नई दिल्ली:– आज का दिन शनिवार है इस दिन को भगवान शनिदेव और भगवान बजरंगबली की आराधना के लिए समर्पित माना जाता है। कहते हैं कि, सप्ताह के हर दिन किसी ना किसी देवी-देवताओं की पूजा के लिए निर्धारित किए गए है। ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है यहां पर नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही दिन तय होते है। चलिए जानते हैं आज शनिवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा…
मेष-
आज का दिन आपके लिए अच्छा परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। दैनिक राशिफल के अनुसार, छात्रों के लिए आज के दिन प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन की संभावना। दांपत्य जीवन के लिए जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। भाग्यवर्धक समाचार मिलेगा, आत्म विश्वास मनोबल बना रहेगा।
वृषभ-
आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, जातकों को आज लेनदेन को लेकर आप पर आरोप-प्रत्यारोप लग सकते हैं। यहां पर वाहन चलाने में सावधानी रखें, प्रियजनों से विवाद को टालें, व्यर्थ व्यय होगा।
मिथुन-
आज का दिन आपके लिए अच्छा परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। दैनिक राशिफल के अनुसार, व्यापार में नये लोग साथ आ सकते हैं। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में किया गया बदलाव लाभकारी रहेगा। पारिवारिक सुख मिलेगा, पुराना कार्य बनेगा, संतोष मिलेगा।
कर्क-
आज का दिन आपके लिए सामान्य परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफ के अनुसार, लेनदेन का मामला सुलझने का आसार आज के दिन बन रहे है। जातकों का भौतिक सुख सुविधा पर खर्च होगा,जोखिम के कार्यो में रूचि रहेगी, मनोकांक्षा की पूर्ति होगी।
सिंह-
आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, जातकों को अनुभव की कमी से लाभ की योजना हाथ से निकल सकती है। इसके साथ ही अपने खर्च पर कटौती कर परिवार पर खर्च करेंगे, किये गये प्रयासों में लाभ होगा।
कन्या-
आज का दिन आपके लिए सामान्य फल दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, साझेदारी में कार्य शुरू कर सकते हैं, आपसी बातचीत से मामले सुलझेंगे, भौतिक सुख साधनों की पूर्ति होगी, संपत्ति विवाद का समाधान होगा।
तुला-
आज का दिन आपके लिए अच्छा परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। दैनिक राशिफल के अनुसार, युवाओं को करियर में बेहतर सफलता मिलेगी। जातक आज जल्दबाजी में गलती कर सकते है। धार्मिक यात्रा का योग है, अनावश्यक परिश्रम होगा।
वृश्चिक-
आज का दिन आपके लिए अच्छा परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। दैनिक राशिफल के अनुसार, अच्छे अवसर सामने आयेंगे, अनुशासन की कमी से कार्यस्थल की व्यवस्था बिगड़ सकती है, पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा, मनोनुकूल काम बनेगा।
धनु-
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, जातकों का आज पुराना विवाद हल होगा। आपकी तीखी बातों से करीबी नाराज हो सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी, मानसिक प्रसन्नता रहेगी, इसके अलावा लाभ भी कम हो सकता है।
मकर-
आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। राशिफल कहता हैं कि, आज जातकों को समय पर मदद न मिलने से निराशा होगी। इसके अलावा भावुकता में लिये फैसले बदलने पड़ सकते हैं, समय के अनुरूप कार्य करे, पुराना कार्य बनेगा।
कुम्भ-
आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, जातकों की मित्रों से कहासुनी हो सकती है, सहकर्मी नुकसान पहुंचानेका प्रयास कर सकते हैं, श्रम प्रयास से अभीष्ट की प्राप्ति होगी, नौकर चाकरों का सहयोग मिलेगा।
मीन-
आज का दिन आपके लिए अच्छा परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, पारिवारिक योजना में परिवर्तन होगा, आकस्मिक धनलाभ होगा, नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी, निजी कार्यो में खर्च होगा।
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक बुद्धिमान और मिलनसार होगा, स्वाभाव में क्रोध का भाव रहेगा, निर्णय लेने में सक्षम रहते हैं, ये किसी के अधिनस्थ काम करना पसंद नहीं करते, इनका भाग्योदय जन्म स्थान से दूर होता है।
जानिए व्यापार का भविष्य-
ज्येष्ठ शुक्ल पंचमीं को पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, कपास, मोती, पुखराज, अलसी, उड़द, घी, तिल, गुड़, खांड़, रूई, कपास, में तेजी होगी, वायदा विचार आज 1 बजकर 18 मिनिट से 25 मिनिट के रूख पर व्यापार कर लाभ उठायें, भाग्यांक 3725 है।
