Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » तुंहर पुलिस तुंहर द्वार के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक स्वयं जा रहे गांव गांव मौके पर ही समस्याओं का हो रहा निराकरण
    कोरबा

    तुंहर पुलिस तुंहर द्वार के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक स्वयं जा रहे गांव गांव मौके पर ही समस्याओं का हो रहा निराकरण

    By Tv 36 HindustanMarch 29, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
           छत्तीसगढ़ कोरबा पुलिस ने फरियादियों तक पहुंचने के लिए ‘तुंहर पुलिस तुंहर द्वार’ कार्यक्रम की शुरुआत की है. जिसके तहत पुलिस खुद घर-घर जाकर लोगों की शिकायतें सुनने का काम कर रही है. कार्यक्रम के तहत कोरबा एसपी भोजराम पटेल कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम घरीपखना, बांझीबन गांव स्वयं पहुँचे. जहां चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी. एसपी भोजराम पटेल ने ग्रामीणों को कार्यक्रम में संबोधित करते हुए आमजन को बढ़ते अपराध को लेकर जागरूक किया ।
           चौपाल में चिटफंड कंपनियों के द्वारा आमजनों को लोकलुभावन अपनी स्कीम बता कर पैसे जमा कराकर, रफूचक्कर हो जाने वाली कंपनियों में अपने पैसे जमा नही करने या इस तरह की कोई भी कंपनी अगर गांव में आती है तो उसकी सूचना पुलिस को देने की बात बताई गई. साइबर ठगी से कैसे बचा जाए, इसी तरह फोन में इनाम का लालच , बीमा पॉलसी, मोबाइल टावर लगाने हेतु जमीन, एटीएम फ्राड, सोना-चांदी साफ करने वाले, तंत्र-मंत्र से झाडफ़ूंक करने वाले, झोलाछाप डॉक्टरों से बचने, साप्ताहिक बाजार में उठाईगिरी, बैंक में सावधानी से लेन-देन, शराब की प्रवृत्ति से दूर रहने, फेरी करने वाले गिरोहों, कैशलेस ट्रांजेक्शन सहित कई तरह की जानकारियां ग्रामीणों को दी गयीं. इसके साथ ही शराब जुआ एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने एवं अपराधिक गतिविधियों के संबंध में तत्काल थाने को सूचना देने का आग्रह किया गया ।

    तुंहर पुलिस तुंहर द्वार के तहत 3 वाहन कर रहे पेट्रोलिंग

     तुंहर पुलिस तुंहर द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत तीन गाड़ियों में पुलिसकर्मी गांव-गांव जाकर ग्रामीणों के घर पहुंच रहे हैं. इस दौरान उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करने की कोशिश की जा रही है. एसपी ने बताया की थानों में आम जनता की शिकायतों के निराकरण करने में समय लगता है. कई बार जनता पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं रहती है. इसलिए नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री व एसडीओपी कटघोरा के अधीन एक-एक मोबाइल वाहन तैनात किया गया है. वाहन में एक पुलिस अधिकारी और सहायक नियुक्त किया गया है. जो सम्बंधित अनुविभागीय अधिकारी के अधीन कार्य करेंगे.

    लंबित शिकायतों की होगी समीक्षा

    इस कार्यक्रम के तहत सम्बंधित पुलिस अनुविभागीय अधिकारी थानों में लम्बित शिकायतों की सूची की समीक्षा करेंगे. मोबाइल वाहन में तैनात अधिकारी को उस गांव में भेजा जाएगा। जहां शिकायतों की संख्या अधिक है या गम्भीर किस्म की शिकायत है. मोबाइल वाहन में तैनात अधिकारी उन गांवों में जाकर मौके पर दोनों पक्षों को बुलाकर शिकायतों की जाँच करेंगे। पुलिस कार्यवाही योग्य मामलों में मौके पर ही अपराध दर्ज किया जाएगा.
    एसपी भोजराम पटेल ने बताया, थानों में आम जनता के द्वारा की गई शिकायतों के निराकरण करने में समय लगता है,कई बार जनता पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं रहती है। ऐसे में पुलिस को ही लोगों के घर भेजा जा रहा है ताकि लोगों का भरोसा बढ़े और उन्हें परेशान न होना पड़े।

    कैसे काम कर रहा है यह सिस्टम

    एसपी भोजराम पटेल ने बताया,नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री और एसडीओपी कटघोरा के अधीन एक-एक मोबाइल वाहन तैनात किया गया है। वाहन में एक पुलिस अधिकारी और सहायक नियुक्त किया गया है जो संबंधित अनुविभागीय अधिकारी के अधीन कार्य करेंगे। संबंधित पुलिस अनुविभागीय अधिकारी थानों में लंबित शिकायतों की सूची की समीक्षा कर मोबाइल वाहन में तैनात अधिकारी को उस गांव में भेजेंगे। जहां शिकायतों की संख्या अधिक है या गंभीर किस्म की शिकायत है। मोबाइल वाहन में तैनात अधिकारी उन गांवों में जाकर मौके पर दोनों पक्षों को बुलाकर शिकायतों की जांच करेंगे एवं पुलिस कार्रवाई योग्य मामलों में मौके पर ही अपराध दर्ज करेंगे ।

    तुहर पुलिस तुहर द्वार कार्यक्रम में आज जिला पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के साथ कटघोरा थाना प्रभारी नवीन देवांगन सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभाजपा पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा समेत भाजपा के कई बड़े नेता पहुंचे धरने पर बैठे वन कर्मी को समर्थन देने
    Next Article छत्तीसगढ़ बिग ब्रेकिंग : PRSU विश्वविद्यालय के एग्जाम निरस्त…कुलसचिव ने जारी की अधिसूचना….यहां पढ़ें पूरी डिटेल
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ग्राहकों को बड़ी राहत LPG बुकिंग अपडेट, फिर से शुरू हुई यह पुरानी सुविधा, …

    April 15, 2026

    सहकार से समृद्धि के संकल्प को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होंगे नवगठित पैक्स सीएम साय…

    April 15, 2026

    बाबा महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नियम बदले, सब हो गया आसान…

    April 15, 2026

    अब यहां का सफर होगा 5 घंटे कम जल्द दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं…

    April 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ग्राहकों को बड़ी राहत LPG बुकिंग अपडेट, फिर से शुरू हुई यह पुरानी सुविधा, …
    • सहकार से समृद्धि के संकल्प को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होंगे नवगठित पैक्स सीएम साय…
    • बाबा महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नियम बदले, सब हो गया आसान…
    • अब यहां का सफर होगा 5 घंटे कम जल्द दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं…
    • प्लांट हादसे में जान गवाने वालों की लिस्ट जारी, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 42 – 42 लाख, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?