* मुंगेली/ बज्जर मुंगेली अभियान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों ने जिला कोण्डागांव में आयोजित 22 वीं राज्यस्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में मलखम्ब एवं सिलम्बम खेलों में जिले का प्रतिनिधित्व किया। सिलम्बम खेल में 13 बच्चों ने स्वर्ण पदक,12 बच्चों ने रजत पदक एवं 01 बच्चे ने कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढाया है। इसी प्रकार मलखम्ब खेल में 06 बच्चों ने रजत पदक भी जीता है।
ज्ञात हो कि जिला पुलिस मुंगेली द्वारा जिले में बच्चों एवं युवाओं का खेल के प्रति रूचि बढ़ाने एवं उनके शारीरिक मानसिक विकास,जीवन में खेल के महत्व,बच्चों का भविष्य खेल के क्षेत्र में बनाने,बच्चों के मन से पुलिस का भय हटाने बच्चों को पुलिस का मित्र बनाने सर्वांगीण विकास हेतु जिले में *‘‘बज्जर मुंगेली’’* अभियान की शुरूआत की गई है। जिसमें 17 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं को जुड़ो-कराटे,ताईक्वाण्डों,सिलम्बम एवं मलखम्ब जैसे खेलों का प्रशिक्षण प्रशिक्षकों द्वारा दिया जा रहा है । जिसमें 300 बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।
इस अभियान से ग्रामीण परिवेष के बच्चों को खेलों के प्रति अभूतपूर्व प्रतिभा निखारने में मदद मिल रही है,जिससे बच्चे खेल के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन के लिये तैयार हो सकें। इस अभियान की शुरूआत 14.06.2022 को हुई है इस अल्प अवधि के प्रषिक्षण में बच्चों द्वारा 90 सेकेण्ड में 14-15 विधाओं को कुशलतापूर्वक से पूर्ण कर रहे हैं।
पदक जीतने वाले बच्चों के सम्मान हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय के संवाद सभाकक्ष में सम्मान समारोह आयोजित किया,जिसमें बज्जर मुंगेली अभियान के बच्चे भी शामिल हुए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह द्वारा बच्चों को बधाई एवं शुभकामना देते हुए मिठाईयां तथा उपहार भी भेंट किये। इस अवसर पर बच्चों से राज्यस्तरीय खेल में चुनौतियों खेलों में और अधिक निपुण बनाने के लिये किये जा सकने वाले प्रयासों के संबंध में चर्चा करते हुए बच्चों को प्रोत्साहित किये।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली प्रतिभा पाण्डेय,उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय साधना सिंह,अनुविभागीय अधिकारी एस.आर.धृतलहरे,उप पुलिस अधीक्षक अजाक एम.एम. मिंज,उप पुलिस अधीक्षक पथरिया नवनीत पाटिल शामिल रहे।