Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » गूगल में ऑन कर ले यह सेटिंग ,नहीं देना पड़ेगा टोल टैक्स का पैसा……
    News

    गूगल में ऑन कर ले यह सेटिंग ,नहीं देना पड़ेगा टोल टैक्स का पैसा……

    By Tv 36 HindustanMarch 28, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एक शहर से दूसरे शहर में गाड़ी से ट्रेवल करते वक्त हाईवे और एक्सप्रेस वे से गुजरते समय सरकार को Toll Tax तो भरना ही पड़ता है. कई बार तो लोगों को लंबी दूरी तय करते वक्त ट्रेवल के दौरान एक से ज्यादा टोल प्लाजा पर पैसे चुकाने पड़ते हैं. लेकिन अगर आप टोल टैक्स के इस मोटे खर्च से परेशान आ चुके हैं तो Google के पास आप लोगों के लिए एक बढ़िया फीचर है.गूगल का ये फीचर आप लोगों को Google Maps में मिलेगा, इस फीचर को ऑन करने से गूगल मैप्स आपके लिए ऐसा रास्ता खोज निकालता है जिस रास्ते पर आपको टोल प्लाजा से न गुजरना पड़े. टोल प्लाजा से जब गुजरना ही नहीं पड़ेगा तो इसका सीधा मतलब है कि पैसों की बचत. अब सवाल यह है कि आखिर गूगल मैप्स में छुपा ये सीक्रेट फीचर आखिर दिखता कहां है और इस फीचर को किस तरह से ऑन किया जाए?

    Google Maps Tips: ऐसे ऑन करें ये सीक्रेट फीचर

    आप लोगों को सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में गूगल मैप्स को खोलना होगा. गूगल मैप्स ओपन करने के बाद स्क्रीन पर दिख रहे डायरेक्शन आइकन पर क्लिक करें. जैसे ही आप डायरेक्शन आइकन पर क्लिक करेंगे आपको स्टार्ट लोकेशन और डेस्टिनेशन (उस जगह का नाम डालना होगा जहां आप जाना चाहते हैं) को डालना होगा.स्टार्ट लोकेशन और डेस्टिनेशन डालने के बाद आपको ये चुनना होगा कि आप कैसे ट्रेवल करने वाले हैं, कार या फिर बाइक से. उदाहरण के लिए आपने कार आइकन वाले ऑप्शन को चुना तो गूगल मैप्स आपको दिखाएगा कि आपको डेस्टिनेशन पर पहुंचने में कितना समय लगेगा

    .जिस रूट पर आप ट्रेवल करने वाले हैं उस रूट पर अगर टोल हैं तो आपको प्रीव्यू के ऊपर टोल लिखा नजर आएगा. लेकिन अगर आप टोल से बचना चाहते हैं तो इसके लिए आपको राइट साइड में ऊपर की तरफ दिख रहे थ्री डॉट पर क्लिक करना होगा.Google Maps Tipsगूगल का पैसे बचाने वाला फीचर (गूगल मैप्स ऐप)थ्री डॉट पर क्लिक करने के बाद आपको बहुत सारे ऑप्शन्स नजर आएंगे, आपको इनमें से पहले Options वाले विकल्प पर क्लिक करना है. ऑप्शन्स पर क्लिक करने के बाद आपको पहला ही ऑप्शन दिखेगा, Avoid Tolls. जैसे ही आप गूगल मैप्स में छुपे इस फीचर को ऑन करेंगे, गूगल मैप्स आपको ऐसा रास्ता दिखाएगा जहां आपको टोल प्लाजा नहीं मिलेगा और आपके पैसे बच जाएंगे.ध्यान देंटोल प्लाजा बचाने के लिए डेस्टिनेशन तक पहुंचने की दूरी लंबी हो सकती है.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news Turn on this setting in Google
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपूर्णिया लोकसभा सीट इस समय देश में चर्चा में, लालू ने इबीसी नेता को क्यों दिया टिकट, सभी हैरान……
    Next Article महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त पर बड़ा अपडेट आया सामने,, योजना की राशि के तारिक़ में बड़ा बदलाव, कब आएगा खाते में पैसा देखे…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सावन में इन चीज़ो का दान करने से बचे, नहीं तो फल के जगहे पाप की हो जाएगी प्राप्ति, महादेव जाएंगे रूठ…

    July 30, 2026

    प्रदेश में बस्तर से सरगुजा तक रेल संपर्क मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम…

    July 30, 2026

    सांसद के प्रयासों से जगमगाया प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में मोदी सरकार की योजनाओं से राज्य को मिली बड़ी सौगात…

    July 30, 2026

    “सीता” प्रदर्शनी 1 अगस्त को,ड्राइंग सहित तंबोला प्रतियोगिता का भी आयोजन…

    July 30, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सावन में इन चीज़ो का दान करने से बचे, नहीं तो फल के जगहे पाप की हो जाएगी प्राप्ति, महादेव जाएंगे रूठ…
    • प्रदेश में बस्तर से सरगुजा तक रेल संपर्क मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम…
    • सांसद के प्रयासों से जगमगाया प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में मोदी सरकार की योजनाओं से राज्य को मिली बड़ी सौगात…
    • “सीता” प्रदर्शनी 1 अगस्त को,ड्राइंग सहित तंबोला प्रतियोगिता का भी आयोजन…
    • प्रदेश में भारी बारिश पर CM विष्णुदेव साय का हाई अलर्ट, सभी जिलों को सतर्क रहने और राहत-बचाव तेज करने के निर्देश…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?