Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » आज का राशिफल : आज इन राशि के जातकों को मिलेगा धन-धान्य का सुख, जानिए क्या लिखा है आपकी किस्मत में…
    जीवन शैली

    आज का राशिफल : आज इन राशि के जातकों को मिलेगा धन-धान्य का सुख, जानिए क्या लिखा है आपकी किस्मत में…

    By Tv 36 HindustanFebruary 22, 2024No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहेगा। आज लक्ष्य को पाने के लिए नियोजित तरीके से काम करें, आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। आज आर्थिक निवेश के लिए भी अनुकूल समय है। यह गतिविधियां भविष्य में लाभदायक रहेगी। आज आपकी कोई योजना भी कार्यरूप में परिणित होंगी, जिससे आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा कॉन्फिडेंस महसूस करेंगे। छात्र को अपनी पढ़ाई पर और अधिक फोकस करने की जरूरत है। घर के बड़े व्यक्तियों के मान-सम्मान में किसी प्रकार की भी कमी ना लाएं। आज आप जो भी काम शुरु करेंगे उसमें आपको सफलता जरुर मिलेगी। जो लोग सरकारी नौकरी से जुड़े हैं, उनके लिए दिन उत्तम रहने वाला है।

    वृष राशि : आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आप अपने किसी रुचि संबंधी काम को करके ख़ुशी महसूस करेंगे। आज संतान की किसी समस्या को हल करने में आपका सहयोग सकारात्मक रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी कोई योजना सफल हो जाएगी। आज आप किसी भी तरह की उधारी अथवा लेनदेन ना करें। क्योंकि आज कुछ ऐसे खर्चे भी रहेंगे जिन पर कटौती करना मुश्किल होगा। इस राशि के छात्र ध्यान रखें कि आलस के के कारन आपके कई इम्पोर्टेन्ट काम रुक सकते हैं। लंबे समय से प्रमोशन में आ रही रुकावटें आज दूर हो सकती हैं। जिनकी जॉब अभी नई-नई शुरू हुई है, उनको ऑफिस में साथियों का सहयोग प्राप्त होगा।

    मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। परिवार में खुशी भरा वातावरण रहेगा। किसी पारिवारिक अविवाहित व्यक्ति के लिए उचित रिश्ता आने की संभावना है। आपके प्रयास और मेहनत से आज कोई रुका हुआ कार्य संभव हो सकता है। मानसिक शांति और मनोबल बनाए रखने के लिए कुछ समय एकांत अथवा आध्यात्मिक स्थल पर जरूर लगाएं। आज अपने अंदर अद्भुत आत्मविश्वास और आत्मबल महसूस करेंगे। कभी:कभी किसी एक ही मुद्दे पर ज्यादा सोच विचार करने से अन्य उपलब्धियां हाथ से निकल भी सकती हैं। घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे छात्रों को ज्यादा मेहनत करने की आवश्यक्ता है। भविष्य में मेहनत का लाभ आपको जरूर मिलेगा।

    कर्क राशि : आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आपके लिए सफलता का कोई द्वार खुलने वाला है। हर काम को प्रैक्टिकल तरीके से पूरा करने की कोशिश करें। ज्यादा भावुकता और उदारता रखने से लोग आप का फायदा भी उठा सकते हैं। आज संतान की तरफ से संतोषजनक समाचार मिलेगा। आज व्यवहार में समय अनुसार लचीलापन लाएंगे। आज पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े काम सफल रहेंगे। रोजगार के लिए कोशिश कर रहे लोगों को अचानक महत्वपूर्ण खबर मिल सकती है। इससे मन खुश होगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई अच्छी डील भी हो सकती है। आज परिवार के लोगों से आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। खासकर कि आपके प्रति बड़ों का प्यार बना रहेगा। साथ ही बच्चे आपसे खुश रहेंगे।

    सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज किसी खास व्यक्ति से आपको बहुमूल्य उपहार मिलने के साथ ही उचित मार्गदर्शन भी मिलेगा। आज आपकी मेहनत के कुछ लाभदायक परिणाम सामने आएंगे। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से भी राहत मिलेगी। इस राशि की महिलाएं अपने पारिवारिक दायित्वों को बखूबी निभाएंगी। छात्र आज व्यर्थ की बातों में ध्यान ना देकर अपने पढ़ाई के प्रति ध्यान लगाएंगे। आज कार्यस्थल की अंदरूनी व्यवस्था में किए बदलाव सकारात्मक रहेंगे। जरूरत के मुताबिक काम पूरे हो जाएंगे। जिससे आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। कामकाजी महिलाओं को घर व्यवसाय में तालमेल बनाकर रखने में आसानी होगी।

    कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपको लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या से राहत मिलने वाली है। अगर स्थान परिवर्तन करने की इच्छा है, तो समय बहुत अनुकूल है। आज अपने प्रयासों को अंजाम देते रहेगे तो उचित परिणाम हासिल होंगे। इस राशि के छात्र अपने लक्ष्य के प्रति ध्यान केंद्रित रखेंगे तो जल्द ही आपको शुभ अवसर मिलेंगे। आज कारोबार में मौजूदा कामों पर ही फोकस करें। क्योंकि आज का दिन किसी भी नए काम में ध्यान देने के लिए अनुकूल नहीं है। आज आप किसी नये बिजनेस को शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। आज किसी भी कार्य में सफलता आपके हाथ जरूर लगेगी।

    तुला राशि : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपके घर का माहौल भी अनुशासित रहेगा। आज परेशानियां कुछ हद तक सही, लेकिन कम हो जाएंगी। आज आप किसी सामाजिक धार्मिक समारोह में जा सकते हैं जहां लोगों के साथ मेल मिलाप बढ़ेगा। आज बेवजह की गतिविधियों मे रुचि ना लेकर काम की बातों पर ध्यान देंगे तो काम कम समय में पूरा हो जायेगा। आज छोटी-छोटी बातों को ज्यादा अहमियत नहीं देंगे। आज आपके भाइयों के साथ संबंध मधुर बनेंगे। इस राशि के नौकरी कर रहे लोगों को कार्यभार की अधिकता रहेगी।

    वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आपके दिन की शुरुआत बेहद शुभ रहने वाली है। आपकी प्रियजनों से मुलाकात होगी। आज कुछ समय आत्म मनन, अध्यात्म आदि जैसे कामों के लिए जरूर निकालेंगे, इससे मानसिक सुकून बना रहेगा। छात्रों की शिक्षा संबंधी कोई रुकावट दूर होने से उन्हें राहत महसूस होगी। आपसी संबंधों में चल रही गलतफहमियों को दूर करने में आपको ही प्रयास करने होंगे। अपने अपने महत्वपूर्ण कागजातों को सावधानीपूर्वक संभाल कर रखेंगे। आप अपने मनोबल द्वारा उन्हें दूर करने में सक्षम भी रहेंगे। आज तरक्की के किसी भी अवसर को अपने हाथ से ना जाने दें, कोई भी छोटा चांस आपको मालामाल बना सकता है।

    धनु राशि : आज का दिन आपके लिए नई खुशियां लेकर आया है। इनकम के लिहाज से आज का दिन बहुत अच्छा है। आप अपनी सोच व बुद्धिमत्ता से हर समस्या का हल पाने में सक्षम रहेंगे। आज अपने गुरु के सानिध्य में रहना आपको मानसिक शांति प्रदान करेगा। आपके बच्चे आज्ञाकारी बने रहेंगे। आपको किसी मांगलिक समारोह में जाने का निमंत्रण मिल सकता है। आज आप दूसरों के मामले में ज्यादा दखलअंदाजी नहीं करेंगे। आप पर अतिरिक्त जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा, जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। आज कार्यक्षेत्र में विस्तार संबंधी कार्यों पर विचार होगा और आपके काम करने का जोश और जज्बा गजब का रहेगा। सहकर्मी और अधीनस्थ कर्मचारियों का भी पूर्ण सहयोग रहेगा।

