पंजाब। पुलिस की तैयारी करने वाले युुवाओं के लिए सुनहरा मौका । पंजाब में सब इंस्पेक्टर पद के लिए 560 पदों पर होनी है। जिसके अप्लाई करने के लिए अप्लीकेशन लिंक को फिर से एक्टिव कर दिया गया हैै। जिसकी शुरूआत 09 अगस्त से हो चुकी है और अंतिम तारीख 30 अगस्त 2022 तक है।
योग्यता:
किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया हो। इंटेलिजेंस कैडर के लिए ग्रेजुएशन के साथ आई टी में ओ लेवल सर्टिफिकेट या समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है।
आयु सीमा:
18 से 28 साल।
आवेदन शुल्क:
जनरल कैटेगरी रू 1500 रुपए
एक्स सर्विसमैन रू 750 रुपए
ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और पंजाब के बैकवर्ड क्लास के कैंडिडेट्स रू 35 रुपए
सिलेक्शन प्रोसेस:
कैंडिडेट्स का चयन कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम यानी सीबीटी परीक्षा, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (पीएमटी) और फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (पीएसटी) के माध्यम से होगा।