महाराष्ट्र। केंद्रीय गृह मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी मिली है जिसके बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में पूरा प्रशासन आरोपी की खोजबीन में जुट गया है। धमकी देने वाले शख्स ने ऑफिस में फोन कर उनसे 10 करोड़ रूपए की फिरौती मांगी। जयेश पुजारी नामक व्यक्ति ने नितिन गडकरी के ऑफिस में फोन कर धमकी दी और कहा कि पिछली बार जो नहीं हुआ वो अब हो जाएगा। तब 100 करोड़ मांगे थे वो नहीं दिए, अब 10 करोड़ तो दे दो।
इस मामले में नागपुर DCP राहुल मदाने ने कहा, जांच में पता चला कि जिस नंबर से फोन आया था वो नंबर एक लड़की का है जो इवेंट मैनेजमेंट का काम करती है। उसका एक दोस्त जेल में है इसलिए हम जांच कर रहे हैं कि कॉल जयेश पूजारा ने किया है या उसके दोस्त ने किया था। जांच जारी है। बता दें, दो महीने पहले भी नितिन गडकरी को इसी तरह की धमकी दी गई थी।
नागपुर पुलिस ने इसके बाद नितिन गडकरी के कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके साथ ही पुलिस ने उनके घर पर भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। जयेश पुजारी कर्नाटक के बेलगावी की जेल में अपनी सजा काट रहा हैं।