: उत्तराखंड में केदारनाथ धाम की यात्रा जारी है. पहाड़ की चढ़ाई चढ़ते हुए श्रद्धालु धाम पहुंचते हैं और भगवान का दर्शन करते हैं. केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं के लिए घोड़ा और खच्चर की सवारी की व्यवस्था है. श्रद्धालु इन जानवरों की पीठ पर सवार होकर धाम की यात्रा सहूलियत से पूरी करते हैं. इस बीच, वहां का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो शख्स एक घोड़े को कथित सिगरेट पिलाते हुए दिखते हैं.ट्विटर पर एक यूजर ने उत्तराखंड पुलिस को टैग करते हुए घोड़े को कथित सिगरेट पिलाने का वीडियो टैग किया है.
वहीं, उत्तराखंड पुलिस ने भी ट्वीट का रिप्लाई करते हुए रीट्वीट किया है. उत्तराखंड पुलिस ने लिखा है कि हमारे संज्ञान में वायरल वीडियो आया है. पुलिस वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है. साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसी घटनाओं की सूचना तत्काल नजदीकी ड्यूटी पुलिस या 112 पर कॉल करके दें.सिगरेट पिलाने का वीडियो वाहरल, हरकत में आई पुलिसवायरल वीडियो 27 सेकंड का है.
इस वीडियो में दिख रहा है कि दो लोगों ने एक घोड़े को पकड़ कर रखा है. एक शख्स घोड़े के मुंह और नाक की एक छेद को अपने हाथों से बंद कर रखा है. वहीं, दूसरा शख्स जबरदस्ती नाक की दूसरी छेद में सिगरेठ ठुस रहा है. इसके कुछ समय बाद घोड़ा नाक से सिगरेट का धुआं छोड़ता हुआ दिखता है.