मध्य प्रदेश:- लोकसभा चुनाव की वोटिंग खत्म होने के बाद अब प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव देश के अन्य राज्यों में बीजेपी प्रत्याशियों लिए प्रचार-प्रसार और जनसभा करेंगे.
इसी कड़ी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश प्रदेश में चुनावी हुंकार भरेंगे। सीएम यादव यहां जनसभा और रोड शो में शामिल होंगे। दिल्ली, रोहतक, रेवाड़ी और झांसी में वे चुनाव प्रचार करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10.30 बजे नई दिल्ली से रोहतक हरियाणा पहुंचकर बाबा मस्तनाथ इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।इसके बाद सीएम मोहन सुबह 11.15 बजे रोहतक लोकसभा की कोसली विधानसभा के बेरली में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित रैली में भाग लेंगे। दोपहर 3 बजे झांसी पहुंचकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ रोड शो में भाग लेंगे। शाम 7.15 बजे झांसी से नई दिल्ली पहुंचकर पश्चिम दिल्ली लोकसभा के उत्तमनगर में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद रात 8 बजकर 40 मिनट में उत्तम पश्चिम दिल्ली में जनसभा को संबोधित करेंगे।
