नई दिल्ली। दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में आम आदमी पार्टी के नेता संदीप भारद्वाज ने गुरुवार को खुदकुशी कर ली। संदीप को नगर निगम चुनाव में पार्टी की तरफ से टिकट मिलने वाला था मगर वह कट गया और ऐसा नहीं हुआ के उन्हे टिकट मिल पाता और तब से ही वो परेशान चल रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।