नई दिल्ली : अनजान लोग कब दोस्त बन जाए ये किसी को पता नहीं होता। कई बार कोई अनजान जब दोस्त बनता है तो जीवन में कई बदलाव आते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ एक शख्श के साथ। दोनों दिहाड़ी मजदूरी करते थे। एक दूसरे से अंजान थे, लेकिन शराब ने दोस्ती करा दी। दो शराबियों के सेक्स की बात हुई और वहां एक ने दूसरे की पत्नी के साथ संभोग करने की बात कर दी। लेकिन ये बात दूसरे को रास नहीं आई और उसने अपने उस दोस्त को मौत के घाट उतार दिया।
बेंगलुरु के इस इलाके की है घटना
यह पूरी घटना दक्षिण बेंगलुरु के जयनगर की है। यहां रहने वाले सुरेश और मणिकांत जो कि दिहाड़ी मजदुर थे। दोनों के बीच शराब पीने के दौरान दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और सुरेश ने मणिकांत को मौत के घाट के उतार दिया। मृतक मणिकांत की बहन के शिकायत के बाद आरोपी सुरेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक सुरेश और मणिकांत एक ही गली में रहते थे। लेकिन एक दूसरे को नहीं जानते थे। 8 मार्च की सुबह, सुरेश मणिकांत के घर आया और उसकी मां से कहा कि वो अपने बेटे को घर ले आए। क्योंकि वो उसके घर के पास सो रहा है।