    मकर राशि : राशि आज का दिन आपके स्वास्थ्य में सुधार आने से आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। पूरे आत्म विश्वास से अपने कामों पर ध्यान देना शुरू कर देंगे। किसी रिश्तेदार से संबंधित शुभ समाचार मिलने से भी मन में प्रफुलता रहेगी। कहीं उधार दिया हुआ या फंसा हुआ पैसा आज वसूल हो जाएगा। निजी कामों में रुकावट आने से चिड़चिड़ापन रहेगा। अपने क्रोध व आवेश पर जरूर नियंत्रण रखें। परिवार के रखरखाव से संबंधित मामले में बाहरी लोगों पर अधिक भरोसा ना करें। बेहतर होगा कि इससे जुड़े सभी निर्णय खुद ही लें। कारोबारी हालत में सुधार होगा। कर्मचारियों द्वारा आपके काम में पूरी सहायता मिलेगी। अफसरों के साथ रिश्तों में सुधार होने के योग हैं। अपनी इस कमजोरी पर विजय हासिल करें।

    कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहने वाला है। आज आप किसी क्षेत्र में विजय हासिल कर ही लेंगे। आज आपका कुछ समय सामाजिक गतिविधियों में भी बीतेगा। आपका मेलजोल बढ़ेगा, यह संपर्क आपके लिए फायदेमंद भी साबित होगा। अगर आपकी कोई पेमेंट रुकी हुई है, तो आज प्रयास करने पर वसूल हो सकती हैं। आज कारोबार से जुड़े महत्वपूर्ण कामों को समय पर निपटाने की कोशिश आज जल्दबाजी की बजाय गंभीरता और सावधानी पूर्वक अपने कार्यों को करेंगे। आज कम मेहनत में ज्यादा फल पाने वाला दिन हैं, इसे आप अपने परिश्रम से और भी अच्छा बना सकते हैं।

    मीन राशि : आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहेगा। आज अपने लक्ष्य को हासिल करना आपकी प्राथमिकता रहेगी और सफलता भी मिलेगी। आज किसी धार्मिक अथवा सामाजिक समारोह में जाने का अवसर मिलेगा। आज रिश्तो की मजबूती बढ़ाने में आपका विशेष योगदान रहेगा। अगर कोई यात्रा कर रहे हैं तो थकान भरी रहेगी, लेकिन यह यात्रा फायदेमंद भी साबित होगी। आज किसी मित्र के सलाह आपके लिए सकारात्मक साबित हो सकती है। आज परिवार के बिजनेस में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को दोगुनी मेहनत करने की जरूरत है। एक निर्धारित टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करें, इससे आपकी सफलता के चांस बढ़ेंगे।

    Views: 0
    According to Vastu chhattisgarh Hindi news hindinews india know what Vastu Shastra says Raipur Today latest news Today news Today's Horoscope: Today people of these zodiac signs will get the happiness of wealth Vastu defects VASTU TIPS
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleमाया नारोलिया के राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर बधाई, शुभकामनाएं ,स्वागत- मनीष सिंह पटेल…..
    Next Article सिविल सेवा परीक्षा की कोचिंग हेतु अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित , 7 मार्च तक सहायक आयुक्त कार्यालय बिलासपुर में कर सकते हैं जमा
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    भण्डारपुरी धाम में मुख्यमंत्री साय ने दी 2 करोड़ 90 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात…

    October 22, 2026

    युवा बड़े सपने देखें, अपनी सफलता को समाज और राष्ट्र की सेवा से जोड़ें राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु…

    October 22, 2026

    सिर्फ वादा नही ,संवेदना का संकल्प तीन दृष्टिबाधित भाई-बहनों को खुशियों का उजियारा बने कलेक्टर दुदावत

    October 22, 2026

    युवा उड़ान 2026 – युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और संकल्प से साकार होगा विकसित भारत का सपना

    October 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • भण्डारपुरी धाम में मुख्यमंत्री साय ने दी 2 करोड़ 90 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात…
    • युवा बड़े सपने देखें, अपनी सफलता को समाज और राष्ट्र की सेवा से जोड़ें राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु…
    • सिर्फ वादा नही ,संवेदना का संकल्प तीन दृष्टिबाधित भाई-बहनों को खुशियों का उजियारा बने कलेक्टर दुदावत
    • युवा उड़ान 2026 – युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और संकल्प से साकार होगा विकसित भारत का सपना
    • उद्योग मंत्री ने बरेठ समाज के सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?