सैन फ्रांसिस्को
पूर्व-सीईओ पराग अग्रवाल ने कंपनी के पूर्व मुख्य कानूनी और वित्तीय अधिकारियों के साथ मिलकर कुल $1 मिलियन से अधिक मुआवजा देने की मांग की है और कहा कि ट्विटर उन्हें भुगतान करने के लिए कानूनी रूप से बाध्य है।
कोर्ट में मुकदमे के लिए जमा दस्तावेजों में अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग (SEC) और न्याय विभाग (DOJ) द्वारा पूछताछ से संबंधित कई खर्चों का जिक्र किया गया है, लेकिन इसमें जांच की प्रकृति या क्या वे अभी भी चल रहे हैं, इस पर विवरण शामिल नहीं है।
अदालत के दस्तावेजों के अनुसार, अग्रवाल और तत्कालीन मुख्य वित्तीय अधिकारी नेड सहगल ने पिछले साल SEC को गवाही दी और सरकारी अधिकारियों के साथ लगातार उनकी बातचीत अब भी जारी है।
SEC इस बात की जांच कर रहा है कि क्या एलन मस्क ने ट्विटर के शेयरों को जमा करते हुए प्रतिभूति नियमों का पालन किया?
तीन अधिकारियों को ट्विटर से किया था बाहर
मस्क ने ट्विटर के विवादास्पद $44 अरब के अधिग्रहण के बाद अक्टूबर के अंत में तत्कालीन सीईओ पराग अग्रवाल, मुख्य कानूनी अधिकारी विजया गड्डे और मुख्य वित्तीय अधिकारी नेड सेगल को बाहर का रास्ता दिखा दिया था।
तीन पूर्व अधिकारियों का तर्क है कि ट्विटर उनकी क्षतिपूर्ति के लिए बाध्य है लेकिन अभी कंपनी ने इस मामले में सिर्फ यह जवाब दिया है कि उनके बिल कंपनी को मिल गए हैं।