नई दिल्ली:– हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के अगले दिन अमावस्या तिथि पड़ती है। इस बार भाद्रपद माह की ‘सोमवती अमावस्या’ तिथि 02 सितंबर सोमवार को मनाई जाएगी।सभी अमावस्याओं में मौनी और सोमवती अमावस्या को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। सोमवती अमावस्या के दिन स्नान और दान के साथ पितृ पूजा भी की जाती है। ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, सोमवती अमावस्या के दिन ग्रहों की महादशा के आधार पर कुछ चीजों का दान करने से ग्रहों के नकारात्मक प्रभावो में कमी आती है। साथ ही वर्तमान ग्रह चाल अथवा गोचर के ग्रह की बिगड़ी चाल में भी ये दान राहत प्रदान करते हैं। इसके अलावा, पितरों का आशीर्वाद भी मिलता है।
सोमवती अमावस्या के दिन करें इन वस्तुओं का दान
सूर्य
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, जिस भी व्यक्ति पर सूर्य ग्रह की महादशा का प्रभाव हो वह व्यक्ति सोमवती अमावस्या के दिन माणिक्य गेहूं, गुड़ केसर स्वर्ण ताम्र आदि का दान अवश्य करें।
मंगल
अगर किसी व्यक्ति पर मंगल की महादशा का प्रभाव है या किसी व्यक्ति पर मंगल दोष होने के कारण उसके बने हुए काम भी बिगड़ रहें हैं, तो वह ऐसे में उस व्यक्ति को सोमवती अमावस्या के दिन मूंग, गेहूं, मसूर, रक्तचंदन, भूमि का दान अवश्य करना चाहिए।
गुरू
गुरु ग्रह की महादशा से बचने के लिए, शक्कर, घी, शहद ,पीलाधान्य, स्वर्ण, पुखराज सोमवती अमावस्या के दिन दान करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है।
शनि
शनि महादशा से बचने के लिए तिल तेल, महिषी, लौह धातु, छतरी ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और शनि दोष या महादशा का प्रभाव कम होता है।
बुध
बुध महादशा से बचने और बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए सोमवती अमावस्या के दिन हरी मूंग, पन्ना, कांस्यपात्र, कपूर और पुस्तकें दान करना शुभ फलदायी होता है।
केतु
केतु महादशा से बचने के लिए लहसुनिया तिल, कंबल और कस्तूरी उड़द आदि वस्तुओं का दान बहुत ही शुभ और लाभदायक माना जाता है।
शुक्र
शुक्र महादशा से बचने के लिए दान करने से शुक्र देव प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति के जीवन से समस्याएं दूर हो जाती हैं। शुक्र महादशा के दौरान, श्रृंगार की वस्तुएं, हीरा, स्फटिक, चांदी और शक्कर का दान करें।
चंद्रमा
सोमवार का दिन चंद्र देवता को समर्पित है। भगवान चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है। इस दिन अमावस्या पड़ने का मतलब है कि ये दिन मन से जुड़े दोषो को दूर करने के लिए बेहतर दिन हैं। इस दिन चावल, कपूर, मोती, शंख, चांदी का दान करने से चंद्रमा ग्रह मजबूत होता है।
