
रायपुर। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 21 मई को सभी जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ये कार्यक्रम राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित किया जा रहा है।Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana: इस दिन किसानों के खाते में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत राशि डाली जाएगी।
कार्यक्रम को लेकर सभी जिलों के लिए मुख्य अतिथि अधिकृत किए गए हैं। इसमें मंत्री, विधायक, निगम, मंडल और आयोग के अध्यक्ष मुख्य अतिथि होंगे। इसके साथ ही जिले के सभी विधायक और जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल होंगे।