Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » महंगा होगा ट्रेन का सफर! सरकार ने बजट में दिया बड़ा संकेत, टिकट के दाम पर इतना बढ़ेगा बोझ…
    राष्ट्रीय

    महंगा होगा ट्रेन का सफर! सरकार ने बजट में दिया बड़ा संकेत, टिकट के दाम पर इतना बढ़ेगा बोझ…

    By Tv36 HindustanFebruary 2, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वां बजट पेश कर देश के आर्थिक भविष्य का खाका खींच दिया है। लगभग डेढ़ घंटे के भाषण में शिक्षा, स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर रहा, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा रेलवे को लेकर हो रही है। इस बार रेलवे और इंफ्रास्ट्रक्चर को कुल पूंजीगत व्यय का लगभग 47% हिस्सा आवंटित किया गया है, जो सरकार की प्राथमिकताओं को साफ दर्शाता है।

    बजट के आंकड़ों में छिपा एक संकेत रेल यात्रियों की चिंता बढ़ा सकता है। वित्त वर्ष 2024-25 में रेलवे ने यात्री किराए से 80000 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए इस लक्ष्य को बढ़ाकर 87,000 करोड़ रुपये कर दिया गया है। 7000 करोड़ रुपये की यह अनुमानित बढ़ोतरी इशारा करती है कि आने वाले दिनों में रेल टिकटों के दाम बढ़ सकते हैं। हालांकि, यह वृद्धि जनरल बोगी में होगी या एसी कोच में इसका अंतिम फैसला रेलवे बोर्ड ही करेगा। राजस्व बढ़ाने का दूसरा तरीका यात्रियों की संख्या में वृद्धि भी हो सकता है, लेकिन किराए में आंशिक बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

    हाई स्पीड भारत का नया रोडमैप
    बजट की सबसे बड़ी हाईलाइट 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा रही। सरकार का लक्ष्य बड़े महानगरों को औद्योगिक हब और सांस्कृतिक केंद्रों से जोड़ना है। इन कॉरिडोर के जरिए दिल्ली, वाराणसी, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और सिलीगुड़ी जैसे शहरों के बीच की दूरी समय के लिहाज से काफी कम हो जाएगी।
    ये कॉरिडोर न केवल यात्रा को सुगम बनाएंगे, बल्कि आईटी हब और वित्तीय केंद्रों के बीच लॉजिस्टिक्स की लागत को भी कम करेंगे।

    नेशनल रेल प्लान 2030 पर चल रहा काम
    भारत में वर्तमान में नेशनल रेल प्लान 2030 पर काम चल रहा है, जिसका उद्देश्य भविष्य की मांगों को देखते हुए रेलवे का आधुनिकीकरण करना है। हाई स्पीड कॉरिडोर इसी विजन का हिस्सा हैं। इसके अलावा कवच सुरक्षा प्रणाली के विस्तार और वंदे भारत ट्रेनों की संख्या बढ़ाने पर भी बजट में विशेष ध्यान दिया गया है ताकि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के बीच संतुलन बना रहे। बजट के इन प्रावधानों से साफ है कि सरकार भारतीय रेलवे को विश्व स्तरीय बनाने की दिशा में भारी निवेश कर रही है, जिसका बोझ भविष्य में यात्री किराए पर पड़ना लगभग तय माना जा रहा है।

    Post Views: 370

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article56 इंच की छाती को क्या हो गया संसद में बवाल के बाद दिग्गज का बड़ा सवाल, बोले- पता नहीं क्यों डरे हुए हैं…
    Next Article चांदी 28 हजार और सोना 7500 रुपये और हुआ सस्ता…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    चांदी 28 हजार और सोना 7500 रुपये और हुआ सस्ता…

    February 2, 2026

    56 इंच की छाती को क्या हो गया संसद में बवाल के बाद दिग्गज का बड़ा सवाल, बोले- पता नहीं क्यों डरे हुए हैं…

    February 2, 2026

    स्टेशन पर बिना डिब्बे के प्लेटफॉर्म पर पहुंची ट्रेन, 3AC टिकट वाले यात्रियों के उड़ गए होश…

    February 2, 2026

    धान खरीदी को लेकर CM साय का बड़ा बयान, जानिए ये कहा…

    February 2, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • चांदी 28 हजार और सोना 7500 रुपये और हुआ सस्ता…
    • महंगा होगा ट्रेन का सफर! सरकार ने बजट में दिया बड़ा संकेत, टिकट के दाम पर इतना बढ़ेगा बोझ…
    • 56 इंच की छाती को क्या हो गया संसद में बवाल के बाद दिग्गज का बड़ा सवाल, बोले- पता नहीं क्यों डरे हुए हैं…
    • स्टेशन पर बिना डिब्बे के प्लेटफॉर्म पर पहुंची ट्रेन, 3AC टिकट वाले यात्रियों के उड़ गए होश…
    • धान खरीदी को लेकर CM साय का बड़ा बयान, जानिए ये कहा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?