Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज का राशिफल : 15/01/2023
    समाचार

    आज का राशिफल : 15/01/2023

    By Tv 36 HindustanJanuary 15, 2023No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष राशि

    आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। व्यवसाय में यदि आप कुछ नए प्रयोग करेंगे, तो वह सफल रहेंगे। आप अपने किसी परिवार के सदस्य के स्वास्थ्य में चल रही गिरावट को लेकर परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कामों की प्रशंसा होगी और आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है और धन प्राप्ति के आपको सुगम मार्ग प्राप्त होंगे, लेकिन आप किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा ना करें।

    वृष राशि

    आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में बेवजह आपका कोई बात विवाद पनप सकता है, जिसमें आपसे कहासुनी हो सकती है, लेकिन आप उसे बढ़ावा ना दें। आपको किसी के कहने में आकर गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा, नहीं तो धन हानि हो सकती है। लेन-देन के मामले में आपको सावधानी बरतनी होगी व आप जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें, वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करके ले, तो बेहतर रहेगा। यदि आपसे कोई पहले गलती हुई थी, तो आपको उसे सुधारना होगा।

    मिथुन राशि

    आज का दिन आपके लिए व्यवसाय में मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में निवेश करने वाले लोगों ने यदि पहले धन का निवेश किया था, तो वह उसमे अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है और उन्हें किसी पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा सकता है। आप किसी बाहरी व्यक्ति के मामलों में हस्तक्षेप ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके कुछ शत्रु आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनसे आपको चतुर बुद्धि का प्रयोग करके बचना होगा।

    कर्क राशि

    आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। यदि परिवार के किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह दूर होगी और संतान को घर से दूर नौकरी मिलने से उन्हे जाना पड़ सकता है। आपको किसी काम के लिए अपने भाइयों से मदद मांगनी होगी। जीवनसाथी से यदि कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसमें आपको उनकी बात सुननी व समझनी होगी, तभी वह सुलझता दिख रहा है। आप किसी व्यक्ति से अपने मन में चल रही बातों को शेयर ना करें, नहीं तो वह उन्हें इधर-उधर कर सकते हैं।

    सिंह राशि

    आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का साथी के साथ कहीं घूमने फिरने जाएंगे और उनके लिए कुछ वस्त्र और आभूषण की खरीदारी भी करवा सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोग कार्यभार बढ़ने से थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन व्यवसाय कर रहे लोगों को मन मुताबिक लाभ मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी कानूनी मामले में अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी, तभी आप उससे बाहर निकल पाएंगे।

    कन्या राशि

    आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है। व्यवसाय में यदि मंदी को लेकर आप परेशान चल रहे थे, तो उसमें अभी आपको राहत नहीं मिलेगी। आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को कल पर ना टालें, नहीं तो बाद में आपको उसमें समस्या हो सकती है। यदि आपने किसी जोखिम भरे काम में हाथ डाला, तो इससे आपको नुकसान होगा। संतान आपसे किसी वस्तु की प्राप्ति के लिए जिद कर सकती है, जिसमें आपको उन्हे समझाने की कोशिश करनी होगी। आपको यदि किसी से उधार लेना पड़ेगा, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा।

    तुला राशि

    आज का दिन किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए बेहतर रहने वाला है। आपको जल्दबाजी में कोई काम करने से बचना होगा और आपकी आय में भी वृद्धि होगी। यदि आपकी कुछ रकम डूबी हुई ,थी तो वह भी आपको प्राप्त हो सकती है। आप मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोग किसी को साझीदार बनाने से बचे, नहीं तो वे उनके साथ कोई धोखा कर सकता है। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    वृश्चिक राशि

    आज आप व्यवसाय संबंधित कुछ योजनाएं बनाएंगे, तो उनमें आपको अच्छा लाभ मिलेगा, जो लोग नौकरी में परिवर्तन की योजना बना रहे हैं, उन्हें कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। आपको जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचना होगा। किसी निवेश संबंधी योजना मे आप धन लगाएंगे, तो से आपको उससे अच्छा मुनाफा होगा। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा आर्डर मिल सकता है। आप किसी मन में चल रही समस्या के लिए अपने माता-पिता से बातचीत कर सकते हैं।

    धनु राशि

    आज का दिन राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है और वह अपने भाइयों के सहयोग से किसी धन संबंधित समस्या से आसानी से बाहर निकल जाएंगे। कारोबार में आज दिन वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा, जिसके कारण प्रसन्नता बनी रहेगी। आध्यात्म के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पूजा पाठ व भजन, कीर्तन आदि के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं वहां आप किसी वाद विवाद में ना पड़े।

    मकर राशि

    आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कुछ नरम गरम रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों का लाभ कम मिलेगा, लेकिन वह अपने दैनिक खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। परिवार में किसी वाद विवाद को लेकर आपको क्रोध नहीं करना है व क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। किसी संपत्ति संबंधित विवाद में आपको जीत मिल सकती है।

    कुंभ  राशि
    आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आपको किसी कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में समस्या हो सकती है, जिसके कारण आपको परेशान होना होगा। यदि आप व्यवसाय के किसी काम को लेकर यात्रा पर जाएंगे तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको किसी नई योजना में धन लगाना बेहतर रहेगा, लेकिन यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।

    मीन  राशि
    आज का दिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है और आपको आय के कुछ नए स्त्रोत भी प्राप्त होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। यदि आप किसी नयी भूमि, वाहन, मकान आदि की खरीदारी करने की योजना बना रहे थे, तो उसमें भी आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। भाग्य का साथ मिलने से आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी, जिससे आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा और यदि आपको किसी काम को लेकर तनाव बना हुआ था, तो वह भी आज दूर होगा।

    Post Views: 0

    Hindi news india Today news Today's Horoscope : 15/01/2023
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleफ्लाइट के अंदर किया प्यार का अनोखा इजहार
    Next Article सरकारी कर्मचारियों की होगी बल्ले-बल्ले, बजट के बाद इतनी बढ़ेगी सैलरी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    AI से बने फेक वीडियो पर सरकार का बड़ा एक्शन अब इतने घंटे में हटाना होगा गैरकानूनी कंटेंट, नए नियम लागू…

    August 6, 2026

    ये रत्न पहनने से मिलेंगे ये 4 लाभ, गुरु मजबूत होते ही बनते हैं सारे काम…

    August 6, 2026

    मुख्यमंत्री श्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की ये सराहना की…

    August 6, 2026

    मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ…

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • AI से बने फेक वीडियो पर सरकार का बड़ा एक्शन अब इतने घंटे में हटाना होगा गैरकानूनी कंटेंट, नए नियम लागू…
    • ये रत्न पहनने से मिलेंगे ये 4 लाभ, गुरु मजबूत होते ही बनते हैं सारे काम…
    • मुख्यमंत्री श्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की ये सराहना की…
    • मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ…
    • जानिए याददाश्त बढ़ाने के आसान और वैज्ञानिक तरीके, बेहतर मेमोरी के लिए अपनाएं ये आदतें…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?