Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » IMD का रेड अलर्ट इन राज्यों में तेज बारिश, आंधी और बिजली का डबल अटैक…
    समाचार

    IMD का रेड अलर्ट इन राज्यों में तेज बारिश, आंधी और बिजली का डबल अटैक…

    By Tv36 HindustanJune 28, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– बारिश का इंतजार कर रहे उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और गुजरात सहित 16 राज्यों में तेज बारिश, आंधी और गरज-चमक की संभावना जताई है।

    अगले 10 घंटे रहें सतर्क, मौसम बिगड़ेगा।
    बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार आने वाले अगले 10 घंटे के दौरान इन राज्यों के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।
    मौसम विभाग ने मानसून को लेकर दी अपडेट
    रिपोर्ट के अनुसार मौसम विभाग ने मानसून को लेकर अपडेट देते हुए कहा कि अगले 3-4 दिनों में मानसून उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़,उत्तराखंड और गुजरात में आगे बढ़ेगा, जिससे इन क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। आपको बता दे कि दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की भी आशंका जताई जा रही है।दिन का अधिकतम तापमान 36-39°C के आसपास रहने की संभावना है। बादल छाए रहेंगे और गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।
    जानिए उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल
    आपको बताते चले कि मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। पश्चिमी यूपी, जैसे सहारनपुर, मेरठ और मुजफ्फरनगर में अच्छी बारिश हो सकती है। वहीं दूसरी तरफ पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में अभी भी गर्मी और लू का असर बना रह सकता है। हालांकि, प्रदेश में धीरे-धीरे मॉनसून सक्रिय हो रहा है।

    पंजाब में लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत
    पंजाब के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इतना ही नही मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि 27 जून से शुरू हुई बारिश का दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

    कश्मीर घाटी में मध्यम बारिश होने की संभावना
    मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों, खासकर कश्मीर घाटी में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ जगहों पर तेज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। ऐसे इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
    मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की दी सलाह
    मौसम विभाग के अनुसार, शिमला, कांगड़ा, चंबा, मंडी, कुल्लू और किन्नौर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रियों से मौसम विभाग ने अपील की है, कि सभी स्थानीय लोग और यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश के कई पहाड़ी इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

    Post Views: 605

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleहिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी…
    Next Article सोने की खदान का निजीकरण कितना सही खत्म हो जाएगी गोल्ड की किल्लत आखिर क्या है स्वर्णगिरी प्रोजेक्ट…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    Twitter की फिर हुई वापसी Elon Musk के X को टक्कर देने आया नया प्लेटफॉर्म, जानें क्या है ये…

    August 27, 2026

    PM पद के लिए मोदी अब भी जनता की पहली पसंद, राहुल दूसरे नंबर पर; तीसरा नाम ये है चौंकाने वाला…

    August 27, 2026

    38 वनडे और 56 टी20 खेलने वाले UAE क्रिकेटर पर लगा 15 महीने का बैन, डोप टेस्ट में फेल होने के बाद ICC का बड़ा एक्शन…

    August 27, 2026

    बहनों का सम्मान, सशक्तिकरण और खुशहाली से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ सीएम साय…

    August 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • Twitter की फिर हुई वापसी Elon Musk के X को टक्कर देने आया नया प्लेटफॉर्म, जानें क्या है ये…
    • PM पद के लिए मोदी अब भी जनता की पहली पसंद, राहुल दूसरे नंबर पर; तीसरा नाम ये है चौंकाने वाला…
    • 38 वनडे और 56 टी20 खेलने वाले UAE क्रिकेटर पर लगा 15 महीने का बैन, डोप टेस्ट में फेल होने के बाद ICC का बड़ा एक्शन…
    • बहनों का सम्मान, सशक्तिकरण और खुशहाली से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ सीएम साय…
    • मुख्यमंत्री साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?