नई दिल्ली:– अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी नागरिकता का रास्ता तैयार करने वाला गोल्ड कार्ड लांच कर दिया है। इसे ट्रंप गोल्ड कार्ड वीजा के नाम से जाना जाएगा। इसके माध्यम से अमीर व्यक्ति यूएस सिटिजन बन सकते हैं। यह देश में तेजी से परमानेंट नागरिक बनने का अवसर प्रदान करेगी। इसकी लागत 1 मिलयन डॉलर रखी गई है। यानी भारतीय रुपयों में 9 करोड़ रुपये में अमेरिका की नागरिकता ट्रंप के गोल्ड कार्ड से मिल सकती है। इसे दो रूपों में लांच किया गया है। कार्ड लॉन्च करते हुए ट्रंप ने कहा कि यह कुछ हद तक ग्रीन कार्ड जैसा है, लेकिन ग्रीन कार्ड की तुलना में इसके बड़े फायदे हैं। गोल्ड कार्ड जैसी नई व्यवस्था के बाद प्लेटिनम वर्जन भी आएगा, जिसकी कीमत 5 मिलियन डॉलर (45 करोड़) होगी।
परमानेंट नागरिक बनने का मिलेगा अवसर:
यह कार्ड विदेशी प्रतिभा को बनाए रखने के लिए अनुमति देता, साथ ही यह कार्ड कंपनियों को कॉरपोरेट स्पॉन्सरशिप के जरिए विदेशी प्रतिभा को बनाए रखने की अनुमति भी देता है, यानी कंपनियाँ कार्ड खरीदकर अपने चुने हुए कर्मचारियों को अमेरिका में रख सकती हैं। ‘गोल्ड कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट अब लाइव हो गई है और व्हाइट हाउस नई नागरिकता मार्ग (पाथ टू ऑनलाइन आवेदन स्वीकार कर रहा है। कॉरपोरेट गोल्ड कार्ड के बारे में ट्रंप ने कहा- कंपनियाँ अब किसी भी कॉलेज से अपने छात्रों को चुन सकती हैं। आप एक कार्ड खरीदकर उस व्यक्ति को संयुक्त राज्य अमेरिका में रख सकते हैं।
इन लीडर्स को दिया जाएगा वीजा:
ट्रंप के अनुसार यह गोल्ड कार्ड एक फास्ट ट्रैक टू सिटिजन है। इसके जरिए योग्य विदेशी नागरिक 10 लाख डॉलर देकर अमेरिका के नागरिक बन सकेंगे। गोल्ड कार्ड के तहत इसके लिए अप्लाई करने वाले ईबी-1 या ईबी-2 वीजा कैटेगरी में आएंगे। यह वीजा आम तौर पर टॉप रिसर्चर, प्रोफेसर, फेमस कलाकारों या बिजनेस लीडर्स को दिए जाते हैं। इससे आगे चलकर ग्रीन कार्ड (स्थायी निवास) जाता है और फिर आगे नागरिकता का रास्ता खुल जाता है। ट्रंप ने इसे लांच करते हुए कहा कि कई टैलेंटेड स्टूडेंट्स कॉलेज वीआईपी को दिया ईबी 1, ईबी 2 से निकलने के बाद भारत, चीन या अपने देश लौट जाते हैं।
तीन विकल्पों के साथ आया गोल्ड कार्ड:
वीजा ट्रंप गोल्ड कार्ड सिटिजनशिप कार्यक्रम यह पहल सितंबर में कार्यकारी आदेश 14351 के तहत स्थापित किए गए ट्रंप गोल्ड कार्ड कार्यक्रम पर आधारित है। इसमें उच्च आय वाले व्यक्तियों को अमेरिका में स्थायी निवास (ग्रीन कार्ड) पाने के लिए फास्ट-ट्रैक मार्ग प्रदान करने वाली निवेशक वीजा प्रणाली बनाई गई थी। ‘ट्रंप गोल्ड कार्ड’ एक वीजा है जिसके लिए आवेदक को 15,000 डॉलर का नॉन-रिफंडेबल प्रोसेसिंग शुल्क अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) को देना होता है। ट्रंप गोल्ड कार्ड तीन विकल्पों के साथ आया है। आवेदक तीन स्तरों में से किसी एक को चुन सकते हैं।
