Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज का राशिफल:वृषभ, मिथुन और तुला राशि के लिए संडे रहेगा लाभकारी, समसप्तक योग का मिलेगा आनंद…
    समाचार

    आज का राशिफल:वृषभ, मिथुन और तुला राशि के लिए संडे रहेगा लाभकारी, समसप्तक योग का मिलेगा आनंद…

    By Tv 36 HindustanJune 23, 2024No Comments9 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आज का दिन ग्रहों के शुभ योग से वृषभ, मिथुन और तुला राशि के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। चंद्रमा पर आज दिन भर सूर्य की सीधी दृष्टि रहेगी। साथ ही आज चंद्रमा पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र से उत्तराषाढ़ा नक्षत्र पर सवार होकर धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे जिससे शनि के साथ चंद्रमा का द्विद्वाश योग भी निर्मित होगा। ऐसे में मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, बता रहा है आज का राशिफल।

    आज रविवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव दिखेगे। आपकी तरक्की और सफलता से आपके विरोधियों और शत्रुओं का मूड खराब होगा और मन ही मन जलेंगे। वैसे आपके लिए भी जरूरी है कि आप आज अपनी वाणी और व्यवहार को संयमित रखें और मन में अहंकार को न आने दें इससे आपको परिवार और समाज का भी पूरा सहयोग मिलेगा। आज की अच्छी बात यह भी है कि बीते कुछ दिनों से घर में कोई सदस्य बीमार है तो उनकी सेहत में आज सुधार दिखेगा। लव लाइफ में चल रहा तनाव भी आज दूर होगा। आज आप दान-पुण्य के कार्यों में भी धन खर्च करेंगे।

    आज भाग्य 86% तक मेष राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। आप नारायण कवच का पाठ करें।

    वृषभ राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आज आप अपने परिवार के साथ मनोरंजक और आनंददायक समय बिताएंगे। आज दोपहर तक आपको कोई शुभ समाचार भी सुनने को मिल सकता है। बच्चों की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। लेकिन आज सितारे यह भी कहते हैं कि आप किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें। स्वास्थ्य को लेकर आज आपको अपना विशेष ध्यान रखना होगा। यदि लंबे समय से आपके कुछ कार्य अधूरे पड़े हैं तो आज उन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे आपको इसमें परिवार का भी पूरा सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। शाम को आप किसी मांगलिक और मनोरंजक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

    आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

    मिथुन राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप अपनी लाइफ में कुछ सकारात्मक बदलाव ला पाएंगे। जो लोग नौकरी में बदलाव का विचार कर रहे हैं उनको आज प्रयास करना चाहिए दिन इस कार्य के लिए आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज कमाई के कुछ नए मौके मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में आज आपक आपको पिता से सहयोग और लाभ मिलेगा। आज सामाजिक क्षेत्र में आपको वरिष्ठ लोगों से सहयोग मिलेगा। आपको किसी मूल्यवान वस्तु की भी प्राप्ति होगी। परिवार में खुशी और आनंद का माहौल रहेगा। छात्रों की रुचि आज साहित्य और कला में रहेगी। आपके लिए सलाह है कि खर्च पर आप नियंत्रण रखें, और जीवनसाथी के लिए समय निकालें।

    आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और चने की दाल एवं गुड़ आज गाय को खिलाएं।

    आज रविवार का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको आज जल्दबाजी में किसी प्रकार का निर्णय लेने से बचना होगा नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। वैसे सितारे आज आपके पक्ष में रहेंगे, आज अचानक आपको बड़ी रकम की प्राप्ति हो सकती है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज शाम से लेकर रात तक आप देव दर्शन आदि के लिए आप तीर्थयात्रा या धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। सामाजिक मामलों में आज आपकी सक्रियता बढ़ेगी और आपको सम्मान मिलेगा। व्यापार को लेकर चल रही योजनाओं में आज गति मिलेगी। आपके राजकीय मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।

    आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित पानी चढ़ाएं।

    सिंह राशि के जातक आज सेहत का ध्यान रखें
    सिंह राशि के जातक आज सेहत का ध्यान रखें
    सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि आपको अपने स्वास्थ्य का आज ध्यान रखना होगा। जिन लोगों को पहले को कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या है उनको परहेज और खानपान संबंधी नियमों का पूरा ध्यान भी रखना होगा। वैसे छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। आपके रुके हुए काम भी आज पूरे होंगे। व्यापार के लिए भी दिन लाभदायक रहेगा जिन लोगों के काम का संबंध बिजली और बिजली के उपकरण से संबंधित है उनकी आज अच्छी कमाई हो सकती है। आज आप अपने कुछ पुराने दोस्तों और संबंधियों से मिल सकते हैं

    आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।


    कन्या राशि के लिए दिन लाभदायक रहेगा
    कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन कारोबार व्यापार के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। सामाजिक कार्यों में भी आज आपकी सहभागिता रहेगी और आप सम्मान पाएंगे। यदि आपके पारिवारिक जीवन में लंबे समय से कोई समस्या चल रही है तो वह समाप्त हो जाएगी। आपको आज भाई बहनों से सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में आज आपकी रुचि रहेगी। आप आज जीवनसाथी के साथ घर की साज सज्जा पर भी ध्यान देंगे। पारिवारिक जीवन में शुभ कार्य होने से परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। आज छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी में निवेश करना भी आज आपके लिए लाभदायक रहेगा।

    आज भाग्य 85% तक तुला राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णुजी की आराधना पूजा करें।

    तुला राशि वालों को आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे

    तुला राशि के जातकों के लिए आज रविवार का दिन अनुकूल रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। बहन भाइयों से आज आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी वाणी आज आपको विशेष सम्मान दिलाएगी, जिससे आपके मित्रों की संख्या भी बढ़ेगी। सितारे कहते हें कि आज आपका सामाजिक दायरा भी बढेगा। आज अधिक भागदौड़ के कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव दिख सकता है। इसलिए सेहत का ध्यान रखते हुए ही आज काम करें और भारी वजन उठाने से बचें। विदेश से व्यापार करने वाले लोगों को आज आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे।

    आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान जी को सिंदूर भेट करें।

    वृश्चिक राशि के जातक धन और सम्मान पाएंगे

    आज वृश्चिक राशि के जातकों ननिहाल पक्ष की ओर से उपहार मिल सकता है। आज शाम के समय किसी दोस्त से मुलाकात होगी और बेहतरीन समय का आनंद लेंगे। वैवाहिक जीवन में आज आपके प्रेम और तालमेल बना रहेगा लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप वाणी को संयमित रखें। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही आपके धन, सम्मान और यश में भी वृद्धि होगी। संतान के भविष्य पर भी आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। बच्चों को आज आप घुमाने ले जा सकते हैं। जो लोग विदेश यात्रा के लिए प्रयासरत हैं उनको आज प्रयास में सफलता मिलेगी। आपके खर्च आज बजट से बढ़कर हो सकते हैं।

    आज भाग्य 79% तक तुला राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। उगते सूर्य को अर्घ्य दें।

    धनु राशि वालों को धन लेन देन में सतर्क रहना होगा

    धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आप अपने घर परिवार पर आज फोकस करेंगे। आप घर की साज सज्जा और घर के सामान पर भी आज धन खर्च कर सकते हैं। लेकिन आपको आज धन के लेन देन में सतर्क रहना होगा। जमीन जायदाद से संबंधित कोई विवाद चल रहा है तो आज उसका समाधान हो सकता है। विरोधी आज मजबूत रहेंगे, लेकिन चाहकर भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। माता के साथ आज किसी बात को लेकर आपका मतभेद हो सकता है। आप आज धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं अथवा धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं।

    आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं।

    मकर राशि वालों को आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे

    मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्य व्यवसाय के लिहाज से अच्छा रहेगा। आर्थिक पक्ष भी आज आपका मजबूत होगा, आय के नए स्रोत भी आज आपको प्राप्त होंगे। आज आप घर परिवार में कुछ बदलाव कर सकते हैं। आज आप घर के रखरखाव और व्यवस्था पर भी धन खर्च करेंगे। धर्म कर्म के कार्य में आज आपकी रुचि रहेगी। छोटे बच्चों के साथ आज आप मनोरंजक पल बिताएंगे। आपके लिए सलाह है कि आज आप सावधानी से काम करें, चोट चपेट लगने की भी आशंका है।

    आज भाग्य 98% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

    कुंभ राशि वालों को ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा

    कुंभ राशि के लिए आज रविवार का दिन मिलाजुला रहेगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आज आपकी चिंता बनी रहेगी। आपको आज शरीर के निचले भाग में दर्द की अनुभूति होगी। पारिवारिक जीवन में आज आपका आपसी तालमेल और सहयोग बना रहेगा। जो जातक गृह निर्माण के कार्य और प्रॉपर्टी से संबंधित काम करते हैं उनको आज अच्छी डील मिल सकती है। आपको आज पिता और ससुराल पक्ष की ओर से सुख और लाभ मिल सकता है। आप आज छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। बच्चों की ओर से भी आज आपको खुशी मिलने वाली है।

    आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंदों को अन्न दान दें।

    मीन राशि वालों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी

    मीन राशि के जातकों के लिए आज आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आपको अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने का अवसर प्राप्त होगा। अगर आप घर खरीदने की सोच रहे हैं तो उसे खरीदने से पहले किसी वरिष्ठ की सलाह जरूर ले लें। वैवाहिक जीवन में आज आपको प्रेम और सहयोग की प्राप्ति होगी। कारोबार व्यापार में आज आप लाभ पाएंगे। आपको आज कोई अच्छी डील मिलने की खुशी होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आज वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। आज शाम को कोई शुभ समाचार मिल सकता है और आप अपने किसी पुराने मित्र के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं।

    आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें, श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करें।

    Post Views: 800

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइस तरह के लेनदेन करने वाले पेटीएम वॉलेट 1 महीने बाद हो जाएंगे बंद……
    Next Article एचआइवी की अच्छी खबर: पक्के इलाज की जगी उम्मीद ,पूरी तरह से जान बचाएगी ये दवा, क्लीनिकल ट्रायल रहा सफल; …
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश में मौसम विभाग का अलर्ट उमरिया में ‘वार्म नाइट’ की चेतावनी, ग्वालियर-धार सहित 10 जिलों में चलेगी लू..

    April 21, 2026

    पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 13 लोगों की मौत, कई गंभीर, पीएम ने जताया दुख…

    April 21, 2026

    सुरक्षा के बड़े दावों के बीच चौंकाने वाला खुलासा, देश की सिर्फ 10% फैक्ट्रियों में सेफ्टी पॉलिसी और महज 2% में…

    April 21, 2026

    इतने लीटर पानी,7 मिनट में खत्म, टैंकर देखते ही टूट पड़ी लोग की भीड़, रायपुर में पानी के लिए त्राहिमाम…

    April 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में मौसम विभाग का अलर्ट उमरिया में ‘वार्म नाइट’ की चेतावनी, ग्वालियर-धार सहित 10 जिलों में चलेगी लू..
    • पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 13 लोगों की मौत, कई गंभीर, पीएम ने जताया दुख…
    • सुरक्षा के बड़े दावों के बीच चौंकाने वाला खुलासा, देश की सिर्फ 10% फैक्ट्रियों में सेफ्टी पॉलिसी और महज 2% में…
    • इतने लीटर पानी,7 मिनट में खत्म, टैंकर देखते ही टूट पड़ी लोग की भीड़, रायपुर में पानी के लिए त्राहिमाम…
    • श्रेयस अय्यर भी हुए वैभव सूर्यवंशी के फैन, बोले- भारतीय क्रिकेट का अगला…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?