Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज का राशिफल, 11 फरवरी 2023
    शीर्ष आलेख

    आज का राशिफल, 11 फरवरी 2023

    By Tv 36 HindustanFebruary 11, 2023No Comments7 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)आज मध्यान तक की दिनचार्य परिश्रम वाली रहेगी किसी कार्य के असफल होने से निराश होंगे लेकिन धर्य ना छोड़े दोपहर के बाद कि स्थिति लाभदायक रहेगी। आपको जिस कार्य मे हानि की संभावना रहेगी उससे भी अकस्मात धन लाभ प्राप्त करेंगे। परिवार की महिलाये अथवा महिला मित्र आज आपके जीवन मे कुछ विशेष भूमिका निभाएंगी। धन लाभ आवश्यकता के समय होने से ज्यादा झंझट में नही पड़ना पड़ेगा। अपनी व्यवहार कुशलता का परिचय हर क्षेत्र पर देंगे लेकिन परिवार में किसी ना किसी का रूठना मनाना लगा रहेगा फिर भी माहौल नियंत्रण में ही रहेगा। विशेष कर आज व्यसनों से दूर रहें धन के साथ ही मान एवं शारीरिक हानि हो सकती है।

    वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) आज का दिन बीते कल की अपेक्षा राहत वाला रहेगा। आज आप दिन के आरम्भ से शांत स्थान की तलाश में रहेंगे। घरेलू वातावरण में भी सुधार आएगा फिर भी बेतुकी बयानबाजी से दूर रहें। आर्थिक कमी रहने से मन मे नकारात्मक भाव आएंगे। महिलाओ को शारीरिक परेशानी रहने के कारण घर के कार्यो में विलंब होगा। ध्यान रहे आज धन लाभ के लिए किसी के सहयोग एवं मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़ेगी इसलिए रूखे व्यवहार से बचें आप केवल व्यवहारिकता के बल पर ही लाभ कमा सकते है। मध्यान तक धर्य धारण करे इसके बाद स्थिति आपके पक्ष में बनने लगेगी।

    मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) आपको आज किसी अनचाही परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा दोपहर तक कोई ना कोई उलझन शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान रखेगी। मनोकामना पूर्ति में कुछ ना कुछ बाधा अवश्य आयेगी। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी। मेहनत करने के बाद भी परिणाम निराश करने वाले रहेंगे। महिलाये को भी अपनी इच्छाएं दबानी पड़ेंगी लेकिन पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु कुछ ना कुछ सहयोग अवश्य करेंगी। भाई-बंधुओ से अहम को लेकर टकराव सम्भव है बुजुर्गो के बीच मे आने से स्थिति गंभीर होने से बचेगी। धन लाभ काम चलाऊ होगा। छाती संबंधित विकार हो सकते है।

    कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) आज आपका स्वभाव अत्यंत स्वार्थी रहेगा। घर एवं कार्य क्षेत्र पर केवल मतलब से व्यवहार करेंगे। अपने लाभ के लिए किसी को परेशानी में डालने से नही हिचकेंगे। मध्यान तक व्यवसाय से लेदेकर लाभ होगा इसके बाद विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। आधे पूर्ण हो चुके कार्य किसी कारण से अधूरे रह जाएंगे एवं जिस भी कार्य को आरम्भ करने का मन बनाएंगे वही आगे हानि कराएगा। स्वयं का काम छोड़ अन्य लोगो के कार्य मे रुचि लेंगे। किसी के झगड़े में टांग ना अड़ाए मान हानि हो सकती है। परिवार का वातावरण बिगड़ेगा भाई-बंधु एवं स्त्री से कलह होने की संभावना है। बड़ो से भी डांट फटकार सुन्नी पड़ेगी।

    सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) आज का दिन भी आपके आशानुकूल रहेगा दिन का आरंभिक भाग सुस्त रहने से कार्य विलम्ब होगा लेकिन मध्यान तक स्थिरता आने लगेगी कार्यो को गंभीरता से करेंगे। आप किसी भी कार्य मे ज्यादा तामझाम करना पसंद नही करेंगे। जिस कार्य मे आसानी रहे उसे प्राथमिकता देंगे। सरकार संबंधित कागजी कार्य थोड़ी भागदौड़ से पूर्ण हो सकेंगे। व्यवसाय में ले देकर काम चलाने की प्रवृति शुरू में हानि लेकिन बाद में लाभदायक सिद्ध होगी। किसी के मनमाने व्यवहार के कारण तीखी बहस भी हो सकती है जिसमे विजय आपकी ही होगी। महिलाये शांत रहेंगी फिर भी मौन रहने का प्रयास करें इससे कई समस्याओं का समाधान स्वतः ही हो जायेगा।

    कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) आज का दिन आनंद से व्यतीत होगा लेकिन आपका अटपटा स्वभाव घर मे कोई नया विवाद खड़ा कर सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारी ज्यादा रहने पर भी किसी भी बात का स्पष्ट जवाब नही देंगे अन्य लोगो को शंकालु दृष्टि से देखेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज कार्य व्यवसाय मंदा रहेगा लेकिन भविष्य के लिए आय के साधन बनेंगे आप जो भी कार्य करेंगे उसका निर्णय अचानक ही लेंगे जिससे आस पास के लोग आश्चर्य में रहने के साथ-साथ थोड़ी परेशानी भी अनुभव करेंगे। लोगो की आपसे अधिक अपेक्षाएं रहेंगी। जल्दबाजी में कार्य करने पर भी विलम्ब से पूर्ण होगा। स्वास्थ्य की अनदेखी करेंगे आगे परेशानी हो सकती है।

    तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) आपके लिये आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। दिन के आरंभिक भाग में सेहत को लेकर आशांकित रहेंगे फिर भी कार्य भार के चलते अनदेखी करनी पड़ेगी। व्यवसायी वर्ग को धन लाभ की आशा दिन के आरम्भ से ही लगी रहेगी परन्तु आज सीमित साधनों से ही काम चलाना पड़ेगा। दिन के आरंभ में बौद्विक परिश्रम भी अधिक करना पड़ेगा इसका लाभ सम्मान के रूप में अवश्य मिलेगा। आर्थिक विषय संबंधित अधिकांश कार्यो में केवल आश्वासन से ही काम चलाना पड़ेगा। दोपहर के बाद शारीरिक रूप से अत्यंत सतर्कता बरते शारीरिक अंगों में शिथिलता आएगी चोटादि का भय भी है। पारिवारिक वातावरण तालमेल की कमी के कारण बिखर सकता है।

    वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) आज आपको किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का सहयोग मिलेगा लेकिन इसके लिये काफी परिश्रम करना पड़ेगा। मध्यान तक स्थिति पहले जैसी बनी रहेगी लेकिन इसके बाद सुधार आने से राहत मिलेगी। नौकरी करने वाले लोग आज ज्यादा परेशान रहेंगे अधिकारियों को प्रसन्न रखने के लिये तरह-तरह के प्रयास करेंगे। महिलाये कई दिनों से मन मे चल रही योजना के विफल होने से उदास रहेंगी घर की अपेक्षा बाहर का वातावरण अधिक पसंद करेंगी। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी। आपके पुण्य उदय होने से स्थिति गंभीर होने से बचेगी। परिजनों का सहयोग मिलता रहेगा।

    धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) आज आपको स्वयं अथवा किसी परिचित के कार्य से दौड़धूप करनी पड़ेगी। मध्यान तक सभी कार्य व्यवस्थित रूप से चलते रहेंगे सहयोग भी आवश्यकता के समय मिल जाएगा दोपहर बाद कि दिनचार्य आशा के विपरीत रहेगी आकस्मिक नुकसान होने की संभावना है लेकिन फिर भी आर्थिक रूप से दिन ठीक ही रहेगा। निवेश अथवा व्यवसाय विस्तार कुछ दिन के लिये स्थिगित रखना ही बेहतर रहेगा। पारिवारिक वातावरण भी उखड़ा हुआ रहेगा। घर के सदस्य एक दूसरे से किसी गुप्त बात को लेकर डरे रहेंगे। सेहत में कुछ ना कुछ कमी बनी रहेगी।

    मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) आज का दिन आपके लिये भाग्योदय कारक रहेगा दिन के आरम्भ से ही शारीरिक रूप से तरोताजा बने रहेंगे लेकिन घरेलू कार्यो को करने में आनाकानी करेंगे। संतानो को लेकर कोई नई समस्या खड़ी होने से थोड़ी परेशानी भी रहेगी। नौकरी पेशा जातको को व्यवहार कुशलता का फल सम्मान के रूप में मिलेगा अतरीरिक्त आय के साधन भी जुड़ेंगे। सरकारी कार्यो में आज ढील ना दें अन्यथा लंबे समय के लिए लटक सकते है। महिलाओ की फरमाइशें पूर्ण नही हो पायेगी जिससे थोड़ी देर के लिए घर का वातावरण उदासीन बनेगा। धन लाभ आवश्यकता अनुसार लेकिन प्रयत्न करने पर ही होगा। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा।

    कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) आज का दिन असमंजस में बीतेगा। लोगो का व्यवहार आपकी आशा के विपरीत रहेगा मन मे किसी गुप्त कारण से भय बना रहेगा। सेहत का आज विशेष ध्यान रखें। आकस्मिक चोटादि लगने का भय है। दिन शारीरिक रूप से कष्टदायक रहेगा। व्यर्थ के खर्च रहने से ज्यादा परेशानी बनेगी। आवश्यकता पड़ने पर किसी सहकर्मी का सहयोग नही मिलेगा। कार्य व्यवसाय में आज महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें हानि हो सकती है। घरवाले थोड़ी बहुत मदद करने का प्रयास करेंगे परन्तु स्वभाव में अहम की भावना रहने से आपको पसंद नही होगा। आर्थिक रूप से भी दिन परेशानी वाला रहेगा। उधार लेने की नौबत आ सकती है। दाम्पत्य जीवन मे नीरसता का अहसास होगा।

    मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) आज के दिन आप कल्पना की दुनिया की सैर करेंगे अधिकांश कार्य अनदेखी के कारण अस्त-व्यस्त रहेंगे। स्वभाव में धैर्य बना रहने से जल्दी से किसी की बातों का बुरा नही मानेंगे लेकिन अति होने पर बख्शेंगे भी नही। व्यवसाय में मध्यान तक का समय मंदा रहेगा लेकिन इसके बाद आकस्मिक बिक्री बढ़ेगी। आर्थिक लाभ भी सामान्य से अधिक होगा खर्चीली प्रवृति रहने के कारण बचत अल्प ही होगी। महिलाये एवं अन्य पारिवारिक सदस्य दूर स्थान के पर्यटन की योजना बनायेंगे पूर्ण करने पर अधिक खर्च करना पड़ेगा। पुराने मित्रों से यादगार भेंट होगी। पारिवारिक वातावरण आवश्यकता पूर्ति होने तक शांत रहेगा।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसीबीआई की बड़ी कार्रवाई:विधायक रत्नाकर गुट्टे के खिलाफ 409 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का लगा आरोप
    Next Article नसबंदी कैंप में महिलाओं को बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर डॉक्टरों ने किया कुछ ऐसा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    विदेश (ईजराईल) में रोजगार के अवसर जाने यहां से पद से लेकर वेतन तक सब कुछ…

    June 11, 2026

    इस गांव में दूध, खेतों तक पानी, युवाओं को काम और गांवों को नई पहचान देने की तैयारी…

    June 11, 2026

    बारिश और बाढ़ से निपटने नगर निगम अलर्ट, 24 घंटे के लिए कंट्रोल रूम शुरू, ये हेल्पलाइन नंबर जारी…

    June 11, 2026

    शराब की बोतल पर चल रहा था ओवररेटिंग का खेल, आबकारी आयुक्त ने इतने अधिकारियों को किया सस्पेंड…

    June 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • विदेश (ईजराईल) में रोजगार के अवसर जाने यहां से पद से लेकर वेतन तक सब कुछ…
    • इस गांव में दूध, खेतों तक पानी, युवाओं को काम और गांवों को नई पहचान देने की तैयारी…
    • बारिश और बाढ़ से निपटने नगर निगम अलर्ट, 24 घंटे के लिए कंट्रोल रूम शुरू, ये हेल्पलाइन नंबर जारी…
    • शराब की बोतल पर चल रहा था ओवररेटिंग का खेल, आबकारी आयुक्त ने इतने अधिकारियों को किया सस्पेंड…
    • न अस्पताल, न कॉलेज भवन फिर भी खोलने चले थे मेडिकल कॉलेज, NMC ने खारिज किया ये प्रस्ताव…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?