चीन: के गुइझोऊ प्रांत में रविवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। यहां एक यात्री बस के पलट जाने से 27 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। घायलों में कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। संदू काउटी पुलिस ने वीबो पर जारी पोस्ट में यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब 47 यात्रियां से भरी बस गुइझोऊ प्रांत के कियानान बुएई और मियाओ स्वायत्त प्रान्त में एक्सप्रेस वे पर पलट गई। हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मृतकों की पहचान का काम जारी है। शव उनके परिजनों को सौंपा जा रहा है।