Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अयोध्या में टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा रेलवे स्टेशन-एयरपोर्ट सहित सभी प्रमुख स्थलों पर लगेंगे डिस्प्ले कियोस्क…
    समाचार

    अयोध्या में टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा रेलवे स्टेशन-एयरपोर्ट सहित सभी प्रमुख स्थलों पर लगेंगे डिस्प्ले कियोस्क…

    By Tv 36 HindustanMarch 13, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश :– योगी सरकार ने अयोध्या आने वाले तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रमुख स्थानों पर सूचना देने वाले ‘कियोस्क’ लगाने की एक नई पहल शुरू कर दी है। जानकारी दें कि, ये खास ‘कियोस्क’ राम मंदिर और हनुमानगढ़ी सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों के खुलने के समय, दूरी और अन्य आवश्यक विवरणों के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।

    वहीं इस पहल के तहत, रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों सहित चार प्रमुख स्थानों पर सूचना देने वाले ‘कियोस्क’ लगाए जाएंगे। वहीं नए यात्रीयों की सहायता के लिए डिज़ाइन किए गए ये ‘कियोस्क’ न केवल मार्गदर्शन प्रदान करेंगे बल्कि ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पर्यटन से संबंधित जानकारी भी देंगे। अयोध्या तीर्थ विकास प्राधिकरण इस परियोजना को लागू करने के लिए काम कर रहा है और अगर यह कामयाब होती है तो इस पहल का विस्तार अन्य स्थानों पर किया जाएगा। प्रत्येक ‘कियोस्क’ की लागत लगभग 2.5 लाख रुपये होगी।

    इस बाबत प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (माद) संतोष शर्मा ने कहा, “हमारा उद्देश्य अयोध्या आने वाले तीर्थयात्रियों को सुविधाजनक और जानकारीपूर्ण अनुभव प्रदान करना है। ये ‘कियोस्क’ आगंतुकों को मंदिरों और अन्य अहम स्थानों के बारे में आवश्यक जानकारी प्रदान करेंगे, जिससे उनकी यात्रा सुगम होगी। यह पहल अयोध्या में पर्यटन को बढ़ावा देने में भी योगदान देगी।”

    इतना ही नही इस ‘कियोस्क’ में एक ‘टचस्क्रीन इंटरफेस’ होगा, जिससे व्यक्ति आसानी से प्रासंगिक जानकारी तक पहुंच हासिल कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त, उनमें ‘वॉयस कमांड’ सुविधा भी शामिल हो सकती है। उन्होंने कहा कि एक क्यूआर कोड स्कैनर भी जोड़ा जाएगा, जिससे आगंतुक सीधे अपने मोबाइल फोन पर जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। वहीं निर्बाध सेवा सुनिश्चित करने के लिए, यह ‘कियोस्क’ इंटरनेट कनेक्टिविटी व पावर बैकअप सिस्टम जैसी सुविधाओं से लैस होंगे।

    Post Views: 690

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपाकिस्तान में उथल-पुथल के बीच ग्रह मंत्री हुए एक्टिव, कश्मीर को लेकर लिया ये बड़ा फैसला…
    Next Article आदिवासी समाज की अनोखी होली, कुंवारी पर रंग डाला तो पूरी करनी होगी शर्त, जानें क्या है परंपरा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    एक बड़ा तोहफा 5 लाख तक फ्री इलाज का बढ़ा दायरा, अब ये लोग भी होंगे पात्र…

    February 28, 2026

    भारत में दिखेगा ‘ग्रस्तोदित’ पूर्ण चंद्र ग्रहण 20-25 मिनट की दृश्यता, जानें सूतक का ये समय…

    February 28, 2026

    AI के दौर में मेंटल स्किल है सबसे जरूरी, पर इन लोगों की नहीं खत्म होगी डिमांड…

    February 28, 2026

    अग्निवीरों और सेना के जवानों के लिए खुशखबरी रिटायरमेंट के बाद यहां मिलेगा रोजगार…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • एक बड़ा तोहफा 5 लाख तक फ्री इलाज का बढ़ा दायरा, अब ये लोग भी होंगे पात्र…
    • भारत में दिखेगा ‘ग्रस्तोदित’ पूर्ण चंद्र ग्रहण 20-25 मिनट की दृश्यता, जानें सूतक का ये समय…
    • AI के दौर में मेंटल स्किल है सबसे जरूरी, पर इन लोगों की नहीं खत्म होगी डिमांड…
    • अग्निवीरों और सेना के जवानों के लिए खुशखबरी रिटायरमेंट के बाद यहां मिलेगा रोजगार…
    • होली से पहले दिवाली सीएम साय ने 25 लाख किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़, आपके मोबाइल पर आया…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?