नई दिल्ली:– आज का दिन रविवार है जो भगवान सूर्यदेव की पूजा के लिए समर्पित होता है। इस दिन किसी भी नए कार्य की शुरुआत की जा सकती है। ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही जातकों के दिन तय होते है। आज का दैनिक राशिफल चलिए जानते है…
मेष-
आज का दिन आपके लिए अच्छा परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। जून के पहले दिन आपको परिवार में आपको सम्मान मिलेगा।निजी कार्यो को टालने से समस्या बढ़ सकती है। वहीं पर आज के दिन श्रम एवं प्रयासों से इच्छानुसार सफलता मिलेगी, निजी दायित्वों की पूर्ति होगी।
वृषभ-
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, मित्रों से कहासुनी का मलाल होगा। इसके अलावा व्यवस्था सुधारने कठिन कदम उठाना पड़ेगा, सोचे कामकाज बनेंगे, हर्ष बना रहेगा, लाभप्रद परिणाम सामने आयेंगे, शांति का वातावरण रहेगा।
मिथुन-
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, युवाओं को उच्च अध्ययन के लिये दूर जाना पड़ सकता है। आज आपके मित्रों के सहयोग से अनावश्यक कार्य पूरे होंगे। भय एवं चिन्ता दूर रहेगी।
कर्क-
आज का दिन आपके लिए सामान्य रह सकता है। दैनिक राशिफल आपके बारे में बताता है कि, आप जिसे घाटे का सौदा समझ रहे हैं, उसमें अच्छा लाभ मिलेगा। किसी कार्य को लेकर व्यर्थ भागदौड़ से मानसिक प्रतिष्ठा बनी रहेगी, शत्रु पक्ष पराजित होगा।
सिंह-
आज का दिन आपके लिए थोड़ी परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। आज कोई टकराव आपसी बातचीत से सुलझ सकता है। इतना ही नहीं वैवाहिक चर्चाओं में सफलता में कमी होगी, राजनैतिक संबंधों में सुधार होगा,माता पिता की चिन्ता रहेगी।
कन्या-
आज का दिन आपके लिए थोड़ी परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, आज आपके नए समझौते कारोबारी विस्तार में सहायक रहेंगे। किसी भी कार्य को करने में आज आसानी हो सकती है। इसके अलावा मेहनत के बावजूद सफलता में कमी होगी, राजनैतिक संबंधों में सुधार होगा, माता-पिता की चिन्ता रहेगी।
तुला-
आज का दिन आपके लिए सामान्य रह सकता है। दैनिक राशिफल आपके बारे में बताता है कि,नए मित्र बनेंगे, जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें, आकस्मिक अतिथि आगमन होगा, खर्च अधिक करना पडे़गा। किसी योजना का विस्तार होगा।
वृश्चिक-
आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। राशिफल के अनुसार, आज के दिन एक से अधिक काम शुरू करने का मन बनेगा, युवाओं को करियर के बेहतर विकल्प मिलेंगे, स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखकर कार्य करें, कार्य की अधिकता रहेगी।
धनु-
आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। राशिफल के अनुसार, जातकों को आज रचनात्मक कार्यो में मौलिक सूझबूझ का लाभ मिलेगा। इसके अलावा पारिवारिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, आर्थिक उन्नति होगी, यात्रा में सावधानी रखें।
मकर-
आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। पारिवारिक कलह से मन अशांत रहेगा, कारोबारी गठजोड़ लाभदायी हो सकता है, न्यायालयीन मामलों में व्यस्तता रहेगी, विवादास्पद मामले में स्वजनों के सहयोग से सुलह होगी।
कुम्भ-
आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। राशिफल के अनुसार, सोच समझकर नया कार्य हाथ में लें,शादी विवाह की चर्चाओं में सफलता मिलेगी, संतान संबंधी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, विशिष्टजनों के सहयोग से कार्य बनेगा।
मीन-
आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। राशिफल के अनुसार, जातकों के जीवन में आज नई योजना की शुरूआत हो सकती है, प्रभावशाली लोगों के संपर्क का लाभ होगा, कृषि कार्यो से लाभ होगा, वाहन की समस्या सरलता से निपटेगी, नए संपर्को से लाभ होगा।
आज जन्म लिये बालक का फल
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, सुशील, स्वाभिमानी, तथा लगनशील, स्पष्टवादी एवं परिश्रमी, गंभीर प्रकृति का होगा। व्यर्थ का दिखावा पसंद नहीं करते। दूसरों के प्रति सहृदयता बनी रहेगी। जीवन में स्वयं के प्रयासों में उन्नति होगी।
जानिए व्यापार का भविष्य
ज्येष्ठ शुक्ल षष्ठी को आश्लेषा नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, घी, तेल, तिल, सरसों,अरंडी, लोहा, तांबा, आदि में तेजी होगी, रूई, कपास, सूत, खली, के भाव में घट-बढ़ होगी। भाग्यांक 1754 है।
