Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » ब्रेज़ा और क्रेटा को पानी पिलाने आ रही टोयाटा की धांसू SUV कार,शानदार फीचर्स और सॉलिड इंजन के साथ, देखे पूरी डिटेल्स….
    Featured

    ब्रेज़ा और क्रेटा को पानी पिलाने आ रही टोयाटा की धांसू SUV कार,शानदार फीचर्स और सॉलिड इंजन के साथ, देखे पूरी डिटेल्स….

    By Tv 36 HindustanDecember 31, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- देश में कॉम्पैक्ट एसयूवी का क्रेज कुछ ऐसा बढ़ा है जैसा कभी हैचबैक सेगमेंट का दौर आया था. ये गाड़ियां न केवल बेहतर परफॉर्मेंस की वजह से लोग इन्हें पसंद करते बल्कि इनमें मिलने वाला स्पेस और फीचर्स भी काफी बेहतर होते हैं. फिर इनका सीटिंग पोस्चर इतना अच्छा होता है कि ये ड्राइवर के लिए भी काफी कंफर्टेबल होती है. खासकर लॉन्ग ड्राइव या सिटी ड्राइव में इन कारों का कंफर्ट जबर्दस्त होता है. जब भी कॉम्पैक्ट एसयूवी की बात होती है तो टाटा नेक्सॉन, ह्युंडई क्रेटा और माइक्रो एसयूवी में पंच व एक्सटर का नाम सबसे पहले लिया जाता है. वहीं मारुति ब्रेजा भी इस कैटेगरी में अपना कमाल लंबे समय से दिखा रही है. लेकिन अब एक ऐसी कंपनी ने इस कैटेगरी में अपनी नई कार लॉन्च करने की प्लानिंग कर ली है जो कॉम्पैक्ट और सब कॉम्पैक्ट एसयूवी का मिक्स होगी. इस कंपनी की खासियत है कि इसकी बनाई गाड़ियां अपनी मजबूती और सालों साल साथ देने के लिए जानी जाती है. अब तक एसयूवी और एमपीवी सेगमेंट में इसकी कारों को कोई भी टक्कर देने वाला नहीं आया है.

    यहां पर हम बात कर रहे हैं टोयोटा की. टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स ने एक सब कॉम्पैक्ट एसयूवी को 2024 में ही लॉन्च करने जा रही है. इसको कंपनी ने टैसर नाम दिया है. कार को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया जाएगा. माना जा रहा है कि कार में कंपनी सीएनजी वेरिएंट भी लॉन्च करेगी. आइये आपको बताते हैं क्या होंगी इसकी खासियत

    दो इंजन ऑप्‍शन

    कार में कंपनी दो इंजन ऑप्‍शन देगी. इसमें आपको 1.2 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा. ये इंजन 113 एनएम का टॉर्क और 90 बीएचपी की पावर जनरेट करेगा. वहीं इसमें बूस्टरजेट इंजन भी दिया जाएगा जो 1.0 लीटर का होगा. ये इंजन 100 बीएचपी की पावर और 147 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा. वहीं 1.2 लीटर इंजन के साथ कंपनी सीएनजी वेरिएंट भी लॉन्च कर सकती है. सीएनजी पर कार का माइलेज 30 किलोमीटर प्रति किलो से भी ज्यादा आएगा.

    फीचर्स भी होंगे लेटेस्ट

    कार में कंपनी फीचर्स भी लेटेस्ट देगी. इसमें 10.2 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है जो एंड्रॉयड और एप्पल कार प्ले कनेक्टिविटी के साथ होगा. वहीं इसमें आपको 6 एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर और कैमरा, क्लाइमेट कंट्रोल एसी, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, चाइल्ड आइसोफिक्स सीट्स जैसे ढेरों फीचर्स देगी.

    कीमत भी वाजिब

    हालांकि कंपनी ने अभी तक कार की कीमतों को लेकर कोई भी खुलासा नहीं किया है लेकिन माना जा रहा है कि इसकी शुरुआती कीमत 8 लाख रुपये के आसपास हो सकती है. वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 14 लाख रुपये तक जा सकती है. 2024 के शुरुआती महीनों में ही कंपनी कार को शोकेस करने के साथ ही इसकी डीटेल्स भी शेयर करेगी.

    Views: 0
    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news Toyota's cool SUV car coming to replace Brezza and Creta with great features and solid engine
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleमहाराष्ट्र की ये जगहें जहां घूमने के साथ फोटोग्राफी का भी शौक़ होगा पूरा,आज ही बना लें जाने का प्लान,यहाँ ये है सबसे खास….
    Next Article अगर नए साल में बना रहे है घूमने का प्लान,तो जन्नत से कम नहीं हैं ये खूबसूरत जगहें,दीदार करते ही दिल को मिलेगा सुकून…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में मजदूरी संहिता लागू, श्रमिकों के वेतन एवं भुगतान व्यवस्था को मिलेगा नया कानूनी आधार…

    November 1, 2026

    रातभर मोबाइल चार्जिंग पर छोड़ना पड़ सकता है भारी, जानिए बैटरी और सुरक्षा से जुड़े खतरे…

    November 1, 2026

    पहली फिल्म से ही बॉक्स ऑफिस पर छाए विशाल चतुर्वेदी, 341 करोड़ की कमाई से बनाया रिकॉर्ड…

    November 1, 2026

    जनवरी के रिकॉर्ड हाई से 20% सस्ता हुआ सोना, 1 लाख रुपये में अब मिलेगा ज्यादा गोल्ड; धनतेरस पर खरीदें या करें इंतजार…

    November 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • छत्तीसगढ़ में मजदूरी संहिता लागू, श्रमिकों के वेतन एवं भुगतान व्यवस्था को मिलेगा नया कानूनी आधार…
    • रातभर मोबाइल चार्जिंग पर छोड़ना पड़ सकता है भारी, जानिए बैटरी और सुरक्षा से जुड़े खतरे…
    • पहली फिल्म से ही बॉक्स ऑफिस पर छाए विशाल चतुर्वेदी, 341 करोड़ की कमाई से बनाया रिकॉर्ड…
    • जनवरी के रिकॉर्ड हाई से 20% सस्ता हुआ सोना, 1 लाख रुपये में अब मिलेगा ज्यादा गोल्ड; धनतेरस पर खरीदें या करें इंतजार…
    • मेडिकल युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, Senior Resident और Tutor के पदों पर भर्ती शुरू…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?