Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » प्रथम ट्रांसजेंडर डॉक्टर बनकर इतिहास रचा दो ट्रांसजेंडरों ने
    राष्ट्रीय

    प्रथम ट्रांसजेंडर डॉक्टर बनकर इतिहास रचा दो ट्रांसजेंडरों ने

    By Tv 36 HindustanDecember 3, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    तेलंगाना। तेलंगाना में दो ट्रांसजेंडरों ने प्रथम ट्रांसजेंडर डॉक्टर बनकर इतिहास रचा है. प्राची राठौड़ और रूथ जॉनपॉल हाल ही में चिकित्सा अधिकारियों के रूप में सरकारी उस्मानिया जनरल अस्पताल से जुड़ी हैं. राठौड़ को उनकी लैंगिक पहचान की वजह से शहर के एक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ने नौकरी से निकाल दिया था. उन्होंने आदिलाबाद के एक चिकित्सा महाविद्यालय से 2015 में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी.

    एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में उन्होंने बताया, ”आपकी सारी उपलब्धियों के बावजूद दाग और भेदभाव कभी नहीं जाता.” राठौड़ स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए दिल्ली गईं थीं लेकिन प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण उन्हें हैदराबाद लौटना पड़ा. उन्होंने यहां एक अस्पताल में काम करते हुए आपात चिकित्सा में डिप्लोमा किया. प्राची राठौड़ ने तीन साल तक शहर के एक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में काम किया.

    लेकिन लैंगिक पहचान की वजह से उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया, क्योंकि अस्पताल ने महसूस किया कि इसकी वजह से मरीजों की संख्या घट सकती है. बाद में एक गैर सरकारी संगठन (NGO) उनकी मदद के लिए आगे आया और उन्हें इस एनजीओ के क्लीनिक में नौकरी मिली. आगे चलकर उन्हें ओजीएच में काम मिला. वैसे तो उन्होंने बचपन में डॉक्टर बनने का सपना देखा था लेकिन जब वह 11वीं-12वीं कक्षा में पहुंचीं तो उनके सामने सबसे बड़ी चिंता इसी बात को लेकर थी कि अन्य विद्यार्थियों के तानों से कैसे पार पाया जाए.

    राठौड़ ने कहा, ”वाकई वह बुरा समय था. डॉक्टर बनने के बारे में सोचने के बजाय बड़ा मुद्दा था कि जिंदगी कैसी जिऊं और इन चीजों से कैसे उभरूं.” एक ट्रांसजेंडर के सामने आने वाली परेशानियों का जिक्र करते हुए राठौड़ ने कहा कि नौकरियों एवं शिक्षा में कुछ आरक्षण देने से इस समुदाय को जीवन में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि जिस तरह अल्पसंख्यकों पर ठोस कार्रवाई को लेकर विचार किया जाता है , उसी तरह ‘लैंगिक अल्पसंख्यकों’ पर उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए गौर किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, ”जब आपने हमें लैंगिक पहचान की वजह से तीसरी श्रेणी में डाला है तो मैं सरकार और हमारे साथ भेदभाव करने वालों से पूछना चाहती हूं कि पहली और दूसरी श्रेणी क्या है.”

    Views: 0
    Hindi khabar Hindi news hindinews Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleआज का राशिफल, 3 दिसंबर, 2022
    Next Article केंद्र ने आईएफएस अधिकारी अमित जैन का इस्तीफा किया स्वीकार
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस खाद्य तेल की बिक्री पर एक साल की छूट, छोटे व्यापारियों और उपभोक्ताओं को बड़ी राहत…

    November 4, 2026

    महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, 67.40 लाख महिलाओं के खाते में पहुंचे 632 करोड़ रुपये…

    November 4, 2026

    हुडी पहनकर विजय शर्मा का खड़गे को अनोखा जवाब, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर…

    November 4, 2026

    राहुल गांधी की PM मोदी को खुली बहस की चुनौती, निर्मला सीतारमण ने याद दिलाया संसद का मंच…

    November 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस खाद्य तेल की बिक्री पर एक साल की छूट, छोटे व्यापारियों और उपभोक्ताओं को बड़ी राहत…
    • महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, 67.40 लाख महिलाओं के खाते में पहुंचे 632 करोड़ रुपये…
    • हुडी पहनकर विजय शर्मा का खड़गे को अनोखा जवाब, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर…
    • राहुल गांधी की PM मोदी को खुली बहस की चुनौती, निर्मला सीतारमण ने याद दिलाया संसद का मंच…
    • दुनिया देखने की जगी उम्मीद ‘हनुमान अंश’ के सिंगर की आंखों का इलाज शुरू, भावुक पोस्ट में मांगी दुआ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?