: मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-1’ का ट्रेनिंग लॉन्च गुरुवार को सफलतापूर्वक किया गया है. रक्षा मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी दी है. जानकारी के मुताबिक ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-1′ का प्रशिक्षण प्रक्षेपण सफलता से किया गया है. अग्नि-1 मिसाइल की मारक क्षमता 700 किलोमीटर तक की है. 1000Kg परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है. अग्नि 1 मिसाइल को उन्नत सिस्टम प्रयोगशाला ने रक्षा अनुसंधान विकास प्रयोगशाला और रिसर्च सेंटर इमरात के साथ मिलकर विकसित किया है.’सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्रक्षेपण’
असल में डीआरडीओ अधिकारी ने बताया है कि भारत ने कम दूरी की बैलेस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का ओडिशा तट से सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्रक्षेपण किया है. ‘अग्नि-1’ एक सिद्ध उच्च परिशुद्धता वाली मिसाइल प्रणाली है. सामरिक बल कमान के तत्वावधान में किए गए उपयोगकर्ता प्रशिक्षण लॉन्च ने सभी परिचालन और तकनीकी मापदंडों को सफलतापूर्वक मान्य किया है. इस मिसाइल की मारक क्षमता 700 से 2500 किलोमीटर है. ये मिसाइल 15 मीटर लंबी और 12 तन वजनी है.
ये मिसाइल 1000 किलो तक के पारंपरिक परमाणु हथियार और क्लस्टर एम्युनेशन ले जाने में सक्षम है.स्ट्रेजिक कमॉड फोर्स के तहतमिसाइल को मोबाइल लांचरों से लॉन्च किया जा सकता है. इस मिसाइल का पहला परीक्षण 25 जनवरी 2002 को किया गया था. ये मिसाइल भारतीय सेना के स्ट्रेजिक कमॉड फोर्स के तहत ये मिसाइल सिस्टम आती है. इससे पहले भी कम दूरी तक मार करने वाली परमाणु सक्षम बैलेस्टिक मिसाइल एसआरबीएम अग्नि-1 से लेकर अग्नि-5 तक मिसाइलों का सफलतापूर्वक परीक्षण किया जा चुका है, जिसकी मारक क्षमता 750 किलोमीटर से लेकर 3500 किलोमीटर तक है.
