Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » आज का राशिफल ,10 फरवरी 2023
    शीर्ष आलेख

    आज का राशिफल ,10 फरवरी 2023

    By Tv 36 HindustanFebruary 10, 2023No Comments8 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)आज का दिन भी समृद्धि वाला रहेगा लेकिन आज आप ज्यादा मेहनत करने के पक्ष में नही रहेंगे स्वभाव में आलस्य दिन के आरम्भ से ही बना रहेगा। के दिनों से अधूरे घरेलू कार्य आने से असहज अनुभव करेंगे। जिस कार्यो को करेंगे उसे आसानी से पूर्ण कर लेंगे। आवश्यकता पड़ने पर सहयोग भी बिना मांगे मिल जायेगा। व्यवसायियों को धन लाभ समय पर होने से आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। नौकरी पेशा जातक अधिकारियों के विपरीत व्यवहार से परेशान रहेंगे। महिला वर्ग मन इच्छित कार्य होने से आनंदित रहेंगी लेकिन किसी के व्यर्थ टोकने पर कलह कर सकती है। परिजनों की जिद पूरी करने पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा। सेहत सामान्य बनी रहेगी।

    वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) आज आपकी दिनचार्य उथल-पुथल रहेगी। आज आपको बेमन से कोई खर्चीला कार्य करना पड़ेगा पारिवारिक सुख शान्ति के लिये य आवश्यक तो रहेगा लेकिन बजट बिगड़ने का डर है। अधिकांश समय आप अपने मे ही मगन रहेंगे लेकिन अपने कार्यो को थोड़े आलस्य के बाद पूरी निष्ठा से करेंगे। आर्थिक रूप से दिन कुछ खास लाभ नही देगा। व्यवसायियों को नियमित कार्यो से मध्यम आय होगी धन को लेकर ज्यादा हाथ-पैर ना मारे अन्यथा कुछ ना कुछ हानि ही मिलेगी। पारिवारिक सदस्य आपकी मनोदशा को समझेंगे जिससे आपसी तालमेल बना रहेगा। धार्मिक क्षेत्र की यात्रा के प्रसंग भी बनेंगे। अविवाहितों के विवाह के प्रस्ताव आएंगे लेकिन जल्दबाजी ना करें।

    मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) आज का दिन आपको मानसिक अशांति देगा। दिन के आरम्भ से ही विवाद होने की रूप रेखा तैयार मिलेगी थोड़ा सा धर्य खोने पर परिजनों से व्यर्थ की बहस होने की पूर्ण संभावना है इसका परिणाम आगे दुखदायी रहेगा विवेक से काम लें। आज आप किसी की हास्य भरी बात भी सहन नही कर सकेंगे। महिलाये भी किसी के गलत आचरण का तुरंत प्रतिशोध लेंगी। कार्य व्यवसाय से आज आपको अधिक उम्मीद रहेगी परन्तु निराश ही होंगे। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। संध्या के समय किसी के सहयोग से थोड़ा बहुत धन लाभ हो जायेगा। निराश होकर कोई गलत कदम भी उठा सकते है परन्तु ध्यान रहे प्रलोभन में पड़कर हानि ही होगी। सेहत भी गड़बड़ ही रहेगी।

    कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) आज भी परिस्थितियां आपके लिये अनुकूल बनी है लेकिन लापरवाही के कारण किसी भी कार्य को सही समय पर पूर्ण नही कर सकेंगे। कार्य व्यवसाय से धन लाभ की पूर्ण सम्भवना है लेट लतीफी से बचें अन्यथा लाभ में कमी आ सकती है। घर मे किसी आयोजन को लेकर व्यस्तता बढ़ेगी व्यावसायिक कार्य भी होने पर अतिरिक्त भाग-दौड़ होगी। आपके स्वभाव में थोड़ी उद्दंडता रहेगी एवं आपको भी अन्य लोगो से ऐसे ही व्यवहार का सामना करना पड़ेगा जिससे दिनचार्य खराब होगी। नौकरी वाले जातक अधिकारी एवं सहकर्मियों के स्वभाव में अचानक परिवर्तन आने से परेशान होंगे। महिलाये अपना काम किसी और के ऊपर टालेंगी बिगड़ने पर बाद में ग्लानि होगी।

    सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) आज के दिन को आप शांति से आराम में बिताने की योजना में रहेंगे लेकिन पारिवारिक सदस्य आपकी इच्छा पूर्ति में अवश्य ही बाधक बनेंगे। घर मे किसी से किया वाद पूरा करने में टालमटोल अशान्ति फैलाएगी। आर्थिक रूप से आज का दिन संतोषजनक ही रहेगा फिर भी धन को लेकर किसी से बहस ना करें।आज दिन भर मानसिक रूप से शांति अनुभव करेंगे कुछ गलतियों के कारण आत्म ग्लानि भी होगी। महिलाओ का ध्यान परिवार में सुख शान्ति कायम रखने पर रहेगा। घर में सुख के साधनों पर खर्च करेंगे। घूमने-फिरने के अवसर भी मिलेंगे। परिवार के बुजुर्गो अथवा बच्चों की सेहत पर खर्च होगा।

    कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) आज के दिन आपका ध्यान कार्यो को छोड़ मनोरंजन की ओर ज्यादा आकर्षित रहेगा जिसके चलते अधिकांश कार्य अधूरे रहेंगे या विलम्ब से पूर्ण होंगे। परिजनों को आपके व्यवहार की उद्दंडता पसंद नही आयेगी बुजुर्गो से बच कर रहें खरी-खोटी सुन्नी पड़ेगी। आप अपने कार्य से संतुष्ट नहीं रहेंगे कम समय में ज्यादा कमाने की भावना मानसिक रूप से विचलित रखेंगी। आप धैर्य से कम ही काम लेंगे अनैतिक कार्यो में पड़ने की सम्भावना है। मन के विचार भी पल-पल में बदलने से सही निर्णय लेने में कठिनाई अनुभव करेंगे। आज केवल पैतृक सम्बन्धो द्वारा ही लाभ की संभावना बन रही है इसलिए परिजनों के साथ व्यर्थ की बहस ना ही करे तो बेहतर रहेगा। शारीरिक शिथिलता बनेगी।

    तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) आज भी दिन निराशाजनक रहेगा मन मे हानि का भय रहने से कार्य करने का उत्साह नही बना सकेंगे। नौकरी वाले एवं व्यवसायी लोगो को किसी गलती की भरपाई करने के लिए दिनचार्य में फेरबदल करना पड़ेगा। व्यवसाय में स्वयं के निर्णय गलत साबित होंगे अभिमान त्याग किसी अनुभवी की सलाह अवश्य लें शीघ्र ही कोई रास्ता मिलेगा। आस-पड़ोसियों की मामूली बातों को अनदेखा करें अन्यथा अकारण ही विवाद गहरा सकता है। शारीरिक समस्याएं मध्यान के समय प्रबल रहेंगी अधिक मसाले वाले भोजन अथवा बाहर के खान-पान से परहेज करें। परिजन भी किसी न किसी कारण से नाराज रहेंगें। किसी से धन सम्बंधित वादे ना करे।

    वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) आज के दिन आप सार्वजनिक कार्यो में महत्त्वपूर्ण योगदान देंगे इसके विपरीत स्वयं के कार्य विलम्ब से करेंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि करने पर परिज आप पर गर्व करेंगे। लेकिन घरेलू कार्यो में लचीलापन दिखाने से कुछ समय के लिये माहौल खराब होगा। मध्यान तक का समय भागदौड़ वाला रहेगा। कार्य व्यवसाय में किसी से बहस के बाद लाभ होगा। धन लाभ आशानुकूल ही रहेगा। नौकरी वाले लोग आराम के मूड में रहेंगे अधिकांश समय काम से मन चुरायेंगे। महिलाये भी ज्यादा मेहनत करने के पक्ष में नही रहेंगी। इसके विपरीत सुखोपभोग की मानसिकता अधिक रहेगी। खर्च भी आज आवश्यकता से अधिक करेंगे। संध्या के समय सेहत खराब हो सकती है।

    धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) आज का दिन कार्य सिद्धि वाला रहेगा दिन के आरम्भ से ही किसी कार्य को पूर्ण करने की जल्दी रहेगी। व्यवसायी वर्ग को आज कुछ ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी नौकरी पेशाओ को भी अतिरिक्त कार्य मिलने से थोड़ी असहजता होगी लेकिन मेहनत का फल मध्यान के आस-पास मिलने लगेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन संतोषजनक रहेगा फिर भी धन संबंधित कार्यो में स्पष्टता रखें किसी से कहासुनी हो सकती है। परिवार में पूजा पाठ अथवा अन्य धार्मिक कार्यो का आयोजन होगा। परिजन आपकी गलतियों को अपने मतलब से अनदेखा करेंगे फिर भी उद्दंडता से बचें।

    मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) आज का दिन बीते कल की अपेक्षा अच्छा रहेगा। लेकिन आप अपनी ही मूर्खता से हास्य और हानि के भागीदार भी बनेंगे। सामर्थ्य से बड़ा काम करने पर मुश्किल में फंसेंगे इसलिए सोच समझकर ही कोई काम हाथ मे लें। व्यवसाय नौकरी में मध्यान तक उत्साह हीनता रहेगी इसके बाद का समय व्यस्त रहेगा परिश्रम का फल धन एव सम्मान के रूप में मिलने से राहत अनुभव करेंगे। घर एवं बाहर के लोग आपसे स्वार्थ सिद्धि के लिये मीठा व्यवहार करेंगे। संध्या के समय से सभी क्षेत्र में विजय मिलेगी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। खान-पान में संयम ना रखने से सेहत खराब हो सकती है।

    कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) आपके लिये आज का दिन विपरीत परिस्थितियों वाला रहेगा । जिस भी कार्य को करेंगे उसकी सफलता संदिग्ध रहेगी कार्य क्षेत्र पर अनुबंद निरस्त होने अथवा अन्य प्रकार से कुछ ना कुछ हानि होने के योग बन रहे है धन संबंधित कार्य सावधानी बरतने पर भी नुकसान देंगे। सहकर्मी सहयोग करने में आनाकानी करेंगे। धन की आमद न्यून रहेगी खर्च आकस्मिक और व्यर्थ के होंगे। परिवार में माहौल उदासीन रहेगा सेहत के दृष्टिकोण से भी दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आज का दिन धैर्य से बिताए जल्दबाजी नुकसान ही करेगी।

    मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) आज का दिन आपके लिए शान्तिप्रद रहेगा दिन के मध्यान तक कि दिनचार्य धीमी रहेगी कार्यो को लेकर ज्यादा गंभीर नही रहेंगे फिर भी जिस कार्य को करेंगे उसमे निश्चित सफलता मिलेगी।किसी से किया वादा समय पर पूर्ण करने में असमर्थ रहेंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन कम लाभ वाला रहेगा अधिकांश खर्च जमा रकम से ही निकालने पड़ेंगे फिर भी आज आप मानसिक रूप से निश्चिन्त रहेंगे। महिलाओ को स्वसन अथवा मूत्राशय सम्बन्धित समस्या हो सकती है। आज आपके व्यवहार से कुछ ऐसे संबंध बनेंगे जिनसे लंबे समय तक लाभ प्राप्त किया जा सकेगा। संध्या के समय मनपसंद भोजन वस्त्र एवं अन्य सुख मिलने से प्रसन्नचित रहेंगे।

    Views: 0
    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleजिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन कटघोरा में विजेता मंडली को मिलेगा 50 हजार रुपये का पुरस्कार
    Next Article हाथियों का झुंड जा पहुंचा सर्वमंगला मंदिर के किनारे…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    धनतेरस से पहले सोना-चांदी में महंगाई का झटका एक दिन में सोना ₹4,800 और चांदी भी उछली, खरीदारी का बजट बिगड़ा…

    November 5, 2026

    दिवाली पर प्राइवेट बसों की लूट पर RTO का एक्शन, 3 से 7 हजार वसूला किराया, 20 नवंबर तक जांच अभियान…

    November 5, 2026

    शुक्र प्रदोष व्रत की पूजा कैसे करें जानें सुबह से शाम तक की पूरी विधि…

    November 5, 2026

    सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज हुई 4,000 करोड़ वाली रामायण, स्टारकास्ट को लेकर उठ रहे ये सवाल…

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • धनतेरस से पहले सोना-चांदी में महंगाई का झटका एक दिन में सोना ₹4,800 और चांदी भी उछली, खरीदारी का बजट बिगड़ा…
    • दिवाली पर प्राइवेट बसों की लूट पर RTO का एक्शन, 3 से 7 हजार वसूला किराया, 20 नवंबर तक जांच अभियान…
    • शुक्र प्रदोष व्रत की पूजा कैसे करें जानें सुबह से शाम तक की पूरी विधि…
    • सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज हुई 4,000 करोड़ वाली रामायण, स्टारकास्ट को लेकर उठ रहे ये सवाल…
    • अंजना ओम कश्यप और खान सर के बीच विवाद खत्म, हाईकोर्ट में आपसी सहमति से हुआ समझौता , जानिए क्या था पूरा मामला…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?