Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के एक फैसले से बदला टोल सिस्टम, जानें कैसे काम करता है सैटेलाइट बेस्ड GNSS…
    समाचार

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के एक फैसले से बदला टोल सिस्टम, जानें कैसे काम करता है सैटेलाइट बेस्ड GNSS…

    By Tv 36 HindustanSeptember 13, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :– केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने एक बड़ा फैसला लिया है। भारत में Global Navigation Satellite System को मंजूरी दे दी गई है। इसे GPS टोल और सैटेलाइट टोल के नाम से भी जाना जाता है। आज हम आपको इसके काम करने के तरीकों के बारे में जानकारी देने वाले हैं। इसके साथ ही सैटेलाइट इंटरनेट पर भी बात करेंगे। इसकी मदद से आपके लिए ये समझना आसान हो जाएगा कि आखिर ये सैटेलाइट सिस्टम का मतलब क्या होता है और इसके काम करने का तरीका क्या है?

    भारत कोई पहला देश नहीं है जहां पर GNSS आ रहा है। इससे पहले बहुत सारे देशों में ये काम कर रहा है। साथ ही इसके काम करने का तरीका पूरी तरह अलग है। क्योंकि इससे हर देश में जाम से छुटकारा मिला है। साथ ही जहां पर भी इसे लागू किया गया है, वहां नागरिकों को भी काफी राहत मिली है। तो चलिये शुरू करते हैं-

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तरफ से लंबे समय से इस सिस्टम को लाने के बारे में कहा जा रहा है। इसमें कई सुविधाएं दी जाती है। सबसे बड़ी खासियत होती है कि इसमें फास्टैग की तरह आपको टोल प्लाजा पर खड़ा नहीं होना होता है। एक प्रकार से ये ऐसा सिस्टम है जहां आपको सीधा गाड़ी लेकर जानी होती है और खुद ही टोल पेमेंट आपके अकाउंट से कट जाती है। इसमें अलग से कुछ करने की जरूरत नहीं होती है। कई अन्य देशों में पहले ही ये सिस्टम वर्क कर रहा है।

    अब बात करें कि ये भारत में कैसे काम करेगा तो अभी तक सामने आई जानकारी से पता चलता है कि पहले ये कमर्शियल गाड़ियों के लिए ही रोल आउट किया जाएगा। यानी पहले इसकी मदद से सिर्फ कमर्शियल गाड़ियां ही चल पाएंगी। लेकिन उसके बाद इसे कारों के लिए भी लाया जाएगा। अभी फिलहाल इसे टेस्टिंग मोड में लाया जाएगा। यही वजह है कि पहले कमर्शियल गाड़ियों पर ही वर्क किया जाएगा। इसके लिए अलग से हाइवे पर लेन लाने पर भी विचार किया जा रहा है। यहीं से सभी वाहन निकलेंगे।

    अभी फीस को लेकर इसमें काफी असमंजस की स्थिति है। FASTag की फीस 200-300 रुपए होती थी। लेकिन इसकी स्थिति बिल्कुल अलग हो गई है। ये थोड़ा महंगा सिस्टम होने वाला है। इसका इस्तेमाल भी बहुत ज्यादा होगा और टेक्नोलॉजी भी बिल्कुल अलग है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसके लिए यूजर्स से 4 हजार रुपए तक वसूल किए जा सकते हैं। यानी यूजर्स को थोड़ा ज्यादा फीस देनी होगी, लेकिन इसके फायदे भी बहुत ज्यादा होने वाले हैं।
    जर्मनी, स्लोवाकिया, बेल्जियम, रूस और पोलैंड जैसे देशों में पहले ही सैटेलाइट बेस्ड टोल सिस्टम वर्क कर रहा है। साथ ही सिस्टम का पालन नहीं करने वाले लोगों पर जुर्माना भी लगाया जाता है। भारत में भी इस पर काम किया जा रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर कोई टोल बिना दिए ही ट्रैवल करता है तो उस पर मोटा जुर्माना भी लगाया जाएगा। यानी ये उनके लिए काफी नुकसान का सौदा होने वाला है। लेकिन दूसरी तरफ ये काफी फायदेमंद भी है क्योंकि टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी लाइनें कम हो जाएंगी।

    Post Views: 735

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइस प्रदेश में 25 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक चलेगी सोयाबीन की खरीदी, 25 सितंबर से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन तो जानें यहां से जरूरी दस्तावेज…
    Next Article अपने माता-पिता का भरण-पोषण करना सभी बच्चों का कर्तव्य, हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए बेटे को लगाई फटकार जानें पूरा मामला…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    राज्यपाल ने गरियाबंद जिले में जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती और जनकल्याणकारी योजनाओं पर दिया विशेष जोर…

    May 30, 2026

    अगर आप भी गर्मियों में जल्दी थक जाते हैं नियमित व्यायाम से बढ़ा सकते हैं अपना स्टेमिना, जानें कैसे…

    May 30, 2026

    मनी प्लांट को जंगल जैसा हरा और घना ऐसे करें माली ने बताया सीक्रेट तरीका, खास नमक और फ्री की चीज से बनाना है घोल…

    May 30, 2026

    पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण सीएम साय…

    May 30, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राज्यपाल ने गरियाबंद जिले में जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती और जनकल्याणकारी योजनाओं पर दिया विशेष जोर…
    • अगर आप भी गर्मियों में जल्दी थक जाते हैं नियमित व्यायाम से बढ़ा सकते हैं अपना स्टेमिना, जानें कैसे…
    • मनी प्लांट को जंगल जैसा हरा और घना ऐसे करें माली ने बताया सीक्रेट तरीका, खास नमक और फ्री की चीज से बनाना है घोल…
    • पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण सीएम साय…
    • क्या एसिडिटी की वजह से भी झड़ सकते हैं बाल जानिए इसके पीछे की ये सच्चाई…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?