Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पूर्व कलेक्टर कमिश्नर लोक सेवा आयोग के सचिव से कुलपति तक रह चुके त्रिलोक चन्द्र महावर का कविता संग्रह नदी के लिए सोचो साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल द्वारा लोकार्पण
    कविता

    पूर्व कलेक्टर कमिश्नर लोक सेवा आयोग के सचिव से कुलपति तक रह चुके त्रिलोक चन्द्र महावर का कविता संग्रह नदी के लिए सोचो साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल द्वारा लोकार्पण

    By Tv 36 HindustanJanuary 3, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर, 3 जनवरी। विगत दिनों सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं कवि त्रिलोक महावर के कविता संग्रह नदी के लिए सोचो का लोकार्पण वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवि विनोद कुमार शुक्ल द्वारा उनके जन्म दिवस के अवसर पर रायपुर में वृंदावन भवन में संपन्न हुआ।
    सृजन बिंब नागपुर द्वारा प्रकाशित महावर का यह कविता संग्रह विशेष रुप से नदियों की वर्तमान दुर्दशा और पर्यावरण पर मंडराते खतरों को प्रभावशाली तरीके से उजागर करता है। इस संग्रह में न केवल प्रकृति और पर्यावरण के प्रति गंभीर चिंता व्यक्त की गई है, अपितु जन सहयोग के लिए आह्वान भी किया गया है। वर्तमान परिस्थितियों में प्रकृति, पर्यावरण, नदी तथा जल स्रोतों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण रचना है। इस संग्रह में बस्तर की इंद्रावती से लेकर गंगा यमुना और दुनिया भर की नदियों के बारे में कवि का गहरा चिंतन स्पष्ट रूप से झलकता है। स्वयं त्रिलोक महावर भी अनुपम मिश्र के समय से जल एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियों से सक्रिय रुप से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बेतवा उत्थान में सक्रिय भूमिका भी अदा की और बस्तर की इंद्रावती के संरक्षण में जुटे श्रमदानियों के साथ अपनी आवाज भी साझा की । उल्लेखनीय है कि महावर के अब तक विस्मित ना होना, इतना ही नमक , हिज्जे सुधारता है चांद, शब्दों से परे 5 कविता संग्रह आ चुके हैं ।अभी हाल में ही वरिष्ठ साहित्यकार शशांक द्वारा संपादित उनकी कविताओं पर केंद्रित विमर्शकी किताब कविता का नया रूपा कार प्रकाशित हुई है, जिसमें रामकुमार तिवारी सहित देश भर के 30 जाने-माने समीक्षक एवं साहित्यकारों ने महावर की कविताओं पर अपने विचार प्रकट किए हैं, जो काफी चर्चित रही । महावर बहुमुखी प्रतिभा के धनी है ।कहानी ,लघु कथा ,बाल साहित्य, जनजातीय विषयों और लोक बोलियां पर उन्होंने काम किया है। लगभग चार दशको तक आकाशवाणी एवं दूरदर्शन में भी उन्होंने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देशभर के प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में उनकी रचनाएं प्रकाशित हुई है।
    साहित्य सर्जन के अलावा ज्योतिष गायन क्रिकेट और बैडमिंटन में उनकी गहरी रुचि है उन्होंने ड्यूक यूनिवर्सिटी अमेरिका एवं एवं सांस पो यूनिवर्सिटी फ्रांस में प्रशासनिक प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है।
    वे रोटरेक्ट क्लब के संस्थापक अध्यक्ष तरुण साहित्य समिति के सचिव तथा नव आयाम साहित्यिक सांस्कृतिक मंच के सचिव और बस्तर प्रकृति बचाओ समिति बेस्कॉन के संस्थापक सदस्य व कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं।उन्हें बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स तथा थान खमरिया हिंदी साहित्य समिति द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। पं मदन मोहन मालवीय स्मृति पुरस्कार,नई दिल्ली , अंबिका प्रसाद दिव्य पुरस्कार, विदिशा मध्य प्रदेश में साहित्य की बात संस्था द्वारा घनश्याम मुरारी पुष्प साहित्य के शीर्ष सम्मान एवं पंजाब कला साहित्य अकादमी आदि राष्ट्रीय पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है महावर भारतीय प्रशासनिक सेवा में धमतरी जांजगीर चांपा एवं मुंगेली में कलेक्टर तथा सरगुजा बिलासपुर एवं दुर्ग संभागों में कमिश्नर मंत्रालय एवं लोक आयोग में सचिव सरगुजा विश्वविद्यालय में कुलपति भी रह चुके हैं वर्तमान में प्रशासन अकादमी रायपुर में संचालक के पद पर पदस्थ हैं।

    इस समारोह में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं साहित्यकार श्री कल्याण कुमार चक्रवर्ती सुशील त्रिवेदी सतीश जायसवाल संजीव बक्शी रमेश अनुपम गिरीश पंकज एवं जाने-माने साहित्यकार उपस्थित रहे छत्तीसगढ़ फिल्म एंड विजुअल आर्ट सोसाइटी के प्रमुख सुभाष मिश्र ने कार्यक्रम का संचालन किया।

    Post Views: 0

    america Assam Bhupsh Baghel Bilashpur Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community Covid Covid 19 Vaccination COVID19 COVID19 VACCINE Covidrecovery Health Health Coin Health Ministry Healthcarefacilities Help Humanity india Jagdalpur launched litterateur lockdown Lockdowninchhattisgarh Omicron PM Narendra modi poetry collection Police Raigarh Think for the river Trilok Chandra Mahavar' Vinod Kumar Shukla
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleराज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु 28 प्रेक्षकों की नियुक्ति की गई
    Next Article नए वर्ष में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी एक और सौगात, डायरेक्ट भवन अनुज्ञा प्रणाली का किया शुभारंभ
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    संस्कृत शिक्षा को नई दिशा देने प्रदेश के विद्यालय प्रमुखों का मंथन…

    October 7, 2026

    किराएदार महिला से नजदीकी पड़ी भारी दो चचेरे भाइयों की इस बीमारी से मौत, मोहल्ले में दहशत…

    October 7, 2026

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर कांग्रेस हुई आक्रोशित, कल चुनाव आयोग के सामने शक्ति का प्रदर्शन…

    October 7, 2026

    सिंगापुर से रायपुर लौटे CM साय, ढोल-नगाड़ों से स्वागत, बोले – सफल रहा दौरा, प्रदेश को मिले ₹43,600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव…

    October 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • संस्कृत शिक्षा को नई दिशा देने प्रदेश के विद्यालय प्रमुखों का मंथन…
    • किराएदार महिला से नजदीकी पड़ी भारी दो चचेरे भाइयों की इस बीमारी से मौत, मोहल्ले में दहशत…
    • राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर कांग्रेस हुई आक्रोशित, कल चुनाव आयोग के सामने शक्ति का प्रदर्शन…
    • सिंगापुर से रायपुर लौटे CM साय, ढोल-नगाड़ों से स्वागत, बोले – सफल रहा दौरा, प्रदेश को मिले ₹43,600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव…
    • कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर आएगा दूसरा मेहमान, कपल ने शेयर की खुशखबरी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?