Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » महासमुंदः प्रकृति और पर्यटन को बढ़ावा देने 26 मार्च को टूर डे सिरपुर सायकल यात्रा निकाली जाएगी – कलेक्टर श्री क्षीरसागर
    छत्तीसगढ

    महासमुंदः प्रकृति और पर्यटन को बढ़ावा देने 26 मार्च को टूर डे सिरपुर सायकल यात्रा निकाली जाएगी – कलेक्टर श्री क्षीरसागर

    By Tv 36 HindustanMarch 22, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जिले के आला अधिकारी सहित सायकल यात्री होंगे शामिल, बड़ी सायकल यात्रा 30 किलोमीटर की


    महासमुंद, 22 मार्च । कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने कहा प्रकृति और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शनिवार 26 मार्च को टूर डे सिरपुर सायकल यात्रा निकाली जाएगी। सायकल यात्रा में इस बार छत्तीसगढ़ के अंतर्राष्ट्रीय धरोहर, सिरपुर के पुरातात्विक धरोहर, संस्कृति और प्रकृति से लोगों को और जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह एक बेहतर प्रयास है। उन्हांेने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा टूर डे सिरपुर का आयोजन 26 मार्च को महासमुंद से होगा। यह सायकल यात्रा 5, 10 ,12 और 30 किलोमीटर की होगी। सुविधानुसार सायकल सवार इस यात्रा में शामिल हो सकते है। तीस किलोमीटर की सायकल यात्रा शनिवार 26 मार्च को सबेरे 7ः00 बजे वन विद्यालय महासमुंद से रवाना होगी। जिसमें सिरपुर तक तीन स्टॉपेज होंगे। पहला स्टॉपेज बेमचा, दूसरा वन चेतना केंद्र कोडार और तीसरा सिरपुर लक्ष्मण मंदिर परिसर होगा। महासमुंद जिले के सायकल यात्रियों के लिए रजिस्ट्रेशन निःशुल्क है। ऑनलाईन आवेदन के लिए https://bit.ly/TDS-mahasamund में जाकर आवेदन करना होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर 96175-00148 और 82197-84154 पर सम्पर्क किया जा सकता है। कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने आज समय-सीमा की बैठक में इसे अंतिम रूप दिया। विगत मंगलवार 15 मार्च को सायकल यात्रा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में विस्तृत चर्चा और रूपरेखा बनायी गयी थी। इस बैठक में वनमण्डलाधिकारी श्री पंकज राजपूत, अपर कलेक्टर डॉ. नेहा कपूर, जिला खेल अधिकारी श्री मनोज कुमार धृतलहरे आदि उपस्थित थे।
    यह आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। जिसमें शनिवार 26 मार्च को महासमुंद जिले के सायकल यात्रा में रूचि रखने वाले लोगों के लिए है। यह महासमुंद से सिरपुर 30 किलोमीटर तक जाएगी। जिसमें वहां के पुरातात्विक महत्व से सायकल यात्रियों को रूबरू कराया जाएगा। इसके अलावा रास्तें में पड़ने वाले प्रकृति और कोडार जलाशय भी देखने को मिलेगा।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleगर्मियों में लें हल्का भोजन, शरीर में पानी की कमी न होने दें, मौसमी फलों का सेवन करें
    Next Article शराब सेवन कर विद्यालय आने वाला शिक्षक निलंबित
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के बाद सामुदायिक पावर हाउस के रूप में जाने जाएंगे…

    April 4, 2026

    मौसम विभाग ने जारी किया डबल अलर्ट इन 22 राज्यों में तूफानी बारिश और ओले गिरने की भारी चेतावनी…

    April 4, 2026

    70 साल का इंतजार खत्म रेल नेटवर्क का होगा विस्तार रेललाइन के लिए ₹3513 करोड़ का बजट…

    April 4, 2026

    सीएम सायं के सुशासन का असर प्रदेश ने खनिज राजस्व में दर्ज की 14% की रिकॉर्ड वृद्धि; ₹16,625 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त…

    April 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के बाद सामुदायिक पावर हाउस के रूप में जाने जाएंगे…
    • मौसम विभाग ने जारी किया डबल अलर्ट इन 22 राज्यों में तूफानी बारिश और ओले गिरने की भारी चेतावनी…
    • 70 साल का इंतजार खत्म रेल नेटवर्क का होगा विस्तार रेललाइन के लिए ₹3513 करोड़ का बजट…
    • सीएम सायं के सुशासन का असर प्रदेश ने खनिज राजस्व में दर्ज की 14% की रिकॉर्ड वृद्धि; ₹16,625 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त…
    • ईरान ने अमेरिका की शर्तें ठुकराईं, बातचीत से किया इनकार, अब होगा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?