Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » यूक्रेन रूस युद्ध : टॉपलेस होकर युद्ध रोकने की मांग, पुतिन के लिए सीने पर लिखा यह संदेश
    राष्ट्रीय

    यूक्रेन रूस युद्ध : टॉपलेस होकर युद्ध रोकने की मांग, पुतिन के लिए सीने पर लिखा यह संदेश

    By Tv 36 HindustanMarch 4, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: फीमेन नाम की फेमिनिस्ट समूह से जुड़ी इन महिलाओं ने स्पेन के मैड्रिड में तीन मार्च 2022 को रूसी दूतावास के बाहर प्रदर्शन किया. महिलाओं ने अपनी खुली छाती पर ‘पुतिन का युद्ध बंद करो’, ‘यूक्रेन के लिए शांति’ जैसे वाक्य लिख रखे थे. शरीर पर बॉडी पेंटिंग के साथ-साथ प्रदर्शनकारियों ने हाथों में फूलों के गुलदस्ते भी ले रखे थे. उनके बालों में भी फूल लगे थे.

    फेमिनिस्ट समूह फीमेन की स्थापना 2008 में यूक्रेन में ही हुई थी. हालांकि, अब यह समूह फ्रांस से काम कर रहा है. रूस की ओर से यूक्रेन को धमकाए जाने की वजह से फीमेन पहले से ही रूस और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कड़ी आलोचना करता रहा है. फीमेन का स्लोगन है- ‘मेरा शरीर, मेरा हथियार है.’ फीमेन सेक्स्ट्रीमिज्म, एथिज्म और फेमिनिज्म की बात करता है. फीमेन का कहना है कि हमारी भगवान औरत है. हमारा मिशन प्रदर्शन है और हमारा हथियार खुली छाती है.

    ये समूह दावा करता है कि उनका लक्ष्य महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना है. समूह आक्रामक कैंपेन और डिजिटल मीडिया के जरिए अधिक से अधिक लोगों तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश करता है.
    बता दें कि 24 फरवरी से ही यूक्रेन के ऊपर रूस लगातार हमले कर रहा है. हमले में दोनों तरफ के सैनिक मारे जा रहे हैं, साथ ही यूक्रेन के आम नागरिकों की भी मौतें हो रही हैं. इन हमलों की वजह से दुनियाभर में रूस की आलोचना हो रही है. युद्ध के जवाब में अमेरिका और यूरोप के कई देशों ने रूस पर कई प्रकार के प्रतिबंध भी लगाए हैं.

    मैड्रिड में हुए प्रदर्शन के दौरान एक महिला ने अपनी छाती पर लिखा था- ‘यूक्रेन के लिए शांति’ और उनकी बांह आसमान की ओर उठी हुई थी. तस्वीरों में दिख रहा है कि प्रदर्शनकारी महिलाओं को पुलिस वहां से हटा रही है. फीमेन का कहना है कि ऐसे प्रदर्शनों के लिए महिलाओं को खास तौर से ट्रेनिंग दी जाती है और उनकी मानसिक चुनौतियों का ख्याल रखा जाता है.
    हाल के समय में विभिन्न देशों में रूस के दूतावास के बाहर लोग युद्ध के खिलाफ विरोध दर्ज कराने पहुंच रहे हैं. ऐसे ही एक प्रदर्शन के दौरान मैड्रिड स्थिति रूसी दूतावास के बाहर ऑस्कर विजेता एक्टर जेवियर बर्डेम को भी यूक्रेन के समर्थन में देखा गया.

    हाल ही में यह भी खबर आई थी कि ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले कई रूसी नागरिकों ने रूसी दूतावास के बाहर प्रदर्शन किया और विरोध में अपने पासपोर्ट भी जला दिए.
    रूस की ओर से यूक्रेन पर दबाव डालने के खिलाफ फीमेन ने 2012 में एक बयान जारी किया था. तब फीमेन ने कहा था कि उनका लक्ष्य है कि यूक्रेन की युवतियों में लीडरशिप, इंटेलेक्चुअल स्किल विकसित किया जा सके जिससे यूक्रेन की बेहतर छवि तैयार हो.
    समूह ने यह भी कहा था कि उनका इरादा यूक्रेन की महिलाओं को झकझोरना है और उन्हें सामाजिक तौर से सक्रिय बनाना है. फीमेन ने 2012 में कहा था कि वह 2017 तक ‘महिलाओं की क्रांति’ की उम्मीद कर रहे हैं. फीमेन समूह यूरोपीयन यूनियन की आलोचना भी करता रहा है. 2012 में इस समूह ने कहा था कि यूरोपीयन यूनियन में शामिल देश रूस के साथ राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंध तोड़ दें.
    2013 में जर्मनी के हैनोवर में ट्रेड फेयर चल रहा था जिसमें तत्कालीन जर्मन चांसलर एंजिला मर्कल के साथ व्लादिमीर पुतिन भी हिस्सा ले रहे थे. पुतिन के वहां पहुंचने के दौरान ही फीमेन समूह से जुड़ी कई महिलाएं टॉपलेस हो गई थीं और पुतिन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया था.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबिग ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में फिर बनेगी क्राइम ब्रांच, सीएम के निर्देश पर रायपुर, दुर्ग व बिलासपुर में होगा गठन
    Next Article घर में कितनी शराब और बियर रख सकते हैं 25 वर्ष से अधिक उम्र के लोग ? जानें हाईकोर्ट का क्‍या है आदेश
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    26 मई को केंद्र सरकार के 12 साल होंगे पूरे, घर घर उपलब्धि पहुंचाने चलेगा ये विशेष अभियान…

    May 25, 2026

    सीएम डॉ. मोहन ने मां वाग्देवी की पूजा के बाद दी बड़ी सौगात, अब धार में बनेंगे मां सरस्वती लोक और राजा भोज शोध संस्थान

    May 25, 2026

    पेट्रोल-डीजल की महंगाई के बीच क्या है ये वित्त मंत्री का ‘3F Formula’ जिसने बदल दी ग्लोबल मार्केट की टेंशन…

    May 25, 2026

    इबोला वायरस को लेकर वैश्विक अलर्ट, इस देश में बढ़ते मामलों पर WHO चिंतित…

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सीएम साय का किसानों के हित में बड़ा निर्णय, खेती-किसानी के लिए मिलेगा पर्याप्त डीजल, प्रतिबन्ध के बाद भी इसमें मिलेगा डीजल…
    • 26 मई को केंद्र सरकार के 12 साल होंगे पूरे, घर घर उपलब्धि पहुंचाने चलेगा ये विशेष अभियान…
    • सीएम डॉ. मोहन ने मां वाग्देवी की पूजा के बाद दी बड़ी सौगात, अब धार में बनेंगे मां सरस्वती लोक और राजा भोज शोध संस्थान
    • सीएम डॉ. मोहन ने मां वाग्देवी की पूजा के बाद दी बड़ी सौगात, अब धार में बनेंगे मां सरस्वती लोक और राजा भोज शोध संस्थान
    • लखन लाल ने किया बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक के नाली निर्माण का शिलान्यास
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?