कामकाज की परिस्थितियों को बेहतर बनाने के लिए आज प्रयत्नशील रहेंगे। लंबे समय से अटके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए जोश के साथ कार्य करेंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ मतभेद पैदा ना हो इस बात का ध्यान रखें। सब का सहयोग करने का भाव मन में रहेगा।

    मकर राशि के जातकों के लिए दिन सर्वश्रेष्ठ रहने वाला है। आज आपके प्रतिद्वंदी भी आपकी आभा से अचंभित रहेंगे। कार्य करने की क्षमता बढ़ेगी मन प्रसन्न रहेगा। लाभ के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। जोश में आकर फिजूल खर्च करने से बचें।

    कुंभ राशि के जातक खर्च को लेकर आज थोड़ा चिंतित रहने वाले हैं। आज बजट बनाने के बाद भी खर्चे बजट से बाहर रहेंगे। योजना के अनुकूल कम ना होने और कामकाज में बाधा आने की वजह से मन दुखी रहेगा। समय बहुत ही अनुकूल नहीं दिखाई दे रहा है।

    मीन राशि के जातकों का कामकाज का तरीका आज काफी आक्रामक रहने वाला है। आज आप खुद भी मेहनत करेंगे और दूसरों से भी करवाने का प्रयास करेंगे। भूमि की खरीद-फरोख्त से संबंधित काम करने वाले जातकों को लाभ होने की संभावना बनती है। बिना जरूरत के सामान की खरीद से बचना चाहिए।

    Post Views: 1,070

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसिबिल स्कोर आपकी फाइनेंशियल कंडीशन की देता है जानकारी, यह गड़बड़ी करती है स्कोर नेगेटिव…
    Next Article सपा-भाजपा ने झोंकी है पूरी ताकत,कड़ी सुरक्षा के बीच यहां मतदान शुरू…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    श्रम निरीक्षक श्री लक्ष्मण सिंह मरकाम निलंबित निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में निलंबित…

    March 17, 2026

    कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग का वर्ष 2026-27 का बजट पारित

    March 17, 2026

    मीडिया की रिपोर्ट के आधार पर बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक जैसे गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए एफ आई आर दर्ज

    March 17, 2026

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 10 फरवरी 2026 को आयोजित 6,370 जोड़ों के सामूहिक विवाह का गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज होना पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है…

    March 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • श्रम निरीक्षक श्री लक्ष्मण सिंह मरकाम निलंबित निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में निलंबित…
    • कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग का वर्ष 2026-27 का बजट पारित
    • मीडिया की रिपोर्ट के आधार पर बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक जैसे गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए एफ आई आर दर्ज
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 10 फरवरी 2026 को आयोजित 6,370 जोड़ों के सामूहिक विवाह का गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज होना पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है…
    • मंत्री श्री केदार कश्यप के विभागों के लिए 3 हजार 622 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?