रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर छत्तीसगढ़ के प्रथम चरण के सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील है. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल में लिखा, छत्तीसगढ़ के प्रथम चरण के सभी मतदाताओं से अपील करता हूँ कि प्रदेश से भ्रष्टाचार और घोटालों के शासन को समाप्त कर जनजातीय समाज, किसानों, गरीबों और युवाओं के कल्याण के प्रति समर्पित सरकार चुनने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें।
आपका एक बहुमूल्य वोट छत्तीसगढ़ के सुनहरे भविष्य का निर्माण करेगा।बता दें कि छत्तीसगढ़ की 20 में से 10 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है. बाकी की 10 सीटों पर 8 बजे मतदान शुरू होगा. जिसमें ये सभी सीट पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर , चित्रकोट, मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा विधानसभा शामिल है।
