Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » पीएम-आशा योजनांतर्गत अरहर, उड़द, एवं मूंग फसल के किसानों का पंजीयन प्रारंभ, मैदानी अमला किसानों के पंजीयन के लिए सक्रिय
    कोरबा

    पीएम-आशा योजनांतर्गत अरहर, उड़द, एवं मूंग फसल के किसानों का पंजीयन प्रारंभ, मैदानी अमला किसानों के पंजीयन के लिए सक्रिय

    By Tv 36 HindustanSeptember 23, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा /खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान योजना (पीएम-आशा योजना) के तहत् शासन ने दलहन उपार्जन हेतु समर्थन मूल्य निर्धारित किया है। जिसके लिए किसानों से समर्थन मूल्य पर अरहर, उड़द एवं मूंग की खरीदी को लेकर तैयारी प्रारंभ हो गई हैं । पीएम आशा योजनांतर्गत जिले में मूंग उड़द की खरीदी अगले महीने 17 अक्टूबर से 16 दिसंबर तक की जाएगी। अरहर की खरीदी आगामी वर्ष से 13 मार्च से 12 मई 2023 के मध्य की जाएगी। एकीकृत पोर्टल पर इन फसलों को लगाने वाले सभी किसानों का पंजीयन शीघ्र करने हेुत शासन द्वारा निर्देश जारी हुए है।

    उपसंचालक कृषि अनिल शुक्ला ने बताया कि अरहर,उड़द एवं मूंग फसलों की बुवाई करने वाले कृषकों का पंजीयन प्रारंभ हो गया है। इन फसलों की बुवाई करने वाले कृषक अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों या ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी के माध्यम से आवेदन का सत्यापन करवाकर सेवा सहकारी समितियों में आवेदन पत्र के साथ ऋण पुस्तिका बी-1, बी-2 आधारकार्ड एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति जमा कर सकते है। किसान पोर्टल पर निर्धारित प्रपत्र में आवेदन करके पंजीयन करवा सकते है। पंजीयन की अंतिम तिथी 31 अक्टूबर 2022 तय की गई है। इस योजना अंतर्गत निर्धारित समय-सीमा में पंजीकृत किसानों से अरहर, उड़द एवं मूंग फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित (मार्कफेड) द्वारा उर्पाजन किया जावेगा। जिले में इन फसलों के उर्पाजन हेतु शासन द्वारा कोरबा में उर्पाजन केन्द्र चिन्हाकिंत किया गया है।

    इसी प्रकार शासन द्वारा प्रदेश में कोदो के लिए भी समर्थन मूल्य 3000 रू प्रति क्विं. एवं रागी हेतु 3300 रू प्रति क्वि.तय किया है। वर्ष 21-22 में सिरमिना, पिपरिया,जल्केतनेरा, पालीबुढ़ापारा एवं जटगा, अमलीकुंडा वनोपज समितियों में कुल 111.30 क्विंटल कोदो का समर्थन मुल्य में क्रय किया गया था।

    जिले के दोनो वनमंडलो में कोदो-रागी करी खरीदी हेतु 82 वनोपज समितियों का चयन किया गया है।किसान कोदो एवं रागी को अपने निकटतम वनोपज समिति में विक्रय कर सकते है। इसके अलावा जिन क्षेत्रो में कोदो-रागी का उत्पादन अधिक है वहां वजोपज समिति नही होने पर नवीन समिति प्रारंभ करने हेतु योजना तैयार किया जा रहा है। उसी प्रकार वर्ष 2021-22 में मक्का के लिये 1870 प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य तय किया गया था। कोदो एवं रागी, मक्का उपार्जन के लिए भी समस्त किसानों को ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के माध्यम से समिति में एकीकृत पोर्टल में पंजीयन कराना होगा। ऐसे सभी किसान जिन्होंने दलहन एवं कोदो रागी के लिये एकीकृत पोर्टल में अपना पंजीयन कराया है वे राजीव गांधी योजनांतर्गत आदान सामग्री हेतु प्रदाय राशि के लिए भी पंजीकृत होगें। फसल उत्पादन को प्रोेत्साहित करने हेतु शासन द्वारा कृषकों के हित में राजीव गांधी किसान न्याय योजना का संचालन किया जा रहा है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत धान के साथ अन्य फसल (दलहन, तिलहन, सुगंधित धान, उद्यानिकी फसल) लगाने पर प्रति एकड़ 9 हजार एवं फसल परिवर्तन कर धान के बदले अन्य फसल लगाने पर प्रति एकड़ 10 हजार रूपये मिलेगें।

