नई दिल्ली:– आपको बता दे की हर कोई इस समय अपनी नौकरी या व्यापार के साथ ही आय के एक और मध्यम की तलाश में रहता है और इसके लिए उसके द्वारा नए-नए विकल्प तलाशे जाते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आप सुरक्षित निवेश की सोच रहे हैं तो आपके लिए डाकघर की योजनाओं में निवेश करना काफी लाभदायक साबित होगा। डाकघर की योजनाओं में निवेश करने से रिस्क नहीं रहता और रिटर्न ज्यादा मिलता है।
इस स्कीम में एक साल से लेकर पांच साल तक के निवेश का विकल्प खुला है, जैसे बैंकों में एफडी में फिक्स रिटर्न मिलता है, वैसे ही पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम में भी गारंटीड रिटर्न कमा सकते हैं। इसमें आप एक, दो, तीन और पांच साल तक के लिए निवेश कर सकते हैं, जिस पर अलग-अलग ब्याज दर हैं।
इस योजना में अधिकतम ब्याज 7.5 प्रतिशत है। ब्याज तिमाही आधार पर कैलकुलेट किया जाता है, जो आपके अकाउंट में सालाना आता है। आपको पांच साल के निवेश पर 80सी के तहत टैक्स छूट भी मिलती है। इसमें अधिकतम निवेश की कोई लिमिट भी नहीं है।
पोस्ट ऑफिस आरडी एक मासिक निवेश योजना है, जिस पर अभी अधिकतम 6.8 फीसद वार्षिक तक ब्याज दर मिल रही है और योजना अवधि पांच वर्ष है। पांच साल की निश्चित अवधि पूरी होने पर आरडी अकाउंट में हर महीने 10 हजार रुपये का निवेश आपको 1,13,659 रुपये देता है।
पोस्ट आफिस आरडी अकाउंट में निवेशक 100 रुपये प्रतिमाह तक निवेश कर सकता है। अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। दो व्यस्क जाइंट अकाउंट भी खोल सकते हैं। नाबालिग के नाम पर भी अकाउंट खोल सकते हैं। अगर आप मासिक निवेश करने में चूक जाते हैं तो आपको हर 100 रुपये पर एक रुपये का जुर्माना देना होगा। आप एक साल बाद निवेश का 50 फीसद निकाल सकते हैं।
