Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज का करियर राशिफल;आज आयुष्‍मान योग से हनुमानजी का आशीर्वाद पाएंगे इन 5 राशियों के लोग, होगी खूब तरक्की…
    समाचार

    आज का करियर राशिफल;आज आयुष्‍मान योग से हनुमानजी का आशीर्वाद पाएंगे इन 5 राशियों के लोग, होगी खूब तरक्की…

    By Tv 36 HindustanJuly 9, 2024No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आज आयुष्‍मान योग में हनुमानजी के आशीर्वाद से मिथुन और मीन सहित 5 राशियों के लोगों के लिए धन प्राप्ति के शानदार योग बन रहे हैं। आपके धन में वृद्धि होगी और बिजनस में भी अच्‍छी कमाई होगी। आपको धन लाभ होगा और ऑफिस में आपको सम्‍मान प्राप्‍त होगा। आपकी कारोबार से जुड़ी धन की योजनाओं में लाभ होगा। देखें मेष से मीन तक सभी राशियों का आर्थिक राशिफल विस्‍तार से।

    मेष राशि के लोगों के लिए दिन शुभफलदायी है और सभी कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी। आपके लिए धन प्राप्ति के शुभ संयोग बन रहे हैं। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और सम्‍मान की प्राप्ति होगी। कुछ आकस्मिक लाभ होने के योग हैं और सम्‍मान में वृद्धि होगी। शुभ और धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। सत्कर्म में खर्च हो सकता है और आपको लाभ होगा।

    वृष राशि के लोगों के लिए लाभ के योग बन रहे हैं और चंद्रमा आपको सम्मान दिलाएगा। आपको इस सप्‍ताह रुका धन मिलने से पद प्रतिष्‍ठा में वृद्धि होगी। ऑफिस में लोग आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे और आपकी तरक्‍की होगी। आप अपने किए कार्यों की प्रशंसा से फूले नहीं समाएंगे। रात में किसी समारोह का आयोजन होने से खुशी होगी और आपके सुख में वृद्धि होगी।

    मिथुन राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आपको करियर में सफलता मिलने के योग हैं। आपके घर में आर्थिक मामलों को लेकर विवाद हो सकता है। शत्रु पक्ष के लोग आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे और कारोबार में आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। अपनी कार्यकुशलता से समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करें।

    कर्क राशि के लोगों के लिए दिन धन सम्‍मान में वृद्धि देने वाला होगा। आपको हर मामले में सफलता मिलने के योग हैं और आपके लाभ में वृद्धि होगी। पुराने किसी महान व्‍यकित से मिलने से आपको लाभ होगा और आपकी प्रतिष्‍ठा में वृद्धि होगी। मंत्री पद की प्राप्ति भी हो सकती है। आपको कोई खोई हुई वस्‍तु प्राप्‍त होने के योग हैं और इससे आपकी प्रसन्‍नता में वृद्धि होगी। सक्रिय राजनीति में बिजी रहेंगे।

    सिंह राशि के लोगों को करियर में सफलता प्राप्‍त होने के योग हैं और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। कारोबार में अकस्मात् अधिक लाभ होगा और आपको प्रगति होने से खोया हुआ विश्वास पुनः प्राप्त होगा। संतान पक्ष से भी अपेक्षित समाचार मिलेगा। कोई दूसरा व्‍यक्ति आपको बातों में फंसाकर आपके रहस्‍य जानने की कोशिश करेगा। सावधान रहें और अपनी प्रगति का रहस्य उसे न बताएं।

    कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा और काफी दिनों से जो असमंजस बना हुआ है, उसका अंत होगा और मायूसी भी समाप्त हो जाएगी। जिस वजह से आप के सभी कार्य अभी तक नहीं बन रहे थे आज वह रुकावट हट जाएगी और आपके रचनात्मक कार्यों में गति आएगी। ज्ञान विज्ञान कला और लेखन कार्य में आपकी दक्षता रंग लाएगी। शाम का समय परविार के साथ आनंद में बीतेगा।

    तुला राशि के लोगों के सम्‍मान में वृद्धि होगी और काफी समय से रुके कुछ कार्य पूर्ण होंगे। कार्यक्षेत्र में भूलकर भी कोई रिस्‍क न लें, वरना आपको लेने के देने पड़ सकते हैं। बेहतर होगा कि आप फालतू के खर्च से दूर रहें, वरना आपको पैसों की समस्‍या का सामना करना पड़ सकता है। किसी संकट में फंस सकते हैं। हर कार्य संभलकर करें।

