Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्कूलों में 20 से 30 अगस्त तक ‘हमर तिरंगा’ कार्यक्रम का होगा आयोजन,प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा ने दिया निर्देश
    RAIPUR

    अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्कूलों में 20 से 30 अगस्त तक ‘हमर तिरंगा’ कार्यक्रम का होगा आयोजन,प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा ने दिया निर्देश

    By Tv 36 HindustanAugust 19, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर: देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत राज्य के सभी शासकीय, निजी एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों में ’हमर तिरंगा’ कार्यक्रम 20 से 30 अगस्त 2022 तक आयोजित किया जाएगा। प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, प्राचार्य डाइट और जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा को हमर तिरंगा कार्यक्रम का सघन निरीक्षण और व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं।

    कार्यक्रम का उद्देश्य ‘हमर तिरंगा’ कार्यक्रम के नाम से विद्यार्थियों एवं समुदाय के मध्य देशभक्ति का जज्बा विकसित करना और अपने संविधान के प्रति आस्था जताना। स्कूल एवं समुदाय को आपस में जोड़कर या ‘हमर तिरंगा’ कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए उसमें अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करना। आधुनिक परिस्थतियों में स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ निरक्षरता एवं अज्ञानता से मुक्त होकर विकास की दिशा में मिलकर एकजुट होकर आगे बढ़ने हेतु संकल्प लेना है।

    हमर तिरंगा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए राज्य में पूर्व से राज्य अधिकारियों को आबंटित जिलों में शासकीय, निजी एवं अनुदान प्राप्त शालाओं का निरीक्षण इस अवधि में किए जाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग से जुड़े सभी राज्य स्तरीय कार्यालयों से कहा गया है। जिले में जिला शिक्षा अधिकारी प्राचार्य डाइट और जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा कार्यालय के अधिकारियों द्वारा विभिन्न विकासखण्डों का आबंटन कर शासकीय, निजी एवं अनुदान प्राप्त शालाओं का निरीक्षण करने के लिए आदेशित करें और अधिकतम शालाओं में निरीक्षण सुनिश्चित करें। संबंधित अधिकारियों से कहा गया है कि निरीक्षण के दौरान निरीक्षण की प्रविष्टि निर्धारित लिंक में की जाए।

    गांधी फिल्म को 20 से 30 अगस्त तक प्रतिदिन रोस्टर बनाकर कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को दिखाया जाना है। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को थिएटर की सूची और उनकी क्षमता भेज दी गई है। प्रतिदिन कितने केंद्रों में कितने बच्चों ने इस फिल्म को देखा, उसकी जानकारी भी लिंक में भरकर केंद्र से ही मंगवाएं। प्रतिदिन जिलेवार जानकारी साझा करें। स्मार्ट कक्षाओं और प्रोजेक्ट आदि के माध्यम से यह फिल्म दिखा रहे हों तो उसका विवरण भी प्रविष्ट किया जाए। प्रतिदिन की प्रविष्टि उसी दिन कर लें, अगले दिन प्रविष्टि का अवसर नहीं मिल सकेगा।

    संबंधित अधिकारियों को निर्देर्शित किया गया है कि कुछ जिले केवल स्मार्ट कक्षाओं में फिल्म दिखाए जाने की तैयारी कर रहे हैं। सभी थिएटर लिंक एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। इसलिए सभी थिएटर में क्षमता अनुसार विद्यार्थियों को फिल्म को दिखाने हेतु रोस्टर बनाकर भेजा जाना सुनिश्चित करें। प्रत्येक थिएटर के लिए एक टीम का गठन कर उनसे सम्पर्क कर लिंक की प्राप्ति संस्कृति विभाग से प्राप्त कर नियमित 10 दिन तक फिल्म प्रसारण की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

    ‘हमर तिरंगा’ कार्यक्रम के अंतर्गत 20 से 30 अगस्त के मध्य अंगना म शिक्षा के मेले को भी माताओं एवं बच्चों को जोड़कर उनकी सक्रिय भूमिका भी सुनिश्चित कर भागीदारी बढ़ाई जाए। सुरक्षा संबंधी नियमों एवं पालकों से फिल्म दिखाने लेकर जाने की लिखित सहमति अवश्य लेकर रखें। निजी एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों को भी इस फिल्म को दिखाने की सुविधा प्रदान की जाए।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसब इंस्पेक्टर पद के लिए निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार ऐसे करे आवेदन, जाने क्या है अंतिम तिथि….
    Next Article विशेष अभियान:गुम इंसान बरामदगी व्हीकल एक्ट अंतर्गत की गई कार्यवाही 47 गुम हुए बरामद 65 नाबालिकों 88 प्रेशर हॉर्न युक्त वाहन चालकों के विरुद्ध हुई कार्यवाही
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    जबरन धर्मांतरण को लेकर प्रदेश में कितना सख्त होने वाला है कानून नए बिल को कैबिनेट से मिली मंजूरी…

    March 11, 2026

    अब गधे भी आपको बना सकते हैं करोड़पति, सरकार दे रही इतने लाख की मदद, जानें इस बिजनेस का पूरा ब्लूप्रिंट…

    March 11, 2026

    इतने साल से बेड पर पड़े हरीश राणा को सुप्रीम कोर्ट ने दे दी इच्छामृत्यु की इजाजत, फैसला पढ़ते हुए रो पड़े जज…

    March 11, 2026

    आज विधानसभा में उठेंगे बड़े मुद्दे, आयुष्मान कार्ड से लेकर रासायनिक कचरे तक चर्चा…

    March 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जबरन धर्मांतरण को लेकर प्रदेश में कितना सख्त होने वाला है कानून नए बिल को कैबिनेट से मिली मंजूरी…
    • अब गधे भी आपको बना सकते हैं करोड़पति, सरकार दे रही इतने लाख की मदद, जानें इस बिजनेस का पूरा ब्लूप्रिंट…
    • इतने साल से बेड पर पड़े हरीश राणा को सुप्रीम कोर्ट ने दे दी इच्छामृत्यु की इजाजत, फैसला पढ़ते हुए रो पड़े जज…
    • आज विधानसभा में उठेंगे बड़े मुद्दे, आयुष्मान कार्ड से लेकर रासायनिक कचरे तक चर्चा…
    • रोज करें ये 7 काम, शरीर रहेगा हमेशा जवान जैसा फिट और बीमारियां रहेंगी दूर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?