मध्यप्रदेश:– परंपरा अनुसार शहर में दो स्थानों से रथ यात्रा निकलेगी। भक्त रस्सियों की सहायता से भगवान का रथ खींचेंगे। नए व पुराने शहर में होने वाले जगन्नाथ उत्सव के लिए प्रशासन ने भी माकूल इंतजाम किए हैं। यातायात की सुगमता के लिए दोपहर 12 से रात 8 बजे तक मार्ग परिवर्तित किया गया है।
इस्कान मंदिर की रथ यात्रा दोपहर 2 बजे आगर रोड स्थित कृषि उपज मंडी चौराहा से शुरू होगी। मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी भी मौजूद रहेंगे। इस्कान की जगन्नाथ रथ यात्रा में पहली बार तीन रथ शामिल होंगे।
चौराहा, तेलीवाड़ा चौराहा, कंठाल चौराहा, सतीगेट, छत्रीचौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, गुदरी चौराहा, पानदरीबा होते हुए सिद्ध हनुमान मंदिर से पुन: जगदीश मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी।
इन मार्गों पर प्रतिबंधित रहेगा यातायात
दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक सभी प्रकार के तीन व चार पहिया वाहन छोटी रपट से दानीगेट, गणगौर दरवाजा के ओर जाने के लिए प्रतिबंधित रहेंगे।
इसी प्रकार सभी प्रकार के चार पहिया एवं तीन पहिया वाहन हरिफाटक से महाकाल घाटी के लिए पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
दौलतगंज, तोपखाना, लोहे का पुल से महाकाल घाटी के लिये सभी प्रकार के चार पहिया एवं तीन पहिया वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
हरसिद्धि पाल से गुदरी चौराहा की तरफ चार पहिया एवं तीन पहिया वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
रामानुजकोट से गणगौर दरवाजा की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
इस मार्ग से आ-जा सकेंगे शहर में
प्रतिबंधित समय में जिन चार पहिया व तीन पहिया वाहन चालकों को शहर में जाना है, वे शंकराचार्य चौराहा से जूना सोमवारिया, केंडी गेट, भार्गव चौराहा, निकास चौराहा, बियाबानी से होकर जा सकेंगे।