    वृश्चिक राशि के लोगों का दिन काफी परेशानियों वाला रहेगा। घरेलू और व्यावसायिक वातावरण काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। कई प्रकार के विवाद और झंझट आपके सामने आ सकते हैं। सायंकाल तक आप अपना कुछ समय लगाकर अपने कार्यकौशल से अपनी मुसीबतें कम कर पाएंगे और आपको लाभ होगा। रात का समय किसी सामाजिक या राजनैतिक कार्यक्रम में बीतेगा।

    धनु राशि के लोगों के सम्‍मान में वृद्धि होगी और आपको प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्‍त होगी। आप परीक्षा को उत्तीर्ण कर लेना चाहते हैं और उसके लिए आप जी तोड़ मेहनत करेंगे। जिस तरीके से आप अपनी रणनीति को लागू कर रहे हैं, उससे लगता है कि युक्तिसंगत प्रयासों का लाभकारी परिणाम सामने आएगा। आर्थिक स्थिति में भी धीरे-धीरे सुधार होगा। रात्रि में माता को अकस्मात् कष्ट संभव है।

    मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशी वाला रहेगा। आज आपका मूड सुबह से ही अच्छा रहेगा। किसी बड़े लाभ के चक्कर में आप दिनभर भागदौड़ करने के लिए भी तत्पर रहेंगे। आपको मेहनत का लाभ भी होगा। सभी काम एक-एक कर बनने लगते हैं और व्यर्थ की जद्दोजहद और तनाव भी कम होगा। आपके धन में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्‍त होगी।

    कुंभ राशि के लोगों को करियर में लाभ होने के योग हैं और आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी। आप फालतू के काम में काफी उलझे रहेंगे और काम करने में मन नहीं लगेगा। आपको अपनी पोजिशन स्पष्ट करनी है, तो फिर अपने वरिष्ट अधिकारी को इसकी जानकारी अवश्य दें। बेहतर होगा कि कार्यक्षेत्र में अपने काम पर ध्‍यान दें और दूसरों की बात में न आएं।

    मीन राशि के लोगों का दिन सफलता से भरा होगा और आपके लिए रोजगार प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आज व्यवसाय के विस्तार के लिए पर्याप्त अवसर और अनुकूल समय है। बाहर की सुविधाएं भी आपको मिल रही हैं और आर्थिक कमी से भी आपको परेशानी नहीं होगी। संतान के विवाह का प्रसंग प्रबल है। रुपये-पैसे के मामले में कोई भी फैसला लेने से पहले सोचसमझ लें।

    Post Views: 1,470

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपीएम मोदी की रूस यात्रा भारत के कारोबार के लिए किन मायनों में कारगर है ,समझिए….
    Next Article अब खोखले भाषणों से काम नहीं चलेगा,सेना की गाड़ी पर हुए आतंकी हमले के बाद क्या बोले काँग्रेस अध्यक्ष…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री सचिवालय में फेरबदल, नए अफसरों को मिली ये जिम्मेदारी…

    June 3, 2026

    पुरूषोत्तम मास में ये है दीपदान का महत्व, जानें कैसे भगवान विष्णु की असीम कृपा से दूर होंगे कष्ट…

    June 3, 2026

    जामुन को क्यों कहा जाता अमृत फल इसके ये फ़ायदे कर देंगे आपको हैरान…

    June 3, 2026

    CM विजय का बड़ा मास्टरस्ट्रोक, कांग्रेस के लिए दिखाई दरियादिली विपक्ष को दिया ये संदेश…

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री सचिवालय में फेरबदल, नए अफसरों को मिली ये जिम्मेदारी…
    • पुरूषोत्तम मास में ये है दीपदान का महत्व, जानें कैसे भगवान विष्णु की असीम कृपा से दूर होंगे कष्ट…
    • जामुन को क्यों कहा जाता अमृत फल इसके ये फ़ायदे कर देंगे आपको हैरान…
    • CM विजय का बड़ा मास्टरस्ट्रोक, कांग्रेस के लिए दिखाई दरियादिली विपक्ष को दिया ये संदेश…
    • खेती केवल आजीविका नहीं, हमारी संस्कृति और पहचान का आधार मुख्यमंत्री साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?