भिलाई, 11 मार्च। घर पर काम करते हुए नौकरानी ने अपने पति के साथ मिलकर लाख रुपए के गहने चुरा लिए। घर में गहने चोरी होने की जानकारी मकान मालिक काफी देर से लगी। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नौकरानी व उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 लाख रुपए के जेवर बरामत किए हैं। वहीं चोरी की नगदी रकम से खरीदी गई एक स्कूटी भी जब्त किया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता के दौरान एएसपी संजय ध्रुव, सीएसपी राकेश जोशी ,सीएसपी कौशलेंद्र देव पटेल ने बताया कि यह पूरा किस्सा नेहरू नगर ईस्ट निवासी मोहम्मद उस्मान अली के घर का है। उन्होंने एक दिन पहले ही गहने चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके घर से बहुत सारे जेवर गायब हुए हैं। यह जेवर कुछ दिन पहले ही बैंक के लॉकर से लाकर घर में रखे थे। साथ ही रोजाना घर से नगदी रकम भी गायब हो रही हैं। इस मामले में सुपेला पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस मामले म पुलिस का शक पहले दिन से ही घर में आने जाने वाले लोगें पर हुआ। इस दौरान पुलिस को घर में काम करने वाली नौकरानी अंजना पाइक पर संदेश हुआ। पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। शुरुआत में तो अंजना पाइक कि ने ऐसी किसी भी चोरी से इनकार किया। लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।
उन्होंने बताया कि नौकरानी अंजना पाइप घर में काम करने के दौरान मालकिन की लापरवाही का फायदा उठाते हुए थोड़ा-थोड़ा कैश पर हाथ साफ करती थी। थोड़ा थोड़ा कैश गायब होने को घर वालों ने गंभीरता से नहीं लिया। इससे नौकरानी का हौसला बढ़ गया। एक दिन घर की मालकिन ने नौकर से गहने मंगवा कर अलमारी में रखे। मकान मालकिन गहनों को इस्तेमाल करने के बाद अलमारी में रख चाबियां ऐसे ही कहीं भी रख देती थी। उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि घर की नौकरानी उनके गहनों पर नजरे गड़ाए बैठी है।
मालकिन की इस लापरवाही की जानकारी उसने अपने पति विजय साहनी को दी। जो ठेला में सब्जी बेचने का काम करता है इसके बाद दोनों ने मिलकर गहने चुराने की योजना बनाई और मौके की तलाश में रहने लगे। योजना के अनुसार दोनों मौके की तलाश में थे। फिर एक रात मकान मालिक और उसकी पत्नी टहलने निकल गए। इसका फायदा उठाते हुए नौकरानी और उसके पति ने गहनों को गायब कर दिया। 9 मार्च को मकान मालकिन कुछ तलाश कर रही थी तब उसे पता चला कि अलमारी से गहने गायब हैं। फिर इसकी जानकारी उन्होंने अपने पति को दी तब जाकर मामला पुलिस तक पहुंचा।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 16 तोला सोने के गहने बरामद किए हैं। इन गहनों को बरामद करने में भी पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आरोपियों इन गहनों को एक बोरे में छिपा कर रखा गया था जिसे बरामद किया है इनके पास से पुलिस ने 1 जोड़ी सोने का कंगन, चार सोने के चैन, 1जोड़ी सोने का टॉप्स, 2जोड़ी डायमंड लगा सोने का टॉप, डायमंड लगी तीन अंगूठी, 2 जोड़ी सोने की रिंग, सोने का हार, पांच नग सोने का लॉकेट आदि बरामद किया। यही नहीं आरोपियों ने चोरी की गई नगदी रकम से एक स्कूटी भी खरीद ली थी। जिसे पुलिस ने जब्त किया है। इस तरह पुलिस ने कुल 11 लाख रुपए का सामान बरामद कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। इस पूरी कार्रवाई में सुपेला थाना प्रभारी सुरेश ध्रुव, उप निरीक्षक पवन देवांगन, सहायक उपनिरीक्षक खुशबू वर्मा, आरक्षक विकास तिवारी, जुनैद सिद्धकी, नियाज खान, उपेंद्र सिंह आदि का विशेष योगदान रहा।