Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » केंद्रीय गृहमंत्री शाह आज से दो दिन के रायपुर प्रवास पर,प्रदेश सरकार के खिलाफ पेश करेंगे आरोप पत्र, BJP की दूसरी लिस्ट को लेकर अटकले तेज…
    समाचार

    केंद्रीय गृहमंत्री शाह आज से दो दिन के रायपुर प्रवास पर,प्रदेश सरकार के खिलाफ पेश करेंगे आरोप पत्र, BJP की दूसरी लिस्ट को लेकर अटकले तेज…

    By Tv 36 HindustanSeptember 1, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर

    छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर राजधानी रायपुर आ रहे है। पिछले 70 दिनों में शाह का ये चौथा दौरा हैं। रायपुर पहुंच रहे अमित शाह सूबे की कांग्रेस सरकार के खिलाफ आरोप पत्र पेश करने के साथ ही बीजेपी के पदाधिकारियों के साथ मैराथन बैठक करेंगे। शाह के छत्तीसगढ़ दौरे के साथ ही बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी होने की चर्चा तेज हो गयी है।

    गौरतलब है छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। राजनीति दल सियासी बिसात बिछाकर एक-दूसरे को घेरने में जुट गयी है। वही दूसरी तरफ प्रदेश में सत्ताधारी कांग्रेस और विपक्ष में बैठी बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर जीत की रणनीति पर काम कर रहा है। सत्ता का वनवास काट रही बीजेपी को फिर से सत्ता में लाने के लिए बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व ऐढ़ी-चोटी का जोर लगाये हुए है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री 1 सितंबर की शाम 6:40 बजे नियमित फ्लाइट से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि अपने दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंच रहे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस दौरान प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनाने के लिए माहौल तैयार करेंगे।

    नवा रायपुर के डूमरतराई स्थित भजापा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बीजेपी पदाधिकारियों की मैराथन बैठकें लेंगे। इसके बाद 2 सितंबर की सुबह 11 बजे साइंस कॉलेज स्थित प. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता की ओर से आरोप पत्र पेश करेंगे। दोपहर 3 बजे अर्जुन्दा सरायपाली में जनजाति समाज की ओर से आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे। आपको बता दे कि शाह के कार्यक्रम से पहले 31 अगस्त को ही केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीया रायपुर पहुंचकर बीजेपी के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। दुर्ग जिले के उतई में लोगों से मुलाकात करेंगे।

    सियासी गलियारे में चर्चा इस बात की भी है कि मौजूदा कांग्रेस सरकार को घेरने के लिए अमित शाह आरोप पत्र साथ लेकर आएंगे। करीब एक महीने पहले बीजेपी की आरोप पत्र समिति ने शाह को आरोपों का पुलिंदा सौंपा था। इन सभी आरोपों को लेकर क्या रूपरेखा बनेगी, इसकी प्रदेश के बीजेपी नेताओं को अधिक जानकारी नही होने की बात कही जा रही है। चर्चा है कि इसके लिए एक टीम बनी है, जो सरकार को घेरने के लिए बन रहे आरोप पत्र पर विशेष रूप से काम कर रही है। केंद्रीय गृहमंत्री आरोप पत्र जारी करने के बाद महासुमंद जिले के खैरमाल, अर्जुन्दा और सराईपाली के लिए रवाना होंगे। यहां पर जनजातियों की ओर से शाह का स्वागत कार्यक्रम है।

    बीजेपी की इस कार्यक्रम से आदिवासी वोटर्स को साधने की तैयारी है। इसके बाद शाम 6 बजे अमित शाह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि शाह की बैठक में दूसरी पार्टी के दिग्गज नेता जो भाजपा में प्रवेश करने वाले हैं, उनके नामों पर भी चर्चा होगी। वहीं रापयुर की आरंग विधानसभा सीट पर सतनामी गुरु बालदास के प्रवेश के बाद कयास लगाया जा रहा है कि उनके बेटे खुशवंत को बीजेपी वहां से टिकट दे सकती है। आपको बता दे कि छत्तीसगढ़़ के प्रभारी ओम माथुर ने जल्द ही बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी करने की बात कही थी। ऐसे में अमित शाह के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी होने की भी अटकले अब तेज हो गयी है।

    Views: 0
    chhattisgarh Hindi news india Raipur Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleआज का राशिफल:01/09/2023
    Next Article मेट्रो में शख्स ने नाबालिग के साथ की गंदी हरकत,पुलिस ने किया गिरफ्तार…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    गढ़फुलझर को आस्था, अध्यात्म और सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करेंगे: मुख्यमंत्री साय…

    November 27, 2026

    मैं स्वयं किसान का बेटा हूं, खेती की कठिनाइयों और अन्नदाता की जरूरतों को भलीभांति समझता हूं मुख्यमंत्री साय…

    November 27, 2026

    सीजीपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द – मुख्यमंत्री साय

    November 27, 2026

    संविधान दिवस पर युवाओं में जागा राष्ट्र निर्माण और नशामुक्त भारत का संकल्प…

    November 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गढ़फुलझर को आस्था, अध्यात्म और सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करेंगे: मुख्यमंत्री साय…
    • मैं स्वयं किसान का बेटा हूं, खेती की कठिनाइयों और अन्नदाता की जरूरतों को भलीभांति समझता हूं मुख्यमंत्री साय…
    • सीजीपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द – मुख्यमंत्री साय
    • संविधान दिवस पर युवाओं में जागा राष्ट्र निर्माण और नशामुक्त भारत का संकल्प…
    • प्रदेश में धान खरीदी का महाभियान प्रदेश में अब तक 4.43 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?