नई दिल्ली:– आज का दिन मंगलवार है जो माता दुर्गा और बजरंगबली की आराधना के लिए शुभ माना जाता है। आज मंगलवार के दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है। इसके साथ, आज से खरमास भी शुरु हो रही है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जान लेते है। बाकी राशियों का राशिफल भी।
मेष राशिफल
मेष राशि के जातकों के लिए आज कार्य में थोड़ी समस्या आ सकती है और मन उलझन में रहेगा। कार्य क्षेत्र में विवाद से दूर रहें और किसी पर पूरा भरोसा न करें। खर्च में वृद्धि हो सकती है, इसलिए निर्णय स्वयं लें। खाली समय में परिवार के साथ समय व्यतीत करें, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
वृष राशिफल
वृष राशि के लिए स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और अपने से बड़े और छोटे लोगों के साथ बातचीत में सहज वाणी का प्रयोग करें। व्यापार सामान्य रूप से चलेगा, लेकिन आर्थिक नुकसान की संभावना है। परिवार के साथ समय बिताना लाभकारी रहेगा।
मिथुन और कर्क राशिफल
मिथुन राशि वाले जातकों को कानून से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मन चिंतित रहेगा, लेकिन प्रयास सफल होंगे। पुराने मित्र से मुलाकात होगी और व्यापार व रचनात्मक प्रयास सफल रहेंगे। कर्क राशि वालों का पारिवारिक जीवन अनुकूल नहीं रहेगा, खर्चों पर ध्यान देना जरूरी है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।
सिंह, कन्या और तुला राशिफल
सिंह राशि वाले जातकों के लिए भूमि-भवन और शेयर मार्केट से लाभ संभव है। कार्य में उन्नति होगी, लेकिन अहंकार और लालच से बचें। कन्या राशि में कार्य क्षेत्र में चुनौती आएगी, विवाद से दूर रहें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। तुला राशि में ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी, प्रेम संबंध मजबूत रहेंगे और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृश्चिक, धनु और मकर राशिफल
वृश्चिक राशि के जातक पुरानी लेन-देन निपटारा करेंगे, लेकिन किसी धोखे से सावधान रहें। धनु राशि वालों की यात्रा मंगलमय होगी और परिवार के प्रति प्रेम बढ़ेगा। मकर राशि में कार्य के तरीके में बदलाव आएगा और वरिष्ठ अधिकारी से मान-सम्मान मिलेगा, पर पड़ोसी से विवाद हो सकता है।
कुंभ और मीन राशिफल
कुंभ राशि वाले जातकों का समाज में प्रभाव मजबूत रहेगा और व्यापार अच्छा चलेगा। छात्रों के लिए पठन-पाठन में उन्नति के अवसर मिलेंगे। मीन राशि में स्वास्थ्य पर ध्यान दें, पुरानी बीमारी परेशानी कर सकती है, लेकिन आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और विवाद से दूर रहें।
