Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » अब घर बसाना चाहते हैं नक्सली, छत्‍तीसगढ़ सरकार को ऑनलाइन फीडबैक देकर स्व-रोजगार की ये बात कही…
    छत्तीसगढ

    अब घर बसाना चाहते हैं नक्सली, छत्‍तीसगढ़ सरकार को ऑनलाइन फीडबैक देकर स्व-रोजगार की ये बात कही…

    By Tv 36 HindustanJuly 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ :– दशकों तक विकास की धारा में बाधक बने नक्सलवाद का अब छत्तीसगढ़ से खात्मा होता दिख रहा है। इसके लिए छत्‍तीसगढ़ की विष्णुदेव साय की सरकार का डिजिटल प्रयास भी रंग दिखाने लगा है और नक्सलियों को आत्मसमर्पण के लिए सोचने को मजबूर कर दिया है। मई 2024 में राज्य के उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा ने आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास नीति के लिए आनलाइन क्यूआर कोड, गूगल फार्म और मेल आइडी niyadnellabastar @ gmail.com जारी करके सुझाव मांगे थे। इसमें अब बड़ी संख्या में फीडबैक मिले हैं। कुछ नक्सलियों ने आत्मसमर्पण के बाद घर बसाने की इच्छा जाहिर की है।

    गृह विभाग के सूत्रों के मुताबिक नक्सली आत्मसमर्पण के बाद घर और सुरक्षा दोनों ही चाहते हैं। इसके अलावा आत्मसमर्पण की राशि बढ़ाने व स्व-रोजगार या फिर नौकरी के लिए भी सुझाव मिल रहे हैं। बतादें कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के लिए सुरक्षा भी बड़ी चुनौती होती है।

    कई बार ऐसे लोगों को नक्सली मारने की भी कोशिश करते हैं। लिहाजा, नक्सली आत्मसमर्पण के बाद सुरक्षित जगह पर रहना चाहते हैं। साय सरकार का यह डिजिटल प्लेटफार्म अब उनको अपने भीतर की बात कहने के लिए मंच भी दे दिया है। इसके पहले गृह मंत्री विजय शर्मा नक्सलियों को मोबाइल फोन या फिर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करने का प्रस्ताव दे चुके हैं।

    साथ ही नक्सलियों से मुख्य धारा में लौटने के लिए अपील की थी। गृह मंत्री शर्मा कह चुके हैं कि छत्तीसगढ़ सरकार के पास नक्सलियों से वार्ता के सारे रास्ते खुले हैं। भाजपा सरकार बस्तर के गांवों में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधा पहुंचाना चाहती है। उन्होंने नक्सलियों से आत्मसमर्पण की अपील करते हुए पूछा था कि वह पुनर्वास के लिए किस तरह की नीति चाहते हैं, यह भी सरकार को बताएं।

    अधिकारिक सूत्रों के अनुसार नक्सलियों की ओर से मिल रहे आनलाइन फीडबैक पर गृह विभाग में अत्यंत गोपनीय तरीके से काम किया जा रहा है। आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए सुगम आवास योजना, रोजगार के लिए कौशल विकास और प्रशिक्षण मिलेगा। स्वरोजगार के लिए कम ब्याज पर लोन और इसके अलावा नक्सलियों के खिलाफ चल रहे पुलिस केस का त्वरित निपटारा या गंभीर मामलों में न्यायालयीन प्रकरणों को सुलझाने में भी मदद करने के लिए योजना बनाई जा रही है।

    कुछ पीड़ितों की मिलीं शिकायतें भी
    अधिकारिक सूत्रों के अनुसार नक्सलियों के अलावा कुछ पीड़ितों ने आनलाइन अपनी शिकायतें भी दर्ज कराई है। शिक्षक अपनी पीड़ा बता रहे हैं कि नक्सली उनकी सैलरी का कुछ हिस्सा ले जाते हैं। वहीं कोटेदार यानी राशन दुकानदार ने बताया कि नक्सली राशन लेकर भाग जाते हैं।

    मारे जा चुके हैं अब तक 138 नक्सली
    एक तरफ राज्य सरकार बस्तर में नियद नेल्लाना योजना चलाकर नक्सली मांद में सुरक्षा कैंप स्थापित कर रही है। यहां के स्थानीय लोगों को बुनियादी सुविधा उपलब्ध करवा रही है। वहीं दूसरी ओर सुरक्षा बल के जवान लगातार नक्सलियों को उनकी ही मांद में मार रहे हैं। पिछले छह महीने की साय सरकार में 138 नक्सलियों के मारे जाने का दावा है। जबकि 400 से अधिक ने आत्मसमर्पण किया है।

    छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा, हमने नक्सलियों ने आनलाइन सुझाव मांगे हैं ताकि पुनर्वास नीति बेहतर बनाई जा सके। सुझावों के आधार पर जल्द ही आत्मसमर्पित नक्सलियों की पुनर्वास नीति जारी की जाएगी।

    Views: 960
    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleआज महाकाल की नगरी में गूंजेगा जय जगन्नाथ का घोष, इन दो पवित्र स्थानों से निकलेगी रथ यात्रा जानें भव्य आयोजन की ये तयारी…
    Next Article इस शानदार ब्याज के साथ मिलेगा अच्छा रिटर्न, इन स्‍कीम्‍स में करेंगे निवेश, तो कभी नहीं डूबेगा आपका पैसा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    क्या 68% हो जाएगा केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता जानिए 3% बढ़ोतरी के पीछे का पूरा सच…

    November 1, 2026

    अक्टूबर में डिजिटल पेमेंट का रिकॉर्ड, हर दिन 82 करोड़ से ज्यादा ट्रांजैक्शन 31.53 लाख करोड़ रुपये का लेन-देन वो…

    November 1, 2026

    सोने के करीब पहुंची चांदी की कीमत क्या 10 ग्राम गोल्ड के बराबर हो जाएगा 1 किलो सिल्वर जानें पूरा गणित…

    November 1, 2026

    शासकीय कार्यों में लापरवाही पटवारी मिथलेश वर्मा निलंबित; निलंबन अवधि में तहसील अजगरबहार रहेगा मुख्यालय

    November 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • क्या 68% हो जाएगा केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता जानिए 3% बढ़ोतरी के पीछे का पूरा सच…
    • अक्टूबर में डिजिटल पेमेंट का रिकॉर्ड, हर दिन 82 करोड़ से ज्यादा ट्रांजैक्शन 31.53 लाख करोड़ रुपये का लेन-देन वो…
    • सोने के करीब पहुंची चांदी की कीमत क्या 10 ग्राम गोल्ड के बराबर हो जाएगा 1 किलो सिल्वर जानें पूरा गणित…
    • शासकीय कार्यों में लापरवाही पटवारी मिथलेश वर्मा निलंबित; निलंबन अवधि में तहसील अजगरबहार रहेगा मुख्यालय
    • कोरबा पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक, सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस की शर्तों का पालन करने के निर्देश
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?