नई दिल्ली:– आज का दिन मंगलवार है जो भगवान हनुमान जी और माता दुर्गा की आराधना के लिए समर्पित होता है। मंगलवार के दिन अगर आप किसी नए कार्य की शुरूआत या मांगलिक कार्य करने की योजना बना रहे हैं तो दैनिक राशिफल जानना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों और नौ नक्षत्रों के बारे में बताया गया है।
नक्षत्रों और ग्रहों की चाल जिस तरह से बदलती है उस तरह ही दिन तय होते है। मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के जीवन में क्या होने वाला है चलिए जानते हैं दैनिक राशिफल के बारे में…
मेष-
अतिथि सत्कार होगा। व्ययभार बढ़ेगा। मांगलिक कार्यो में शुभ परिणाम सामने आयेंगे। यश मान प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।
वृषभ-
व्यापार व्यवसाय में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख साधन बढ़ेंगे। आर्थिक कार्यो में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। रोगी की चिंता होगी।
मिथुन-
आर्थिक मामलों में किसी प्रकार का जोखिम न उठायें। आवेश से बचने का प्रयास करें। पारिारिक जबावदारी आपके उपर आ सकती है।
कर्क-
वाहन चलाते समय सावधानी रखें। नये समीकरण सामने आयेंगे। अत्याधिक विश्वास कष्टप्रद हो सकता है। पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।
सिंह-
किसी परम मित्र का सहयोग बना रहेगा। पैसा प्राप्त होगा। ऐसा कोई कार्य न करें, जो आपके लिये नुकसानदायक हो। सुख शांति रहेगी।
कन्या-
आर्थिक क्षेत्र में प्रग्रति होगी। अधिकारी वर्ग सहयोग करेंगे। पारिवारिक जीवन मेंसुख शांति रहेगी। कामकाज में लगन और निष्ठा बनी रहेगी।
तुला-
स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लापरवाही करने पर स्वास्थ्य कष्ट होगा। अतः खान पान के प्रति उचित ध्यान देना हितकर रहेगा।
वृश्चिक-
उत्साह में कमी रहने से कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा रह सकता है। धार्मिक रूचि रहेगी। कामकाज बनने का योग प्रबल है। साहस संयम रखें।
धनु–
भावनात्मक स्थितियों से बचने का प्रयास करें अन्यथा कोई परेशानी आ सकती है। परिश्रम एवं भागदौड़ अधिक होगी। यात्रा संभाव्य है।
मकर-
रहन सहन के स्तर में सुधार होगा। पारिवारिक सुख एवं सहयोग बना रहेगा। निजी पुरूषार्थ बना रहेगा। दूरगामी परिणाम सामने आयेंगा।
कुम्भ-
पारिवारिक मान सम्मान प्राप्त होगा। सुख संतोष बना रहेगा। अनावश्यक विवादों को न बढ़ायें। यश प्राप्त होने का योग है।
मीन-
व्यवसायिक कार्य में प्रगति होगी। पत्राचार करते समय सावधानी रखें। निजी पुरूषार्थ रहेगा। जमीन जायजाद से लाभ प्राप्त होने का योग है।
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक शरीर से दुबला पतला किन्तु फुर्तीले स्वाभाव का होगा। स्वास्थ्य बचपन में कुछ नरम गरम रहेगा। बाद में स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी नये ढ़ंग की तकनीकी शिक्षा प्राप्त करेगा। माता पिता का भक्त होगा।
जानें व्यापार का भविष्य
वैशाख शुक्ल द्वितीया को कृतिका नक्षत्र के प्रभाव से रूई, में तेजी होगी। चना में मंदी की चाल रहेगी। गुड़ खांड़, हींग, लालमिर्च, सरसों तिल, आदि का रूख रहेगा। शेष वस्तुओं में बाद की चाल चलेगी। भाग्यांक 4973 है।