कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। बताया जा रहा है कि टीएमसी के ट्विटर अकाउंट को मंगलवार तड़के हैक कर लिया गया। हैकर्स ने टीएमसी का प्रोफाइल पिक्चर और नाम बदल दिया है। प्रोफाइल पर टीएमसी की जगह ‘Yuga Labs’ लिखा हुआ है। अभी तक इसको लेकर टीएमसी नेताओं की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं आई है।
Previous Articleअगर इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाते हैं तो हो सकता है नुकसान…
Next Article 30 साल बाद इस बार होली में बन रहा दुर्लभ योग