
झारखण्ड : प्रदेश के बोकारो पुलिस लाइन में एक सिपाही की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस लाइन में अफरा तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, सिपाही सुनील द्वीवेदी के सीने में गोली लगी है। गोली सीने से छेद होते हुए बाहर निकल गई। सूचना के बाद सारे पुलिस कर्मी घटनास्थल पर वहां पहुंचे और मामले की जांच में जुटे हुए है।
फिलहाल यह आत्महत्या है या गलती से गोली चली है इसकी जानकारी अभी पता नहीं चल पाया है। इसकी जांच की जा रही हैं।घटनास्थल पर प्रारंभिक जांच के बाद एसपी चंदन झा ने दो डीएसपी को जांच का जिम्मा सौंपा है। घटना के बाद पुलिस लाइन में अफरा-तफरी मच गई। साथी जवान व मेजर उसे लेकर बीजी हॉस्पीटल पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने के बाद एसपी चंदन कुमार झा, पुलिस मेंस एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुभाष शुक्ला घटनास्थल के बाद बीजीएच पहुंचे और मामले की जानकारी हासिल की। मृत जवान के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गयी है।