Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज का मौसम दिल्ली-NCR में गुनगुनी धूप के बीच चलेंगी ठंडी हवाएं, यहां पर पर भारी बर्फबारी का अलर्ट…
    समाचार

    आज का मौसम दिल्ली-NCR में गुनगुनी धूप के बीच चलेंगी ठंडी हवाएं, यहां पर पर भारी बर्फबारी का अलर्ट…

    By Tv36 HindustanFebruary 7, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– देशभर में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है और दो नए पश्चिमी विक्षोभों की सक्रियता ने चिंता बढ़ा दी है। दिल्ली-एनसीआर में धीरे-धीरे पारा चढ़ने लगा है, लेकिन पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं का असर अभी भी बरकरार है। मौसम विभाग ने हिमालयी क्षेत्रों के लिए बारिश और हिमपात का नया अलर्ट जारी किया है।

    राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज मौसम साफ रहने का अनुमान है, लेकिन ठंड से पूरी तरह राहत नहीं मिली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। गुनगुनी धूप निकलने के बावजूद मैदानी इलाकों में चलने वाली ठंडी हवाएं सर्दी का अहसास कराती रहेंगी।

    दिल्ली-एनसीआर का AQI फिर खराब
    इसके साथ ही, दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता एक बार फिर ‘खराब’ श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शहर के 25 निगरानी केंद्रों ने हवा की गुणवत्ता को ‘खराब’ दर्ज किया है और AQI 250 के आसपास रहने का अनुमान है। पूरे एनसीआर क्षेत्र में सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने का भी पूर्वानुमान है।
    हिमालयी राज्यों में बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ का असर
    पहाड़ी राज्यों में रहने वाले लोगों और पर्यटकों के लिए मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले स्थानों पर 9 से 11 फरवरी के बीच भारी बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई गई है। 10 फरवरी को कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है।
    विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर में 7 फरवरी को कई हिस्सों में पहले ही बारिश और बर्फबारी देखी गई है। हिमाचल प्रदेश में 8 फरवरी तक सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी गई है, जहां न्यूनतम तापमान 0 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है।

    राजस्थान, यूपी और बिहार का कैसा रहेगा हाल?
    मैदानी राज्यों की बात करें तो राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंचने से लोगों को कड़ाके की सर्दी से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि, सीकर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो देश के सबसे ठंडे मैदानी इलाकों में से एक रहा। यहां 8 फरवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।

    उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में हवा की दिशा बदलने के कारण पहाड़ों की ठंडक न्यूनतम तापमान को गिरा रही है, जिससे घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है। वहीं बिहार में दिन के समय अच्छी धूप खिलने से ठंड कम हो रही है, लेकिन सुबह के समय धुंध और कोहरे ने यातायात और आम जनजीवन को प्रभावित किया है।
    प्रमुख शहरों का संभावित तापमान
    मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार देश के अन्य प्रमुख शहरों का तापमान इस प्रकार रह सकता है:

    • मुंबई: अधिकतम 34°C, न्यूनतम 20°C
    • कोलकाता: अधिकतम 28°C, न्यूनतम 13°C
    • लखनऊ: अधिकतम 25°C, न्यूनतम 11°C
    • पटना: अधिकतम 24°C, न्यूनतम 11°C
    • शिमला: अधिकतम 18°C, न्यूनतम 07°C

    आने वाले दिनों में उत्तर भारत के तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे धीरे-धीरे ठंड का प्रकोप कम होगा।

    Post Views: 1,965

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleयमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कंटेनर ने 15 लोगों को कुचला इतने की मौत, कई घायल…
    Next Article राज्यसभा में महाराष्ट्र BJP की ताकत दोगुनी शरद पवार समेत ये 7 दिग्गजों का टर्म खत्म, महायुति ने की फील्डिंग सेट…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    सीएम विष्णु देव साय करेंगे 13 फरवरी को मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ…

    February 10, 2026

    जीपीएम के समन्वित विकास को मिलेगी गति सीएम साय…

    February 10, 2026

    मेले में झूला हादसा, आकाश झूला टूटने से छह लोग घायल, मची अफरा-तफरी…

    February 10, 2026

    लो आ गई टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर, HRA, PAN Limit और Crypto को लेकर 1 अप्रैल से बदलेंगे नियम…

    February 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सीएम विष्णु देव साय करेंगे 13 फरवरी को मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ…
    • जीपीएम के समन्वित विकास को मिलेगी गति सीएम साय…
    • मेले में झूला हादसा, आकाश झूला टूटने से छह लोग घायल, मची अफरा-तफरी…
    • लो आ गई टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर, HRA, PAN Limit और Crypto को लेकर 1 अप्रैल से बदलेंगे नियम…
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 6,412 जोड़े, राजधानी में इतने जोड़ों का विवाह,सीएम साय रहे मौजूद…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?