नई दिल्ली:– आज ग्रह-नक्षत्रों की चाल सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डाल रही है। कहीं प्रेम और धन के योग बन रहे हैं तो कहीं स्वास्थ्य और वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं आज का दिन आपकी राशि के लिए क्या खास लेकर आया है। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार जानते है कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए आज का दिन।
मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन मेष राशि वालों का प्रेम संबंध मजबूत होंगे। पार्टनर से सहयोग और सरप्राइज गिफ्ट मिलने के योग हैं। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। धन की चिंता दूर होगी और मानसिक व आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। बुद्धिमानी से रुके कार्य पूरे होंगे। संगीत और कला के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
लकी नंबर: 5 और लकी कलर: गुलाबी
वृष राशि (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन वृष राशि वालों के अधूरे भवन निर्माण कार्य की शुरुआत हो सकती है। मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार के प्रति जिम्मेदारी बढ़ेगी और सहयोग मिलेगा। नए कार्य की योजना बनेगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। दोपहर बाद माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
लकी नंबर: 1 और लकी कलर: नीला
मिथुन राशि (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
प्रेम संबंधों को लेकर उत्साह रहेगा। पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव का प्लान बन सकता है। कार्य को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। विवाद दूर होंगे। धर्म, साहित्य और कला में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में उन्नति होगी, लेकिन स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।
लकी नंबर: 7 और लकी कलर: फिरोजा
कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। मानसिक और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में लाभ के लिए मेहनत जरूरी है। किसी महिला के माध्यम से धन लाभ संभव है। स्वादिष्ट भोजन मिलेगा और दूसरों की मदद करने का अवसर मिलेगा।
लकी नंबर: 9 और लकी कलर: भूरा
सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
पारिवारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। संपत्ति से लाभ मिलेगा। आय के स्रोत मजबूत होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पार्टनर के माध्यम से धन लाभ संभव है, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
लकी नंबर: 6 और लकी कलर: संतरी
कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन कन्या राशि वालों का खर्च बढ़ सकता है। कार्य को लेकर चिंता रहेगी। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप से बचें। पारिवारिक जीवन में तनाव संभव है। यात्रा होगी लेकिन विशेष लाभ नहीं मिलेगा। करियर पर ध्यान दें, स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।
लकी नंबर: 3 और लकी कलर: आसमानी
तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन तुला राशि वालों को कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। धन लाभ के योग हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। रुके हुए सरकारी कार्य पूरे होंगे। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
लकी नंबर: 5 और लकी कलर: पीला
वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
संपत्ति को लेकर विवाद संभव है। भाई-बहनों से सहयोग की कमी रह सकती है। नौकरी बदलने की योजना सफल हो सकती है। करियर में उन्नति होगी। जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है।
लकी नंबर: 9 और लकी कलर: बैंगनी
धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
वाणी के प्रभाव से कार्य सिद्ध होंगे। भाग्य साथ देगा। थोड़े प्रयास से अच्छा लाभ मिलेगा। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पड़ोसियों से विवाद से बचें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
लकी नंबर: 6 और लकी कलर: नीला
मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मानसिक स्थिति कमजोर रह सकती है। वाणी और स्वभाव पर नियंत्रण रखें। भाई-बंधुओं से सहयोग की कमी रहेगी। वाहन और मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। विवाद और जोखिम से दूर रहें।
लकी नंबर: 8 और लकी कलर: केसरिया
कुंभ राशि (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए व्यापार में अच्छे अवसर आ सकते हैं, आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं, जिससे व्यापारिक चिंताएं कम होंगी और आपको लाभ मिल सकता है नए व्यापार की योजना सफल हो सकती है। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है।
लकी नंबर: 1 और लकी कलर: बैंगनी
मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का राशिफल के अनुसार, मीन राशि वालों के लिए निर्णय क्षमता मजबूत होगी। पद-प्रतिष्ठा को लेकर चिंता दूर होगी। संपत्ति से लाभ मिलेगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे। नई परियोजना और रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।
लकी नंबर: 7 और लकी कलर: पीला
