Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अयोध्या राम मंदिर में होंगे ये बड़े बदलाव, SIT जांच में 40 लोगों पर गिरी गाज, पुलिस और सुरक्षाकर्मी भी घेरे में…
    समाचार

    अयोध्या राम मंदिर में होंगे ये बड़े बदलाव, SIT जांच में 40 लोगों पर गिरी गाज, पुलिस और सुरक्षाकर्मी भी घेरे में…

    By Tv36 HindustanJune 28, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश :– श्री राम मंदिर अयोध्या में करोड़ों रुपये के चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने बड़ा खुलासा किया है। SIT की प्रारंभिक जांच में चढ़ावा चोरी मामले में 40 लोगों के सीधे तौर पर हस्तक्षेप होने की बात सामने आई है। जांच में लगभग 40 लोगों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। बताया जा रहा है कि इन लोगों की लापरवाही भी इस मामले में चढ़ावा चोरी को बढ़ावा देती है।

    इस सूची में कंट्रोल रूम प्रभारी से लेकर वहां तैनात कर्मी, काउंटिंग रूम के बाहर पहरा देने वाले निजी सुरक्षाकर्मी, पुलिस और पीएसी के जवान भी शामिल हैं। इस खुलासे के बाद अब सभी 40 लोगों की भूमिका की अलग-अलग तरह से जांच शुरू कर दी गई है।
    SIT जांच से जुड़े आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, दोषियों का वर्गीकरण किया जा रहा है। इस मामले में जिन कर्मचारियों की संलिप्तता पाई जाएगी, उनके खिलाफ तत्काल प्रभाव से FIR दर्ज कराई जाएगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिन सुरक्षा अधिकारियों और जवानों की ड्यूटी के दौरान लापरवाही सामने आएगी, उनके खिलाफ कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।
    सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी लापरवाही
    SIT की रिपोर्ट के अनुसार, राम मंदिर जैसे हाई-सिक्योरिटी जोन में चोरी की घटना होना सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से बड़े सवाल पैदा करती है। काउंटिंग रूम और उसके आस-पास तैनात सुरक्षा कर्मियों की जिम्मेदारी पहले से तय होने के बाद भी इतने बड़े स्तर की चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी लापरवाही बयां करती है। सुरक्षा में घोर लापरवाही को देखते ही चोरों ने फायदा उठाकर चोरी की वारदात को लगातार अंजाम दिया।

    ट्रस्ट पदाधिकारियों की भूमिका की जांच
    जांच एजेंसियों ने यह भी साफ किया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के किसी भी पदाधिकारियों को अभी तक कोई क्लीन चिट नहीं मिली है। सुरक्षा एजेंसी ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी अनिल मिश्रा और निर्माण समिति से जुड़े सहायक गोपाल राव की भूमिका की जांच कर रही है। एसआईटी इस मामले में गहनता से जांच कर रही है कि क्या यह लापरवाही इन सभी पदाधिकारियों के नाक के नीचे से की जा रही थी या नहीं। फिलहाल, यह माना जा रहा है कि एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट में कई और तथ्य सामने आ सकते हैं।
    SIT ने सुरक्षा में बदलाव की सिफारिश की
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी ने मंदिर के सुरक्षा ढांचे में बदलाव करने की सिफारिश की है। रिपोर्ट में सुरक्षा से जुड़े मौजूदा अधिकारियों और कर्मचारियों को तुरंत बदलने की सिफारिश की गई है। साथ ही सरवेलांस सिस्टम को हाई-टेक करने और एक नई सख्त मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) लागू करने की बात कही गई है। इस बदलाव का उद्देश्य भविष्य में ऐसी किसी भी घटना की रोकने और इसकी पूरी व्यवस्था को पारदर्शी व जवाबदेह बनाना है।

    Post Views: 485

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसोने की खदान का निजीकरण कितना सही खत्म हो जाएगी गोल्ड की किल्लत आखिर क्या है स्वर्णगिरी प्रोजेक्ट…
    Next Article लिवर को रखना है फिट तो आज से डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड सब्जियां…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    Twitter की फिर हुई वापसी Elon Musk के X को टक्कर देने आया नया प्लेटफॉर्म, जानें क्या है ये…

    August 27, 2026

    PM पद के लिए मोदी अब भी जनता की पहली पसंद, राहुल दूसरे नंबर पर; तीसरा नाम ये है चौंकाने वाला…

    August 27, 2026

    38 वनडे और 56 टी20 खेलने वाले UAE क्रिकेटर पर लगा 15 महीने का बैन, डोप टेस्ट में फेल होने के बाद ICC का बड़ा एक्शन…

    August 27, 2026

    बहनों का सम्मान, सशक्तिकरण और खुशहाली से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ सीएम साय…

    August 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • Twitter की फिर हुई वापसी Elon Musk के X को टक्कर देने आया नया प्लेटफॉर्म, जानें क्या है ये…
    • PM पद के लिए मोदी अब भी जनता की पहली पसंद, राहुल दूसरे नंबर पर; तीसरा नाम ये है चौंकाने वाला…
    • 38 वनडे और 56 टी20 खेलने वाले UAE क्रिकेटर पर लगा 15 महीने का बैन, डोप टेस्ट में फेल होने के बाद ICC का बड़ा एक्शन…
    • बहनों का सम्मान, सशक्तिकरण और खुशहाली से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ सीएम साय…
    • मुख्यमंत्री साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?