Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज का आर्थिक राशिफल रविवार को शुभ योग में सफल साबित होंगे कर्क और सिंह सहित इन 5 रा‍शियों के लोगबढ़ेगा मान सम्मान…
    समाचार

    आज का आर्थिक राशिफल रविवार को शुभ योग में सफल साबित होंगे कर्क और सिंह सहित इन 5 रा‍शियों के लोगबढ़ेगा मान सम्मान…

    By Tv 36 HindustanDecember 15, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :– रविवार 15 दिसंबर को आर्द्रा नक्षत्र में शुभ योग का संयोग बना है। इस शुभ योग में कर्क और सिंह सहित 5 राशियों की किस्‍मत साथ देगी। आपकी योजनाएं सफल होंगी और कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। आपके लिए धन की प्राप्ति के योग बने हैं और आपकी योजनाएं सफल होंगी। आपका दिन परिवार के लोगों के साथ आनंद में बीतेगा। देखें मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा बीतेगा रविवार।

    मेष राशि के जातक कामकाज को युक्ति पूर्वक कम समय में पूरा करने का प्रयास करेंगे। आज आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। जमीनी निर्माण से संबंधित कार्यों को करने वाले जातकों को लाभ की अच्छी संभावनाएं बनती है। कमाई के मामले में दिन काफी अच्छा रहेगा।

    वृषभ राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपके धन में वृद्धि होगी। राजनीति के क्षेत्र में आपके प्रयास सफल होंगे और आपको सम्‍मान की प्राप्ति होगी। शासन और सत्ता की तरफ से आपको हर प्रकार का सहयोग प्राप्त होगा। नए अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात्रि में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ेगा। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी।

    मिथुन राशि के लोगों को करियर के मामले में बहुत ही सावधानी से काम करने की सलाह है। वरना आपका कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा और आपके मन में किसी प्रकार की अनहोनी का डर बना रहेगा। शाम के वक्‍त आपको कोई खुशी का समाचार मिलने से परिवार के साथ खुशियां मनाने का अवसर आपको मिलेगा। आपको आशातीत सफलता प्राप्‍त होने से खुशी होगी। शाम के वक्‍त आपका कोई रुका कार्य पूर्ण होने से आपको खुशी होगी। मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्‍त होगा।

    कर्क राशि वालों के लिए उत्तम संपत्ति की प्राप्ति के योग बन रहे हैं और आपके लिए आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी और आपकी मान प्रतिष्‍ठा में वृद्धि होगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आपकी संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। यात्रा, देशाटन की स्थिति आपके लिए सुखद व लाभदायक रहेगी। सांयकाल से लेकर रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों का दर्शन व सुसमाचार मिलेगा।

    सिंह राशि वालों के लिए भाग्‍य में वृद्धि के योग हैं और आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। वाणी की सौम्यता से आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। आपको शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा। किसी कारण से आपकी भागदौड़ अधिक होगी और शत्रुओं का भी अंत होगा। आपको अपने कार्य पूर्ण करने में सफलता प्राप्‍त होगी और आपके धन में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी।

    कन्या राशि के जातक आज पुराने रूढ़िवादी तरीकों को छोड़कर कुछ नया करने की सोचेंगे। वरिष्ठ नागरिकों की सलाह और अनुभव आपके काम को चमकाने में मदद करेंगे। कामकाज से जुड़ी हुई मुश्किलें खत्म होंगी।

    तुला राशि के जातक अपने कामकाज से संबंधित योजनाओं को गुप्त रखने का प्रयास करना होगा। वरना लोग फायदा उठा सकते हैं। आज धन संबंधित मामलों में समय काफी अच्छा रहेगा। इतना ही नहीं आज आपको पारिवारिक सदस्यों का सहयोग भी मिलेगा।
    वृश्चिक राशि के जातकों को पार्टनरशिप से संबंधित मामलों में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आज अपने पार्टनर के साथ बातचीत में पारदर्शिता बनाए रखें। वरना रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। साथ ही आज व्यापारियों का फोकस आज व्यवसाय की तरफ बढ़ेगा। ज्यादा से ज्यादा धन प्राप्ति के प्रयास सार्थक होंगे। धन समृद्धि बढ़ेगी।

    धनु राशि के जातक आज अपने प्रतिद्वंद्वियों की भावनाओं को समझते हुए बुद्धि चातुर्य से समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। जिसमें आप काफी हद तक सफल भी होंगे। आर्थिक लिहाज से समय अनुकूल रहेगा।

    मकर राशि के जातकों को आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से आज बचना चाहिए। आज आपका मनोरंजन की तरफ ध्यान केंद्रित रहेगा। मित्रों से मेलजोल से व्यावसायिक संबंध बनाने में मदद मिलेगी।

    कुंभ राशि के जातक आज अपने परिवार की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करना होगा। घर में रहकर ही अपने भविष्य की योजनाओं पर कार्य करना लाभकारी रहेगा। कमाई के लिए दिन सामान्य रहेगा।

    मीन राशि के जातक सोशल मीडिया पर आज अपना काफी समय बर्बाद करेंगे। जिस वजह से आपके कई जरुरी काम आज अटक सकते हैं। हालांकि, आज पुराने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए छुट्टी का दिन मददगार साबित होगा। निवेश से संबंधित नई योजनाएं लाभकारी रहेगी।

    Post Views: 1,195

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleलोक अदालत का सार ना जीत ना हार,दिनांक 14 दिसंबर 2024 को हुआ वर्ष 2024 का चतुर्थ एवं अंतिम हाईब्रीड नेशनल लोक अदालत का आयोजन 19582 प्रकरणों का हुआ निराकरण…
    Next Article शीतलहर का कहर, अभी और गिरेगा पारा; ठंड ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड पढ़े इन राज्यों का मौसम हाल…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आज का राशिफल इन राशियों पर बरसेगा यश, कुंभ के लिए सावधानी का दिन जानें अपनी राशि का हाल…

    March 24, 2026

    कल 24 मार्च, स्कंद षष्ठी, संकटों से मुक्ति और संतान प्राप्ति के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा…

    March 23, 2026

    पीएम ने हादसे पर जताया दुख, दिवंगतों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता…

    March 23, 2026

    आपको सिर्फ जंगल का निवासी बनाना चाहते हैं सरकार पर जमकर गरजे राहुल गांधी उठाया ये मुद्दा…

    March 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आज का राशिफल इन राशियों पर बरसेगा यश, कुंभ के लिए सावधानी का दिन जानें अपनी राशि का हाल…
    • कल 24 मार्च, स्कंद षष्ठी, संकटों से मुक्ति और संतान प्राप्ति के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा…
    • पीएम ने हादसे पर जताया दुख, दिवंगतों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता…
    • आपको सिर्फ जंगल का निवासी बनाना चाहते हैं सरकार पर जमकर गरजे राहुल गांधी उठाया ये मुद्दा…
    • 72 घंटे के भीतर जिला प्रशासन की अफीम की खेती पर ताबड़तोड़ कार्रवाई…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?