    उपसंचालक कृषि ए के शुक्ला ने बताया कि इस वर्ष प्रदेश में धान के बदले अन्य फसलों को बढ़ावा देने के संबंध में सरकार द्वारा विशेष कार्यक्रम चलाते हुए खरीफ 2022 में जिले को फसलवार कुल 21228 हेक्ट. का रकबे का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसमें जिले को कृषि फसलों हेतु कुल 11430 हेक्ट. एवं उद्यानिकी फसलों हेतु 9798 हेक्ट. का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। धान के बदले प्रमुख रूप से सुगंधित धान,फोर्टिफाईड धान, मक्का,मिलेट्स,दलहन, तिलहन, साग,सब्जी एवं अन्य नगदी फसल लेने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।

    कलेक्टर झा के निर्देशानुसार दिए गए तकनीकी प्रशिक्षण के उपरांत जिले में प्रशासनिक अमला फसल परिवर्तन की जागरूकता एवं गिरदावरी कार्य हेतु मैदान में सक्रिय है। एकीकृत पोर्टल में जिन किसानों के फसल एवं रकबे का पंजीयन किया जा रहा है उनका राजस्व अमलों के द्वारा गिरदावरी कर भुईंया पोर्टल (राजस्व पोर्टल) में चढ़ाया जाना आवश्यक है तभी किसानों को राजीव गांधी योजना का लाभ मिल पाएगा। उप संचालक कृषि अनिल शुक्ला के द्वारा दलहन, कोदो-रागी का विक्रय करने एवं राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ लेने हेतु सभी किसानों को एकीकृत पोर्टल में अधिक से अधिक पंजीयन कराने हेतु कृषकों से अपील की गई है। जिले के सभी किसानों को योजनांतर्गत लाभ दिए जाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

    Views: 0
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleविधायक केरकेट्टा और कलेक्टर झा पहुंचे राजस्व शिविर में, नागरिकों की समस्याओं-सुझावों की ली जानकारी‌,नागरिकों की मांग समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मौके पर ही अधिकारियों को दिये निर्देश
    Next Article हाथियों का उत्पात जारी: हाथी के हमले में एक महिला की मौत, घरों और फसलों को भी पहुंचाया नुकसान
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सुरक्षित आहार हमर अधिकार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

    November 17, 2026

    छठ महापर्व आस्था, प्रकृति और लोकसंस्कृति का अनुपम उत्सव

    November 17, 2026

    शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण के दो अलग अलग प्रकरणों के आरोपियों पर पुलिस का सिकंज,गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

    November 17, 2026

    तुला राशि को कारोबार में लाभ के योग तो कुंभ को मिल सकता है नया अवसर, जानें आपना आज का राशिफल…

    November 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सुरक्षित आहार हमर अधिकार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
    • छठ महापर्व आस्था, प्रकृति और लोकसंस्कृति का अनुपम उत्सव
    • शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण के दो अलग अलग प्रकरणों के आरोपियों पर पुलिस का सिकंज,गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
    • मुख्यमंत्री साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर किया तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का शुभारंभ…
    • तुला राशि को कारोबार में लाभ के योग तो कुंभ को मिल सकता है नया अवसर, जानें आपना आज का राशिफल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?